आजम, अतीक और मुख्तार से दोस्ती के कारण सपा का सफाया हो गया : केशव प्रसाद मौर्य

Uttar Pradesh News

आजम, अतीक और मुख्तार से दोस्ती के कारण सपा का सफाया हो गया : केशव प्रसाद मौर्य
Keshav Prasad MauryaAkhilesh YadavAzam Khan
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन दलों ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और जनता इन्हें इस वजह से अपना वोट नहीं देगी.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ''आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से दोस्ती के कारण सपा का सफाया हो गया.

'' शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने कहा, 'अखिलेश यादव के तीन दोस्त हैं आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी. इनमें से दो अब जीवित नहीं हैं, लेकिन इस दोस्ती के कारण समाजवादी पार्टी का सफाया हो गया.' यह भी पढ़ेंगैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद की पिछले साल प्रयागराज में पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि मुख्तार अंसारी की पिछले महीने बांदा के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं.सपा और कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए मौर्य ने कहा कि इन दलों ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और जनता इन्हें इस वजह से अपना वोट नहीं देगी. मौर्य ने कहा, ‘‘यह आश्चर्य की बात है कि जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधानसभा सदस्यों को राम मंदिर देखने के लिए अपने साथ आने के लिए आमंत्रित किया, तब भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अयोध्या जाने से रोका.'उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है. मौर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए 400 सीटों को पार करने के नारे को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com* मेरठ से BJP उम्मीदवार अरुण गोविल ने भरा नामांकन, केशव प्रसाद मौर्य भी रहे मौजूद* "क्या इफ्तार का न्योता भी ठुकरा देते?" : रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूपी के डिप्टी CM का विपक्ष पर निशाना Uttar PradeshKeshav Prasad MauryaAkhilesh Yadavटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Keshav Prasad Maurya Akhilesh Yadav Azam Khan Atiq Ahmed Mukhtar Ansari

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Iran-Israel Row: ईरान की नौसेना द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज पर 17 भारतीय; सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रहा भारतIran-Israel Row: ईरान की नौसेना द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज पर 17 भारतीय; सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रहा भारतइस्राइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद पश्चिमी एशिया में एक और युद्ध की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
Read more »

जात ना पूछो खाने की… 2024 में क्यों हो रही मटन, मछली और मुग़ल की राजनीति?चुनाव के मौसम में अचानक से लोगों का खाना कैसे इतना बड़ा मुद्दा बन गया, ये समझना जरूरी है।
Read more »

ऐसा क्या हुआ कि तीन बहनें अचानक सुबह हो गई घर से लापता, CCTV देखकर दंग रह गई पुलिसऐसा क्या हुआ कि तीन बहनें अचानक सुबह हो गई घर से लापता, CCTV देखकर दंग रह गई पुलिसThree Sister Abduction Case : राजस्थान के चूरू से तीन बहनें अचानक अलसुबह 4 बजे घर से लापता हो गई। इनमें से दो सगी बहनें और एक ममेरी बहन है।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2024: मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल क्या अपनी 'राम' की छवि को भुना पाएंगे?लोकसभा चुनाव 2024: मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल क्या अपनी 'राम' की छवि को भुना पाएंगे?उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी, सपा और बसपा का हाल कैसा है और बीजेपी के अरुण गोविल के लिए संसद पहुंचने की राह कैसी है?
Read more »

IPL 2024: आईपीएल के बीच में दिल्ली कैपिटल्स का ये धाकड़ खिलाड़ी लौटा अपने देश, पंत की बढ़ी परेशानीआईपीएल 2024 के बीच में दिल्ली का ये खिलाड़ी इंजरी की वजह से स्वदेश वापस लौट गया। ये ऋषभ पंत के लिए बड़ा झटका है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:31:36