Ramadan 2019: आज से रमज़ान का आगाज, Jansatta देगा रोजे से जुड़े हर सवाल का जवाब
Ramadan 2019: आज से रमज़ान का आगाज, Jansatta देगा रोजे से जुड़े हर सवाल का जवाब जनसत्ता ऑनलाइन May 7, 2019 8:50 AM Ramadan 2019: माह-ए-मुकद्दस रमजान का आज से आगाज। Ramadan 2019: सऊदी में चांद का दीदार होते ही पूरी दुनिया में रमज़ान का आगाज हो गया है। ऐसे में Jansatta.
com लाया है खास सीरीज ‘माह-ए-मुकद्दस रमजान’, जिसमें हम पहले रोजे से ईद-उल-फितर तक इस्लाम के हर कायदे की जानकारी देंगे। साथ ही, गर्मी के दौरान खान-पान का ख्याल भी रखा जाएगा। इसके अलावा जनसत्ता खास हेल्पलाइन भी शुरू कर रहा है, जिसमें रोजे से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे। अहम-ए-इस्लाम: जनसत्ता की इस खास सीरीज में हम आपको देंगे, इस्लाम के हर उस कायदे की जानकारी, जिससे काफी लोग अंजान होते हैं। खासतौर पर तरावीह, शब-ए-कद्र, रमजान के पहले 10 दिन, बीच के 10 दिन और आखिरी 10 दिन का फर्क समझाया जाएगा। साथ ही, हर रोजे की अहमियत भी बताई जाएगी। वहीं, ईद और पहले रोजे से जुड़ी कहानियां भी सुनाई जाएंगी। सेहरी और इफ्तार : अलग-अलग शहरों के हिसाब से सेहरी और इफ्तार की टाइमिंग अलग होती है। ऐसे में जनसत्ता आपको देश के प्रमुख 25 शहरों में सेहरी और इफ्तार की टाइमिंग से रोजाना रूबरू कराएगा। इनमें शिया और सुन्नी के हिसाब से भी वक्त बताया जाएगा। खाना-ए-खास : मौसम गर्मी है और मुकद्दस रमजान का भी। ऐसे में दिन भर के रोजे के बाद शाम के वक्त डाइट प्लान कैसा हो, जनसत्ता इसकी भी जानकारी देगा। साथ ही, इफ्तारी के वक्त के लिए कुछ खास डिश की जानकारी भी देगा। Also Read रमजान हेल्पलाइन: मुस्लिम समुदाय से होने के बाद भी काफी लोग रोजे से जुड़ी रवायतों का इल्म नहीं रखते हैं। ऐसे में जनसत्ता आपके लिए खास हेल्पलाइन भी शुरू कर रहा है, जिसमें शिया और सुन्नी से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। ऐसे कर सकते हैं संपर्क: रमजान और रोजे से जुड़े किसी भी तरह के सवाल के लिए आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं। आप ramadan.jansatta@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। साथ ही, 9450393303 पर वॉट्सऐप करके भी सवाल पूछ सकते हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Exclusive: प्रियंका गांधी बोलीं- जिस दिन हार का डर होगा, उस दिन घर बैठ जाऊंगीकांग्रेस महासिचव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने के फैसले पर पहली बार आजतक पर खुलासा किया है. वाराणसी से हार के डर पर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस दिन हार का डर होगा उस दिन घर के अंदर बंद करके रख लूंगी.
Read more »
5-5 ओवर के फॉर्मेट से मुकाबले का रोमांच बढ़ेगाटेस्ट मैच से शुरू क्रिकेट में इस फॉर्मेट के भी जल्द आने की संभावना मंगलवार को बारिश के कारण राजस्थान-बेंगलुरु का मैच 5-5 ओवर का करना पड़ा था | ipl 2019 ab de villiers says 5-5 over format will increase thrill in cricket Match
Read more »
WhatsApp का कोर्ट से वादा, RBI से मंजूरी के बाद ही शुरू करेंगे डिजिटल पेमेंट सर्विसडिजिटल पेमेंट सेवा शुरू करने पर व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह अभी इसका भारत में परीक्षण कर रहा है. वह रिजर्व बैंक (RBI) की शर्तों का किसी भी प्रकार उल्लंघन नहीं करेगा.
Read more »
शादी से पहले साधना से छुप-छुपकर मिलते थे शिवराज, चिट्ठी लिखकर किया प्यार का इजहारशिवराज सिंह चौहान अपनी बहन के कहने पर साधना सिंह के घर गोंदिया गए थे। एक ही नज़र में साधना सिंह उनके दिल को भा गईं। फिर क्या था, दोनों के बीच छुप-छुकर मिलने-जुलने का दौर चला और 6 मई 1992 को दोनों ने शादी कर ली।
Read more »
Live: रायबरेली से BJP प्रत्याशी का दावा- सोनियां गांधी लाखों वोट से हारेंगीलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी है. राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की किस्मत का फैसला होना है.
Read more »
चुनाव आयोग का रमजान के दौरान मतदान का समय बदलने से इनकार, याचिका खारिज कीवोटिंग का वक्त बदलने को लेकर दो वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर चुनाव आयोग से फैसला लेने को कहा था | Election Commission rejects plea to advance poll timing due to Ramzan
Read more »
ओपी राजभर का दावा, 'दे चुका हूं मंत्रिमंडल से इस्तीफा, स्वीकार करना बीजेपी का काम'ओपी राजभर ने दावा किया कि दर्जा प्राप्त दो अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार करना बीजेपी सरकार का काम है.
Read more »
