Prime Minister Narendra Modi Assam Visit Speech Live Updates; Follow PM Modi Rally, Congress BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के दरांग में कहा- जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दें। लेकिन बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता है। पीएम बोले- मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी, यही मेरे मालिक हैं, पूजनीय हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसकी लागत 6300 करोड़ है। शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे पीएम ने खानापारा में पशु चिकित्सा मैदान में महान गायक भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में भी मौजूद रहे।PM का आरोप- कांग्रेस घुसपैठियों, राष्ट्रविरोधी ताकतों की संरक्षक अपनी स्पीच के दौरान पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण देती है। कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है। मोदी ने कहा,"भाजपा का उद्देश्य देश को घुसपैठियों से बचाना और उसकी अखंडता को बहाल करना है। मैं उन राजनेताओं को चुनौती देता हूं जो घुसपैठियों का बचाव करते हैं कि वे आगे आएं और इस मुद्दे का सामना करें। वे दिखाएं कि हमने घुसपैठियों को हटाने के लिए जो प्रयास किए हैं, उनकी तुलना में उन्होंने क्या प्रयास किए हैं। घुसपैठियों को पनाह देने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, देश उन्हें माफ़ नहीं करेगा।"पीएम मोदी ने जनता को सलाह देते हुए कहा- पाकिस्तान का झूठ, कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है। आपको कांग्रेस से बचकर रहना है। कांग्रेस घुसपैठियों की हिमायती है। कांग्रेस ने हमारे आस्था के स्थानों पर, गरीबों-आदिवासियों की जमीन पर डाका डाला है। सीएम हिमंता के नेतृत्व में असम में अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। घुसपैठियों से जमीन मुक्त कराई गई है। आज वो जमीन वापस ली गई है। वहां किसानों के लिए परियोजना चल रही है। युवा कृषि सैनिक बनकर खेती कर रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकारों के दौरान किसानों की जमीन और पूजा स्थलों पर अतिक्रमण किए गए थे। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने के बाद से, हमने उन गलतियों को सुधारना और अवैध दावों को हटाना शुरू कर दिया है। असम में, घुसपैठियों से लाखों एकड़ जमीन वापस ली गई है।पीएम मोदी ने दरांग जनसभा में मौजूद लोगों से कहा- अब जो भी खरीदेंगे वो स्वदेशी होगा, मेरी स्वदेशी की व्याख्या सिंपल है, कंपनी कोई भी हो, किसी देश की हो, लेकिन वह हिंदुस्तान में बना होना चाहिए, पैसा किसी भी देश का हो, लेकिन पसीना मेरे देश के नौजवान का होना चाहिए। जो भी मेड इन इंडिया होगी, उसमें मेरे भारत की मिट्टी की महक होनी चाहिएपीएम ने कहा- हम आज के नहीं, अगले 25-50 साल के हिसाब से देश के डेवलप कर रहे हैं। मैंने लाल किले से कहा था- आप GST में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म होगा, ठीक 9 दिन के बाद नवरात्र के पहले दिन GST की दरें कम हो जाएंगी। इससे असम के और देश के परिवारों को फायदा होगा। हमने सीमेंट पर टैक्स कम किया है, घर बनाने वाले का खर्चा कम होगा, कैंसर समेत कई बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, हेल्थ बीमा सस्ता होगा, बाइक-कार सस्ती होंगी। कार कंपनियां विज्ञापन दे रही हैं, जिसमें कीमत होने की बात है। GST कम करने का फैसला आपके त्योहारों की चमक और बढ़ाने वाला है।पीएम ने कहा- किसी भी क्षेत्र विकास के लिए तेज कनेक्टिविटी जरूरी है। इसलिए हमारी सरकार का फोकस नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी पर रहा है। 5G, इंटरनेट, रेल, रोड, हवाई कनेक्टिविटी से टूरिज्म का विस्तार हुई, विकास हुआ। इससे नौजवानों को रोजगार मिला है। आजादी के 6 दशक तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही, असम में दशकों तक कांग्रेस रही, लेकिन कांग्रेस ने 60-65 सालों में ब्रह्मपुत्र पर केवल 3 पुल बनाए, फिर आपने हमे काम करने का मौका दिया, हमारी सरकार ने 10 साल में 6 बड़े ब्रिज बना दिए।मोदी ने दरांग में कहा- आजादी के बाद बड़े शहर, बड़े कारखाने पूर्वी-पश्चिम भारत में बने, नॉर्थ पीछे रह गया, अब भाजपा सरकार इसे बदल रही है। 21वीं सदी के 25 साल बीत गए हैं। अब इस सदी का अगला हिस्सा नॉर्थ ईस्ट का है। अब आपका टाइम है, असम का टाइम आया है।पीएम मोदी बोले- हर चुनाव में हिमंता और उनकी टीम को बार-बार यहां समर्थन मिल रहा है, हाल के पंचायत चुनाव में बीजेपी को भारी जीत दिलाई है। भाजपा सरकार भारत के विकास का असम को ग्रोथ इंजन बनाने का काम कर रही है। हमारी सरकार टॉप कनेक्टेड स्टेट और हेल्थकेयर में संपन्न कर रही है। साथियों, पूरा देश आज विकसित भारत के निर्माण के लिए साथ होकर आगे बढ़ रहा है। हमारे नौजवान साथियों के लिए विकसित भारत सपना और संकल्प है। हमारे नॉर्थ ईस्ट की इसमें बहुत बड़ी भूमिका है।कांग्रेस ने भूपेन दा का मखौल उड़ाकर गलत किया, भारत के सपूत का कांग्रेस अपमान करती है। मैं जानता हूं इनकी पूरी कौम मुझ पर टूट पड़ेगी कि मोदी फिर से रोना रोने लगा, मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी, यही मेरे मालिक हैं, पूजनीय हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। नामदार जब कामदार की पिटाई करते हैं, दर्द के कारण कामदार के मुंह से आवाज निकल जाए तो नामदार उनको और पीटते हैं, ऐसा अहंकार सार्वजनिक जीवन में शोभा नहीं देता है।मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दें। लेकिन बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता है। आप मुझे बताएं, भूपेन दा को भारत रत्न देने का मेरा फैसला सही या नहीं है।कुछ दिन पहले ही हमने भारत रत्न भूपेन हजारिका का जन्मदिवस मनाया, कल उनके सम्मान में बहुत बड़े कार्यक्रम का मैं हिस्सा बना। हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, बीजेपी की डबल इंजन की सरकार उसे पूरा करने में जुटी है। कल रात को मुझे सीएम सरमा ने एक बात बताई, वीडियो दिखाया, जिसे देख कर मुझे बहुत चोट पहुंची। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का बयान मुझे दिखाया। जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत असम गौरव भूपेन दा हजारिका जो को भारत रत्न दिया। उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है।साथियों, ऑपरेशन सिदूंर के बादकल मेरा पहली बार असम आना हुआ। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली। इसलिए आज मां कामाख्या की धरती पर, एक अलग ही पुण्य अनुभव हो रहा है। ये भी सोने पर सुहागा है कि यहां जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इसकी आप सबको बधाई। मैंने लाल किले से श्रीकृष्ण को याद किया था। हमारा ये मंगलदोई तो वह स्थान है, यहां संस्कृति की त्रिवेणी में भविष्य का गौरव का है।पीएम नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले बायो एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 7000 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले पेट्रो फ्लूइडाइज़्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे। वे दोनों जगहों पर जनसभा करेंगे। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नुमालीगढ़ में नीम के पौधों की कॉरिडोर तैयार किया गया है। मोदी 2.
6 किलोमीटर लंबे इस नीम कॉरिडोर से होकर गुजरेंगे। सरमा ने इसकी वीडियो क्लिप शेयर की।नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ से ज्यादा की लागत वाला बांस-आधारित इथेनॉल प्लांट।पीएम मोदी ने शनिवार को संगीत जगत के दिग्गज भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में महान गायक पर एक पुस्तक और 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा कि जब पिछली सरकारों ने असम और पूर्वोत्तर भारत को अलगाववाद की आग में झुलसने के लिए छोड़ दिया था, तब भूपेन दा एकता की आवाज बने थे। पीएम ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित हजारिका के गीत भारत को एकजुट करते हैं और लोगों को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्हें भारत रत्न प्रदान देना पूरे पूर्वोत्तर के लिए सम्मान की बात है। मोदी ने कहा- उनके गीत भारत को एकजुट करते हैं। उनका संगीत एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को दर्शाता है। वे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित थे।51KM की रेल लाइन बनने से मिजोरम दिल्ली से जुड़ा, इसमें 45 सुरंगें, कुतुबमीनार से ऊंचा भारत का दूसरा ब्रिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया। 51 KM लंबी बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन के जरिए मिजोरम की दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी रेल कनेक्टिविटि हो गई है। इस रेलवे रूट में 45 सुरंग, 88 छोटे और 55 बड़े ब्रिज हैं। इसके अलावा 114 मीटर ऊंचा देश का दूसरा पियर ब्रिज भी है, जो कुतुब मिनार से भी ऊंचा है।मणिपुर में हिंसा के 2 साल बाद PM का दौरा, इंफाल में हिंसा पीड़ितों से मिले; कहा- शांति का रास्ता चुनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पहुंचे। उन्होंने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ औ इंफाल में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद PM मोदी का यह पहला दौरा है।SIR कराना विशेष अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश देना हमारे काम में दखलपहलगाम में मारे गए शुभम की पत्नी बोलीं- बॉयकाट करें; केजरीवाल की धमकी- मैच ना दिखाएंपूर्व स्टाफ ने चाकू मारा; 3 दिन पहले नौकरों ने महिला का मर्डर किया, फिर चोरी की थी28 जिलों में बारिश का यलो अलर्टअरब सागर से आ रही नमी, बारिश की संभावना15-17 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनीयूपी में 6 मकान, 5 दुकानें गंगा में समाईं, VIDEO
PM Modi Live Narendra Modi Narendra Modi News Narendra Modi Assam Visit Assam News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन में PM मोदी: पुतिन-जिनपिंग से हाथ मिलाएंगे; जानिए इस बार की SCO समिट खास क्योंPrime Minister Narendra Modi China SCO Summit Visit Photos Update; Follow India China Relations, Pakistan Russia, Trump Tariff Impact Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
मोदी पहले दिन जिनपिंग से मिले, आज पुतिन से मुलाकात: रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर चर्चा होगी; SCO समिट मे...Prime Minister Narendra Modi China SCO Summit Visit Photos Update; Follow India China Relations, Pakistan Russia, Trump Tariff Impact Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
SCO समिट पर वर्ल्ड मीडिया: NYT ने लिखा- अमेरिका के लिए भारत अब चीन का विकल्प नहीं, CNN की खबर- अमेरिकी दादा...Prime Minister Narendra Modi World Media Reaction Update; Follow New York Times, BBC, CNN, Latest Coverage And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
ट्रम्प बोले- भारत के साथ संबंध रीसेट करने को तैयार: कहा- हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा; पीएम ने कहा- उनके विचा...US India Tariff War; Prime Minister Narendra Modi Donald Trump Modi Friendship. Follow US India Political Relations and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
गोगोई बोले- मणिपुर आने में देरी पर PM माफी मांगें: न्याय में देरी, न्याय न मिलने के बराबर; यहां हिंसा में अ...PM Narendra Modi Manipur Visit Politics Update; Follow Congress MP Gaurav Gogoi Latest News, BJP Congress On Dainik Bhaskar.
Read more »
मोदी आज मणिपुर जाएंगे, 2 रैली करेंगे: हिंसा शुरू होने के 2 साल बाद दौरा, पहले 7 बार जा चुके; राहुल बोले- अच...Prime Minister Narendra Modi Manipur Visit Speech Live Updates; Follow PM Modi Imphal Churachandpur Rally, Kuki Meitei Violence, Congress TMC And BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
