जात ना पूछो खाने की… 2024 में क्यों हो रही मटन, मछली और मुग़ल की राजनीति?

Mughal News

जात ना पूछो खाने की… 2024 में क्यों हो रही मटन, मछली और मुग़ल की राजनीति?
MuttonNon VegNarendra Modi

चुनाव के मौसम में अचानक से लोगों का खाना कैसे इतना बड़ा मुद्दा बन गया, ये समझना जरूरी है।

देश की जैसी राजनीति है, यहां पर हर मुद्दे के साथ जाति और धर्म का तड़का देखने को मिल जाता है। विकास की बातें भी होती हैं, लेकिन वहां भी जातियों का सहारा दिख जाता है। अब 2024 के रण में मटन , मछली और मुगल का जिक्र हो गया है। मटन का विवाद राहुल गांधी के साथ जुड़ा है, मछली का विवाद तेजस्वी के साथ जोड़ा गया है और मुगल अटैक का क्रेडिट पीएम मोदी को जाता है। अब चुनाव के मौसम में अचानक से लोगों का खाना कैसे इतना बड़ा मुद्दा बन गया, ये समझना जरूरी है। हाल ही में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो में तेजस्वी यादव में मछली खा रहे थे, उनके साथ वीआईपी नेता मुकेश सहनी भी बैठे रहे। दोनों ने हेलीकॉप्टर में रहकर ही मछली का स्वाद चखा और उसका एक वीडियो भी बना डाला। अब वो वीडियो 8 अप्रैल को बनाया गया था, लेकिन उसको पोस्ट अगले दिन 9 अप्रैल को किया गया। अब विवाद इस बात को लेकर छिड़ा कि 9 अप्रैल से ही नवरात्रि की शुरुआत हुई थी, ऐसे में तेजस्वी ने उसी दिन आखिर मांसाहारी खाने का वीडियो क्यों शेयर किया। बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाकर आरजेडी और पूरे इंडिया गठबंधन को सनातन विरोधी बताने का काम किया। बाद में जब विवाद बढ़ गया, तेजस्वी ने सामने से आकर कह दिया कि मैं तो बीजेपी वालों का IQ टेस्ट ले रहा था, ये वीडियो नवरात्रि का है ही नहीं, ये तो एक दिन पुराना है। अब बात दूसरे वीडियो की करते हैं जो कुछ महीने पुराना है। उस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी , राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से चंपारन मटन बनाना सीख रहे हैं। उस मटन बनाने का वीडियो भी कांग्रेस ने शेयर किया था, हैरानी की बात ये है कि तब सावन का महीना चल रहा था। यानी कि इस बार का वीडियो नवरात्रि के समय, तब का वीडियो सावन के समय। अब इन वीडियो को आधार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे इंडिया गठबंधन को अपने निशाने पर ले रहे हैं। पीएम मोदी ने जम्मू के उधमपुर से एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इन लोगों को भावनाओं के साथ खेलने में मजा आता है। कोर्ट जिसको सजा दे चुका है, जो जमानत पर चल रहा है, ऐसे आरोपी के घर पर सवान के महीने में मटन बनाने की मौज ली जा रही है। वीडियो बनाकर पूरे देश को चिढ़ाने का काम हो रहा है। मैं साफ कर दूं कि कानून किसी को खाने से नहीं रोक रहा, मोदी भी नहीं रोक सकता, जिसको नॉनवेज खाना है वो खा ले। अब अपने बयान में आगे पीएम मोदी ने मुगल ों का जिक्र करते हुए बोल दिया कि मुगल ों को सिर्फ राजाओं को हराकर मजा नहीं आता था, जब तक वो मंदिर ना तोड़ लें, उनकी इच्छा पूरी नहीं होती थी। अब सावन के महीने में ऐसा वीडियो बनाकर मुगल ों की मानसिकता नहीं दिखाई जा रही? अब इस बयान के पीछे की राजनीति को समझेंगे, लेकिन सबसे एक सवाल का जवाब जानना जरूरी है- क्या देश में किसी को कुछ भी खाने से रोका जा सकता है? इसका सीधा जवाब है नहीं। संविधान का 21वां अनुच्छेद लोगों को जीवन का अधिकार तो देता ही है, इसके साथ-साथ खाने-पीने की स्वतंत्रता भी रहती है। यानी कि अगर तेजस्वी यादव ने नवरात्रि के समय में मछली खाई भी है, आप उन्हें ऐसा करने से रोक नहीं सकते हैं, अगर सावन के महीने में मटन का सेवन हुआ है, आप इसे गलत नहीं ठहरा सकते हैं। समझने वाली बात ये भी है कि किसी के खाने को एक विशेष धर्म से जोड़कर देखना कहां तक जायज है? अगर बात सिर्फ तथ्यों पर ही की जाए तो देश में वेज से ज्यादा नॉन वेज खाने वालों की संख्या है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 ने इस साल एक डेटा जारी किया है। उस डेटा में बताया गया है कि देश के 57.

3 प्रतिशत पुरुष और 45.1 प्रतिशत महिलाएं हफ्ते में एक बार चिकन, मछली खाते हैं। यहां भी अगर धर्म के लिहाज से बात करें तो ईसाई सबसे ज्यादा मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं, दूसरे नंबर पर मुस्लिम आते हैं और तीसरे पायदान पर हिंदू खड़े हैं। वहीं अगर राज्य दर राज्य की बात करें तो सबसे ज्यादा मांसाहारी पूर्वी, दक्षिण और पश्चिमी भारत में है। अकेले गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में हफ्ते में एक बार जरूर पुरुष मछली का सेवन कर रहे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी 50 फीसदी से ज्यादा पुरुष सात दिनों में एक बार नॉनवेज खाते हैं। अब ये आंकड़े इसलिए बताना जरूरी था क्योंकि जब खाने की चीज को किसी एक धर्म से जोड़ने की कोशिश होती है तो सच कही दब जाता है। लेकिन ये आंकड़े बताते हैं कि धर्म कोई भी हो, जाति कोई भी हो, नॉन वेज खाने वालों की बड़ी संख्या है और उन्हें गलत नहीं कहा जा सकता। यानी कि खाना किसी धर्म से नहीं जुड़ा है, तो फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने आखिर क्यों जम्मू में मछली वीडियो का जिक्र करते हुए मुगलों की बात की? इसका सीधा जवाब है- विशुद्ध राजनीति।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Mutton Non Veg Narendra Modi Rahul Gandhi Tejaswi राहुल गांधी तेजस्वी यादव मोदी मटन मुगल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2024, LSG vs DC Match Highlights: पंत और फ्रेसर की पारी से दिल्ली को मिली दूसरी जीत, लखनऊ 6 विकेट से हारालखनऊ को दिल्ली के हाथों 6 विकेट से हार मिली।
Read more »

मेघा इंजीनियरिंग : इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड खरीदने की टाइमिंग पर सवाल, पहले भी विवादों से रहा है नातामेघा इंजीनियरिंग : इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड खरीदने की टाइमिंग पर सवाल, पहले भी विवादों से रहा है नातादेश की बड़ी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनियों में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का नाम आता है, हालांकि शुरुआत में यह कांट्रेक्‍ट लेने वाली एक छोटी कंपनी थी.
Read more »

लोकसभा चुनाव: राजनीति में कितना प्रभाव रखते हैं पंजाब और हरियाणा के डेरेलोकसभा चुनाव: राजनीति में कितना प्रभाव रखते हैं पंजाब और हरियाणा के डेरेसाल 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब और हरियाणा के कई डेरों को बड़ा वोट बैंक माना जा रहा है. पंजाब में कितने हैं डेरे, कौन हैं इनके अनुयायी और क्या है उनका राजनीति में प्रभाव, जानिए इस रिपोर्ट में.
Read more »

Iran-Israel Row: ईरान की नौसेना द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज पर 17 भारतीय; सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रहा भारतIran-Israel Row: ईरान की नौसेना द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज पर 17 भारतीय; सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रहा भारतइस्राइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद पश्चिमी एशिया में एक और युद्ध की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
Read more »

IPL 2024 : RCB के लिए अभी कुछ नहीं बिगड़ा, आसानी से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईIPL 2024 : RCB के लिए अभी कुछ नहीं बिगड़ा, आसानी से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईIPL 2024 RCB Playoffs : क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? आइए जानते हैं क्या कहते हैं समीकरण...
Read more »

क्या सिरसा में भाजपा प्रत्याशी पर हमला हुआ: दावा- चुनाव प्रचार करने गए BJP उम्मीदवार को लोगों ने लाठी-डंडों...क्या सिरसा में भाजपा प्रत्याशी पर हमला हुआ: दावा- चुनाव प्रचार करने गए BJP उम्मीदवार को लोगों ने लाठी-डंडों...हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों के काफिले पर लोगों की भीड़ पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर रही है। इस दौरान सुरक्षाकर्मी
Read more »



Render Time: 2026-04-14 20:32:45