Cockfighting Racket busted in Mewat: अभी तक आपने अरब देशों में मुर्गों की लड़ाई देखी होगी. पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, सऊदी अरब सहित मुस्लिम देशों में मुर्गों की लड़ाई के मामले सामने आते हैं. इन मुर्गों पर लोग लाखों रुपए का सट्टा लगाते हैं और जुआ खेलते हैं. ऐसा ही कुछ मामला राजस्थान के भिवाड़ी में सामने आया.
राजस्थान के भिवाड़ी में मुर्गों के दंगल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. राजस्थान और हरियाणा के लाखों रुपए के ट्रेंड मुर्गों की दंगल में लड़ाई कराई जा रही थी. इन मुर्गों पर हजारों लोगों ने लाखों रुपए लगाए थे.
मामले की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई. इस दौरान पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 9 ट्रेंड मुर्गों को भी बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने मुर्गों पर लगे हुए 1 लाख 40 हजार 790 रुपए बरामद किए हैं. दरअसल, पुलिस को भिवाड़ी के लादिया गांव में मुर्गों के दंगल की जानकारी मिली. इस पर भिवाड़ी पुलिस ने मौके पर दबिश दी. पुलिस को देखकर लोग मौके से भागने लगे. भिवाड़ी पुलिस ने वहां से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह लोग लादिया गांव की पहाड़ी के पास मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने मौके से 1 लाख 40 हजार 790 रुपए की नकदी बरामद की है. साथ ही पुलिस ने उन लोगों के पास से 9 मुर्गे बरामद किए हैं.DSP शिवराज सिंह ने बताया कि पुलिस को 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के लिए सीडीटी तिजारा की टीम को मौके पर भेजा गया. यह सूचना सही पाई गई. पुलिस ने देखा कि 20-30 लोग घेरा बनाकर बैठे थे और बीच में मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाया जा रहा था. पुलिस को देखकर कई लोग भाग गए. Advertisement पुलिस ने असलम, जुबेर, इकराम, अहमद, लियाकत, इलियास, सुब्बन, जुन्नी, गौरव, सुरज, सचदेव, शशिकांत, जमील, इन्नस, कासम, निक्कू और जीते को गिरफ्तार किया हैं. यह लोग राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों के निवासी हैं.पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ थाना टपूकड़ा में बीएनएस और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा मौके से मिले 7 लावारिस चारपहिया वाहन और 11 मोटरसाइकिलों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इस दंगल रैकेट का मास्टरमाइंड तौफीक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Mewat News Cockfighting Cockfight Betting Gambling Animal Cruelty Bhiwadi Bhiwadi Ladia Village Rajasthan Haryana Tofiq Absconding DSP Shivraj Singh BNS Act Animal Cruelty Act MV Act Cash Recovered Tapukda Police Station Wrestling Racket Cockfighting Racket Busted In Mewat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ஆசிய கோப்பை இறுதி போட்டி: இந்தியாவின் பிளேயிங் 11.. பும்ராவா இருக்காரா?ஆசிய கோப்பை தொடர் இறுதி போட்டியில், இந்திய - பாகிஸ்தான் அணிகள் இன்று மோதவுள்ள நிலையில், பிளேயிங் 11 என்னவாக இருக்கும் என்பது குறித்து பார்க்கலாம்.
Read more »
टीम इंडियाने टॉस जिंकला, भारताचा हुकमीएक्का प्लेईंग 11 मधून बाहेर, 'या' खेळाडूला संधीAsia Cup Final : रविवार 28 सप्टेंबर रोजी दुबईच्या आंतरराष्ट्रीय स्टेडियमवर हा सामना रंगणार आहे. या सामन्यापूर्वी झालेला टॉस टीम इंडियाचा कर्णधार सूर्यकुमार यादवने जिंकला.
Read more »
मुंडका-बक्करवाला टोल के विरोध में अभियान चलाएगी टोल हटाओ समिति, 11-11 लोगों की दो टीमें की गठितमुंडका-बक्करवाला टोल के खिलाफ मुंडका गांव में एक समीक्षा बैठक हुई। टोल हटाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें गांवों और कॉलोनियों में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दो कमेटियां बनाई गईं। आंदोलन को एकजुट करने पर भी जोर दिया गया ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा...
Read more »
कोटपूतली में जेसीबी ने दफन किया 11 क्विंटल से ज्यादा नकली पनीरराजस्थान में त्योहारी सीज़न को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. ऐसे में 11 क्विंटल 10 किलो पनीर को जब्त किया गया है जो सिंथेटिक था और अलवर- जयपुर स्टेट हाइवे पर पकड़ा गया है.
Read more »
वियतनाम में बुआलोई तूफान का कहर, मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंचा; 33 घायल और 13 लापतावियतनाम में बुआलोई तूफान का कहर, मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंचा; 33 घायल और 13 लापता
Read more »
Nadia: পাঁশকুড়ার চিপস কাণ্ডের ছায়া! দোকানদারের চোর অপবাদ, বাড়ি এসে চরম পদক্ষেপ এগারোর বিট্টুর...Shopkeeper calls him a thief 11 year old Bittu takes extreme step after returning home in nadia
Read more »
