अयोध्या में थमा नहीं विकास का पहिया, नए रूप में दिखेगा कौशलेश सदन, मणि पर्वत के पास बनेगा पाथवे

Ayodhya News News

अयोध्या में थमा नहीं विकास का पहिया, नए रूप में दिखेगा कौशलेश सदन, मणि पर्वत के पास बनेगा पाथवे
Ayodhya Development PlanAyodhya Development Plan Yogi GovernmentAyodhya Kaushlesh Sadan Redevelopment
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

Ayodhya Development Scheme: लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन और फैजाबाद सीट से पार्टी उम्मीदवार की हार के बाद कयास लगाए जा रहे थे। विकास योजनाओं के थमने की आशंका जताई जाने लगी थी। लेकिन, यूपी सरकार ने प्रभु श्रीराम का धाम बनने के बाद अब शहर को नए लुक देने की योजनाओं को गति देने का निर्णय लिया...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या को नया लुक देने की योजना थमने वाली नहीं है। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रभु श्रीराम की नगरी को भव्य और दिव्य बनाने की योजना पर कार्यों को आगे बढ़ाने में जुट गई है। अयोध्या में पर्यटन बढ़ाने के लिए सरकार जोर-शोर से तैयारी में लगी हुई है। इसी क्रम में कई योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। श्री अयोध्याजी विकास परिषद के पास 11 प्रोजेक्ट भेजे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, परिषद की बैठक जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होनी है। मीटिंग में इन योजनाओं को मंजूरी मिलते ही जल्द से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें प्रमुख है कौशलेश सदन का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण। योजना पर 2.

49 करोड़ रुपये खर्च होना है। वहीं, 2.94 करोड़ की लागत से भाष्कर भवन और 3.35 करोड़ रुपये के खर्च से संत निवास के पुनर्निर्माण की योजना है।श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्या के नियोजित विकास के लिए विभिन्न विभागों से योजनाओं के प्रस्ताव तीर्थ विकास परिषद को मिले हैं। इसी में अयोध्या विकास प्राधिकरण के आठ और उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के तीन प्रस्ताव हैं। बाकी जो भी प्रस्ताव मिल रहे हैं, उनको संकलित किया जा रहा है। इन्हें भी परिषद की बैठक में रखा जाएगा। सीईओ ने बताया कि जिन आठ परियोजनाओं का एडीए ने डीपीआर तैयार कराया है, उन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च आएगा। वहीं, यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम की तीन परियोजनाओं पर अनुमानित 9.78 करोड़ रुपये खर्च आएगा। एडीए की परियोजनाएंअयोध्या के सभी प्रमुख स्थलों पर सिगनेज लगवाने की योजना बनाई गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर उन्हें आवागमन में सुविधा के लिए यह योजना बनी है।सुबह और शाम को बड़ी संख्या में लोग सरयू स्नान के लिए आते हैं। उनके आकर्षण के लिए सरयू तट पर शिल्प कला और फाउंटेन का सुंदरीकरण कार्य किया जाएगा। इस पर 9 करोड़ रुपये अनुमानित लागत आएगी।आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के परिक्षेत्र में स्थित गुलाबबाड़ी का सुंदरीकरण किया जाएगा। अभी यह स्थल पुरातत्व विभाग के नियंत्रण में है। उसके अधीनस्थ इलाके को छोड़कर गुलाबबाड़ी के उद्यान का विकास कार्य किया जाएगा। इस पर अनुमानित लागत 8 करोड़ रुपये है। राम की पैरी कैनाल से एनएच- 27 तक सोतिया नाला का निर्माण कराया जाएगा। इस पर अनुमानित लागत 23.51 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण से कच्चा नाला पर जल जमाव से निजात मिलेगी। जल निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। मणि पर्वत के चारों तरफ एएसआई क्षेत्र छोड़कर पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। फ्लोरिंग, बेंच, साइनेज, लाइट और लेजर, पारदर्शी स्क्रीन, फूड कियोस्क का निर्माण किया जाएगा। इस पर अनुमानित लागत 30 करोड़ रुपये है। मणिपर्वत का सुंदरीकरण कर पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र विकसित किए जाने परियोजना है।अयोध्या के विभिन्न स्थलों का सुंदरीकरण किया जाएगा। यात्रियों के रुकने और विश्राम की व्यवस्था का कार्य होगा। इस पर अनुमानित लागत 8 करोड़ रुपये है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ayodhya Development Plan Ayodhya Development Plan Yogi Government Ayodhya Kaushlesh Sadan Redevelopment Ayodhya Mani Parvat Redevelopment Ayodhya Development Authority Up News अयोध्या के कौशलेश सदन का पुनर्विकास अयोध्या न्यूज यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अयोध्या: बालक राम पी रहे फलों का जूस, पहन रहे सूती कपड़े, नौतपा में रामलला के भोग में हुआ बदलावअयोध्या: बालक राम पी रहे फलों का जूस, पहन रहे सूती कपड़े, नौतपा में रामलला के भोग में हुआ बदलावRamlala: यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी में अयोध्या में रामलला के भोजन में बदलाव कर दिया गया है। अब उनको भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है।
Read more »

‘हमारा हिंदुत्व राजनीति और चुनाव तक सीमित नहीं है’, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा क्यों कहाLok Sabha Elections: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने 1980 और 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान एक युवा कारसेवक के रूप में अयोध्या की अपनी यात्रा को याद किया।
Read more »

चिंताजनक: शहीदों की धरती पर शिरोमणि अकाली दल का गिरता जा रहा ग्राफ, 15 सालों में शिअद का वोट बैंक 29.89 फिसदी घटाचिंताजनक: शहीदों की धरती पर शिरोमणि अकाली दल का गिरता जा रहा ग्राफ, 15 सालों में शिअद का वोट बैंक 29.89 फिसदी घटापंजाब में पंथक राजनीति के चेहरे के रूप में शिअद की पहचान रही है। लेकिन शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब में ही शिअद का वोट बैंक पिछले 15 सालों में 29.
Read more »

जेल से चुनाव जीतने के बाद क्या शपथ ले पाएंगे अमृतपाल और इंजीनियर राशिद? जानें क्या कहता है कानूनLok Sabha Chunav Result: दोनों की चुनावी जीत का मतलब यह है कि अब जेल में रहने के बावजूद उनके पास सांसद के रूप में संवैधानिक तौर पर जनादेश है।
Read more »

अयोध्या में महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज, सरयू नदी के किनारे बनेगा भव्य सदनअयोध्या में महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज, सरयू नदी के किनारे बनेगा भव्य सदनAyodhya News: महाराष्ट्र से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाराष्ट्र सरकार एक भव्य सदन का निर्माण करने की योजना है. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 2 एकड़ जमीन भी दे दी है.
Read more »

NSG का हब बनेगा अयोध्या: राम मंदिर के पास होगा बेस पॉइंट, आतंकी हमले की आशंका और सुरक्षा को लेकर फैसलाNSG का हब बनेगा अयोध्या: राम मंदिर के पास होगा बेस पॉइंट, आतंकी हमले की आशंका और सुरक्षा को लेकर फैसलाअयोध्या में UPSTF और एटीएस की यूनिट के बाद अब नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (NSG) का हब अयोध्या में बनेगा। देश में आतंकी हमले के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है। राम मंदिर में भी आतंकी हमले को लेकर धमकियां मिलती रहती है। ऐसे में इसकी राम मंदिर समाचार, अयोध्या में बनेगा एनएसजी का हब, एनएसजी कमांडो करेंगे राम मंदिर की रखवाली, एनएसजी के हाथों में राम मंदिर...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:20:48