मेरठ वही शहर है, जिसे पीएम narendramodi ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए चुना था. (javedakhtar90) IndiaElects LokSabhaElections2019
केंद्रीय चुनाव आयोग ने 10 मार्च को शाम पांच बजे के बाद जब लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का ऐलान किया तो उससे ठीक पहले सुबह के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में सीआईएसएफ के 50वें स्थापना दिवस में शिरकत की.
यहां उन्होंने भाषण भी दिया, और उसके बाद से अब तक उन्होंने कोई जनसभा या चुनावी रैली नहीं की है. अब 18 दिन बाद वह अपने चु्नाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने पश्चिम यूपी के मेरठ शहर को चुना है. यह वही शहर है, जिसे पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए चुना था. अब एक बार फिर वो यहां से गन्ना बेल्ट की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं. पीएम मोदी की यह रैली रुड़की रोड पर शिवाय टोल प्लाजा के नजदीक हो रही है, जहां वह 28 मार्च की सुबह 11 बजे पहुंचेंगे. मेरठ भी उन लोकसभा क्षेत्रों में शामिल है, जहां पहले चरण के तहत मतदान होना है. इस चरण के तहत पश्चिम यूपी की 8 सीटों पर मतदान होना है. इनमें मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और कैराना शामिल हैं. पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को इन सीटों पर होने वाले मतदान में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं व मोदी सरकार में मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इनमें केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह, सत्यपाल सिंह, महेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शामिल हैं. इनके अलावा दूसरे दलों के भी कई दिग्गज इस चरण में दम भर रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी अजित सिंह, उनके बेटे जयंत चौधरी, इमरान मसूद और हाजी याकूब कुरैशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के इन नेताओं को चुनौती देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में भी रैली करेंगे, जहां की सभी 5 लोकसभा सीटों पर पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को मतदान होना है. उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के लिए कुमाऊं क्षेत्र में आने वाले रुद्रपुर को चुना है, जो राज्य की राजधानी से अलग दूसरा हिस्सा है. यहां उनकी रैली दोपहर 1.15 बजे होगी. इसके बाद पीएम मोदी जम्मू जाएंगे जहां की 2 लोकसभा सीटों पर भी 11 अप्रैल को ही मतदान होना है. यहां पीएम मोदी जम्मू जिले के पंचायत डुमी में शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इस तरह पीएम मोदी चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बावजूद करीब तीन हफ्तों से ज्यादा वक्त तक गुजरने के बाद अपने प्रचार का प्रारंभ कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच वो ट्विटर और ब्लॉग के जरिए जरूर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे. 10 मार्च को चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा द्वारा चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर फिल्मी जगत से लेकर दूसरे क्षेत्र के दिग्गजों से वोट करने और जनता को प्रेरित करने की अपील की. साथ ही उन्होंने ब्लॉग लिखकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. इसके अलावा उन्होंने मैं भी चौकीदार कैंपेन की शुरुआत के बाद देश के 25 लाख चौकीदारों से भी संवाद किया, लेकिन इसके लिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल किया. अब पीएम नरेंद्र मोदी सीधे मैदान में उतर रहे हैं और मेरठ से पहले चरण का चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Chunav 2019: झारखंड, राजस्थान, गोवा के लोग PM मोदी के काम से सर्वाधिक संतुष्ट : IANS सीवोटर ट्रैकर पोललोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आईएएनएस और सीवोटर ट्रैकर पोल के सर्वे के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के काम से झारखंड, राजस्थान और गोवा के मतदाता सबसे अधिक संतुष्ट हैं। पीएम के काम से राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 13 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने संतुष्टि जताई। पीएम के काम से तमिलनाडु और केरल के लोग खुश नहीं हैं।
Read more »
ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के घरों से हो रही है सोने की जमकर चोरीसोने को शुभ मानने वाले भारतीयों अपनी परम्परा और संस्कृति का पालन करने के दौरान चोरी का शिकार हो रहे हैं.
Read more »
भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »
उत्तर कोरिया पर ट्रंप के ट्वीट ने फैलाया भ्रमअमरीकी अधिकारियों ने कहा, उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश नहीं.
Read more »
मेरठ में स्कूली छात्रा से दिन-दहाड़े छेड़खानी का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया और मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
मेरठ से BJP उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ इस गांव के लोगों ने खोला मोर्चा- Amarujalaमेरठ से BJP उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ इस गांव के लोगों ने खोला मोर्चा GeneralElection2019 LokSabhaElections2019 NOTA Meerut
Read more »
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के खिलाफ मेरठ में दर्ज हुई एफआईआर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मेरठ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। चंद्रशेखर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
Read more »
मुंबई के मेडिकल कॉलेज में छात्राओं को शॉर्ट स्कर्ट पहनने से रोकने के ख़िलाफ़ प्रदर्शनहाल ही में जारी निर्देशों पर छात्राओं ने प्रशासन पर मोरल पुलिसिंग का आरोप लगाया है. प्रशासन का कहना है कि 21 मार्च को होली के एक कार्यक्रम में हुए हंगामें के बाद ये निर्देश जारी किए. इससे पहले एक कार्यक्रम में छात्राओं को पुरुष साथियों से अलग बैठने का भी आदेश दिया गया था.
Read more »
राहुल के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतरेंगे गांधी परिवार के ये करीबी- Amarujalaहाजी हारून ने कांग्रेस से अपने मोहभंग होने का कारण अमेठी में विकास और प्रगति की कमी को बताया। LokSabhaElections2019 Amethi HajiHaroonRasheed RahulGandhi INCIndia
Read more »
NDTV Exclusive: BJP से टिकट कटने पर छलका मृगांका सिंह का दर्द- 'बेटी हटाओ, अस्तित्व मिटाओ' के तहत मेरे खिलाफ हुई साजिशमृगांका सिंह की चौपाल पर लगे हैं बैनरों में विरोध के सुर दिखाई दे रहे हैं. वहां लगे बैनर पर, ना कोई शक ना कोई शंका कैराना से बहन मृगांका बेटी के सम्मान में कैराना मैदान में और कैराना में भाजपा से कोई और बर्दाश्त नहीं जैसे नारे लिखे हुए हैं. 2018 में सांसद पिता के निधन के बाद कैराना उपचुनाव में मृगांका महागठबंधन के उम्मीदवार से हार गई थीं. मृगांका के पिता हुकुम सिंह कैराना से सात बार विधायक रहे और 2014 में लोकसभा चुनाव भी जीता था. टिकट काटे जाने से दुखी मृगांका सिंह का दर्द छलका है. एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत में मृगांका सिंह ने बताया कि उनका टिकट षड्यंत्र करके कटवाया गया. उनका कहना है कि साजिशकर्ताओं ने तय कर लिया था, बेटी हटाओ, अस्तित्व मिटाओ. एनडीटीवी इंडिया के संवाददाता शरद शर्मा ने मृगांका सिंह से विशेष बातचीत की.
Read more »
