अरबपति हैं बीजेपी सांसद हेमा मालिनी, बीते 5 साल में इतने करोड़ बढ़ी संपत्ति AbkiBaarKiskiSarkar
अरबपति हैं. बीते पांच वर्षों में उनकी कुल संपत्ति की कीमत में 34 करोड़ 46 लाख रुपये का इजाफा हुआ है. जबकि उनके पति धर्मेंद्र सिंह देओल की संपत्ति में केवल 12 करोड़ 30 लाख रुपये की ही बढ़ोतरी हुई है. पति-पत्नी ने बीते पांच वर्षों में आयकर विभाग में दाखिल विवरण के अनुसार 10-10 करोड़ रुपये कमाए हैं.
हेमा मालिनी ने साल 2013-14 में जहां 15 लाख 93 हजार रुपये कमाए वहीं गतवर्ष 1 करोड़, 19 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा आयकर विभाग के समक्ष की है. 2014-15 में उन्होंने 3 करोड़ 12 लाख रुपये, 2015-16 में 1 करोड़ 9 लाख रुपये और 2016-17 में 4 करोड़ 30 लाख 14 हजार रुपये कमाए. इस प्रकार, पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान उनकी कुल आय 9 करोड़ 87 लाख 55 हजार रुपये रही और धर्मेंद्र देओल की 9 करोड़ 72 लाख 78 हजार रुपये रही. हेमामालिनी के पास दो कारें हैं. जिनमें से एक मर्सिडीज़ है जो उन्होंने 2011 में खरीदी थी. उसके अलावा एक टोयोटा है जो 2005 में पौने पांच लाख रुपये में खरीदी थी. चुनाव के लिए नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र के माध्यम से यह भी पता चलता है कि धर्मेंद्र अपने प्रिय जनों से ही नहीं, अपने पुराने वाहनों से भी काफी करीबी रिश्ता रखते हैं. शायद इसीलिए उन्होंने अब तक 1965 में मात्र 7 हजार रुपये में ली गई रेंज रोवर कार, 8 हजार रुपये में खरीदी मारुति 800 और 37 हजार में खरीदी पहली मोटर साइकिल को भी अभी तक अपने गैराज से बाहर नहीं किया है.वैसे, वे भी अरबपतियों की गिनती में आते हैं. उनकी कुल सम्पत्ति वर्तमान में 123 करोड़ 85 लाख 12 हजार 136 रुपये है. जबकि, हेमामालिनी 1 अरब 1 करोड़ 95 लाख 300 रुपये की नकदी, गहने, फिक्स डिपाजिट, शेयर्स, कोठी बंगला की मालकिन हैं. पांच वर्ष पूर्व उनकी इस सम्पत्ति का मूल्य 66 करोड़ 65 लाख 79 हजार 403 रुपये था. उनके द्वारा निर्वाचन आयोग को दिए गए विवरण के अनुसार उन पर 6 करोड़ 75 लाख 710 तथा पति पर 7 करोड़, 37 लाख, 52 हजार 352 का कर्ज भी है. जिसमें से बड़ा भाग उनके द्वारा जुहू विले पार्ले स्कीम में उनके बंगले को बनाने के लिए लिए गए कर्ज का हिस्सा है. इस निवेश का उन्हें लाभ भी मिला है. जमीन की कीमत और लागत के बाद अब उनका बंगला कुल 58 करोड़ से बढ़कर करीबन 1 अरब की कीमत का हो गया है. बीते पांच वर्षों में दोनों की कुल सम्पत्ति में 71 लाख रुपये की वृद्धि हुई है.मात्र नौ वर्ष की उम्र में नृत्य शिक्षा के लिए औपचारिक शिक्षा से अलग कर दी गईं. हेमा मालिनी ने हालांकि बाद में मैट्रिक तक शिक्षा पूर्ण की लेकिन यह भी सही है कि वे वर्ष 2012 में उदयपुर स्थित सर पदमपति सिंघानिया विवि से डॉक्टर ऑफ फिलासफी की मानद उपाधि हासिल कर चुकी हैं. इससे पूर्व वर्ष 2000 में उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है. 2014 में मथुरा से लोकसभा के लिए चुने जाने से पूर्व भी वे 2003 से 2009 तक तथा 2011-2012 में राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं. इस बीच वे संसद की विदेश, परिवहन, पर्यटन, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, सूचना एवं प्रसारण, उद्योग, भारी उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एवं शहरी विकास व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों की समितियों की सदस्य भी रही हैं. इसके अलावा वे वर्ष 2002-03 में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष भी रहीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »
शरद पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहीं बेटी सुप्रिया सुलेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. सुप्रिया सुले को एक बार फिर बारामती सीट से टिकट दिया गया है जहां से वह वर्तमान में सांसद हैं. सुले पिछले दो बार से यहां की सांसद हैं. बारामती, पवार परिवार का गढ़ माना जाता है. आइये जानते हैं लोकसभा चुनाव 2019 के रणक्षेत्र में उतरीं सुप्रिया सुले के बारे में.
Read more »
पूर्वांचल में बिरादरी पहले, दल दूसरे नंबर पर और सबसे अंत में आते हैं मुद्देIn the Purvanchal the fraternity first, the parties come to the second and the last ones | सपा यहां सिर्फ एक सीट पर, इस बार बसपा संग सपा का गठबंधन भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता है आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, जौनपुर और मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में जातिगत समीकरण ही जीत की गारंटी
Read more »
सावधान! कलयुग चरम पर है, बचना है तो जान लें पुराणों की भविष्यवाणी | kalyug predictions in hindiज्योतिष और पौराणिक ग्रंथों में युग का मान अलग-अलग है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार चार युग होते हैं। सत, त्रेता, द्वापर और कलि। कहते हैं कि कलियुग में पाप अपने चरम पर होगा। वर्तमान में कलिकाल अर्थात कलयुग चल रहा है। ग्रंथों में इस युग में क्या-क्या होगा या घटेगा यह स्पष्ट लिखा गया है। यह भी है कि इस युग में जब कहीं भी प्रलय होगा तो सिर्फ हरि कीर्तन ही उस बचाएगा। आओ जानते हैं कि कलियुग में सावधान क्यों रहें?
Read more »
दिल्ली: करावल नगर में बोरे में मिला गुमशुदा बच्चे का शव, पूरे इलाके में हड़कंपदिल्ली के करावल नगर का 12 साल का निशांत बीते 11 मार्च से लापता था. रविवार को बोरे में उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. उसके पिता जूस की दुकान चलाते हैं और पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
Read more »
BJP ज्वाइन कर सकती हैं जया प्रदा, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं चुनौतीसमाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद रह चुकीं अभिनेत्री जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकती हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि जया प्रदा को बीजेपी रामपुर से लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) प्रत्याशी बना सकती है.
Read more »
'देशहित में रिकॉर्ड करते हैं फोन', मोदी सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहादिल्ली हाई कोर्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, तत्कालीन विधि सचिव सुरेश चंद्रा और कुछ वरिष्ठ सीबीआई अधिकारियों पर अवैध फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए एक याचिका की पृष्ठभूमि में प्रस्तुत की गईं थी।
Read more »
जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं टक्करनई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद जया प्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं।
Read more »
