Surendra Koli Nithari Serial Killings Case Update.
सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी केस में भी बरी किया; 10 मामलों में मिली थी मौत की सजासुप्रीम कोर्ट ने ने मंगलवार को नोएडा में 2005-2006 के निठारी हत्याकांड से जुड़े हत्या और रेप कसे में सुरेन्द्र कोली को बरी कर दिया है। कोर्ट ने सुरेंद्र की उस क्यूरेटिव पिटीशन को मंजूरी दे दी, जिसमें उसने खुद को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ दायर किया था। फरवरी 2011 में 15 साल की एक लड़की की हत्या के मामले में कोली की दोषसिद्धि को सुप्रीम कोर्ट ने ने बरकरार रखा था। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट सेबाकी 12 मामलों में बरी किए जाने के बाद उसने इस साल एक बार फिर क्यूरेटिव पिटीशन लगाई थी। CJI बीआर गंवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने कोली की दोषसिद्धि को खारिज करते हुए कहा कि उसके तत्काल रिहा किया जाए।सुरेंद्र के वकील युग मोहित चौधरी कहते हैं,"19 साल बाद, जिन 13 मामलों में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी, उनमें से 12 में वह पहले ही निर्दोष साबित हो चुका था। एक मामला बचा था, जिसमें पांच अदालतों ने उसे दोषी घोषित कर मौत की सजा सुनाई थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले में भी पहले के फैसलों को पलट दिया है। इस बेचारे को किसी ताकतवर व्यक्ति को बचाने के लिए फंसाया गया था। हर सबूत झूठा था, एक भी दोषसिद्धि को सही नहीं ठहरा सकता। यह स्पष्ट है कि सीबीआई ने असली अपराधी को जानते हुए भी इन निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे सबूत गढ़े और उन्हें फंसाया।कोली को नोएडा के निठारी गांव में 15 साल की एक लड़की के बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और फरवरी 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा बरकरार रखी थी। उसकी पुनर्विचार याचिका 2014 में खारिज कर दी गई थी। हालांकि, जनवरी 2015 में, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसकी दया याचिका पर फैसले में हद से ज्यादा देरी के कारण उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया। अक्टूबर 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी के कई दूसरे मामलों में कोली और पंढेर को बरी कर दिया। 2017 में निचली अदालत से मिली मौत की सजा को पलट दिया। अदालत ने कोली को 12 मामलों में और पंढेर को दो मामलों में बरी कर दिया। सीबीआई और पीड़ित परिवारों ने बाद में इन बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन अदालत ने 30 जुलाई को सभी 14 अपीलों को खारिज कर दिया। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि दोषसिद्धि केवल एक बयान और रसोई के चाकू की बरामदगी के आधार पर की गई थी। बाकी मामलों में बरी किएजाने के कारण विषम स्थिति उत्पन्न हो गई है।29 दिसंबर 2006 को नोएडा के निठारी गांव में कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे एक नाले से आठ बच्चों के कंकाल मिले थे। इस खुलासे के बाद कई बच्चों और महिलाओं के गायब होने व हत्या की जांच शुरू हुई, जिसमें पंढेर और उसके नौकर सुरिंदर कोली को गिरफ्तार किया गया। 2006 से अब तक इस मामले में 50 से ज्यादा कोर्ट सुनवाई, 14 केस फाइलें और 20 से ज्यादा फैसले दिए जा चुके हैं।क्यूरेटिव याचिका अदालत का आखिरी कानूनी उपाय होता है। यह सिर्फ दुर्लभ और अपवाद वाले मामलों में स्वीकार की जाती है। कोली का मामला अब भारतीय न्याय व्यवस्था में लंबी मुकदमेबाजी और दया याचिका प्रक्रिया पर एक मिसाल बनेगा। 18 साल बाद यह केस एक कानूनी और सामाजिक अध्याय के रूप में बंद हो गया है।गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों का खुलासा, अहमदाबाद-दिल्ली में भी की रेकी थीदावा- फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था; 3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद धमाका कियादिल्ली ब्लास्ट की आंखों-देखी:राजस्थान में सर्दी बरकरार, शीतलहर का असरचित्तौड़गढ़ में सात दिन बाद बढ़ेगी सर्दीसरगुजा के पाट क्षेत्रों में पाले पड़े, न्यूनतम तापमान 4°Cसीकर में उत्तरी बर्फीली हवाओं से सर्दी बढ़ीशीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग.
..मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5°C
Noida Nithari Case Noida Nithari Case In Hindi Nithari Case Truth Nithari Case Cannibalism Nithari Kand Kothi Noida Serial Murders Nithari Kand Surinder Koli Noida Serial Killer Moninder Singh Pandher In Nithari Supreme Court
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में 8-10 प्रतिशत का योगदान दे रहा भारत, आने वाले वर्षों में ग्लोबल इंजन की निभाएगा भूमिका : नीलेश शाहवैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में 8-10 प्रतिशत का योगदान दे रहा भारत, आने वाले वर्षों में ग्लोबल इंजन की निभाएगा भूमिका : नीलेश शाह
Read more »
देश की शीर्ष 10 में सात कंपनियों का मार्केटकैप 88,635 करोड़ रुपए घटादेश की शीर्ष 10 में सात कंपनियों का मार्केटकैप 88,635 करोड़ रुपए घटा
Read more »
मलेशिया-थाईलैंड समुद्री सीमा पर अवैध प्रवासियों से भरी नाव पलटी, एक की मौत, 10 लोग बचाए गएमलेशिया-थाईलैंड समुद्री सीमा पर अवैध प्रवासियों से भरी नाव पलटी, एक की मौत, 10 लोग बचाए गए
Read more »
Maharashtra Breaking News Today LIVE: 10 नोव्हेंबरच्या महत्त्वाच्या घडामोडींचे अपडेट्स एकाच ठिकाणीMaharashtra Breaking News Today LIVE Updates 10 November 2025: राज्यभरासह देशविदेशातील घडामोडींचा आढावा आणि त्याचे सर्व महत्त्वाचे अपडेट्स या Live Blog मध्ये एका क्लिकवर मिळवा.
Read more »
राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी, 10 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचेजयपुर सहित राजस्थान में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बरकरार है। रविवार को कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।
Read more »
CAA case verdict: SIR আবহে CAA আবেদনকারী মতুয়াদের বড় স্বস্তি! ১০ দিনের মধ্যেই নিষ্পতি করব, কোর্টে জানাল কেন্দ্র...Big relief for CAA petitioners as centre assure to solve the case within 10 days
Read more »
