अमेरिका ने माना PoK भारत का हिस्सा, बौखलाए मुनीर ने फिर छेड़ा जिहादी राग; करवा न दे फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन?

DNA News

अमेरिका ने माना PoK भारत का हिस्सा, बौखलाए मुनीर ने फिर छेड़ा जिहादी राग; करवा न दे फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन?
DNA AnalysisDNA In HindiIndia Pakistan News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 419 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 209%
  • Publisher: 63%

India Pakistan News in Hindi: अमेरिका ने मान लिया है कि PoK भारत का हिस्सा है. ट्रंप प्रशासन की ओर से इस संबंध में मैप जारी करने के बाद पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर बौखला गया है. उसने फिर से भारत के खिलाफ जिहादी राग छेड़ दिया है.

USA admits PoK part of India: 1947 से लेकर आज तक शायद ही कोई ऐसा साल बीता हो जब हमारे पड़ोसी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कोई साजिश ना रची हो. पाकिस्तान में किरदारों के चेहरे बदल जाते हैं लेकिन भारत के खिलाफ नफरत और साजिशों का सिलसिला नहीं बदलता.

आपको पता है कि कुछ ही दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनी है. इस सहमति के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी किया है. इस पोस्ट में डील की जानकारी के साथ भारत का जो नक्शा साझा किया गया. उसमें POK यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. अमेरिका ने मान लिया PoK भारत का आपको जानना चाहिए कि ये पहली बार है. जब अमेरिका ने अधिकारिक तौर पर किसी नक्शे में PoK को भारत का हिस्सा माना है. इससे पहले जो नक्शे सामने आते थे उनमें PoK को अलग रंग में दर्शाया जाता था. अब आप ही बताइए. इस नक्शे को मुनीर के गाल पर तमाचा नहीं तो और क्या कहा जाए. जिस मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सामने पलक-पांवड़े बिछा दिए. जिस मुनीर ने इस्लामिक ब्रदरहुड की नीति को दगा देकर गाजा में पाकिस्तानी फौज की तैनाती पर हामी भर दी. उसी मुनीर को अमेरिका ने एक सेकेंड में सच का आइना दिखा दिया. मुनीर को भी समझ आ गया है कि ट्रंप के लिए उसकी जरूरत खत्म होती जा रही है. इसी वजह से मुनीर अपने पुराने एजेंडा यानी भारत में आतंकी वारदातों पर लौट आया है. मुनीर के इस टेरर प्लान को समझने के लिए आपको पाकिस्तान के इस फील्ड मार्शल का हालिया बयान बेहद गौर से देखना और समझना चाहिए. अब से कुछ घंटे पहले मुनीर ने एक भाषण दिया है. इस भाषण में मुनीर ने कहा कि कश्मीर की आजादी के लिए किए जा रहे जिहाद में हम पूरा साथ देते रहे हैं और देते रहेंगे. जब तक कश्मीर को उसका मकसद हासिल नहीं हो जाता तब तक कश्मीर के संघर्ष को उनका समर्थन मिलता रहेगा. दुश्मनों से निपटने के लिए आसमान से लेकर समंदर तक अपनी तैयारी को पुख्ता रखना होगा. मुनीर के उन्मादी बयान देने के मायने समझिए जब-जब मुनीर उन्मादी बयान देता है तो क्या होता है. अब हम आपको पाकिस्तान के इस जिहादी जनरल की नफरत से भरी क्रोनोलॉजी यानी टाइमलाइन बताने जा रहे हैं . पिछले साल फरवरी के महीने में मुनीर ने कहा था कि कश्मीर के लिए वो 10 जंग लड़ने के लिए भी तैयार है. इस बयान के बाद अप्रैल में ही पहलगाम में वो कायराना आतंकी हमला किया गया था जिसमें हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मारा गया था. इससे पहले अक्टूबर 2024 में मुनीर ने कहा था कि मुस्लिम पाकिस्तान उस भारत के साथ नहीं रह सकता जहां हिंदू रहते हैं. इस बयान के ठीक बाद 20 अक्टूबर 2024 को कश्मीर के गगनगीर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी. मुनीर की ये हिस्ट्रीशीट खुद-ब-खुद बताती है कि जब-जब मुनीर कोई बड़ा आतंकी हमला प्लान करता है तो उससे पहले मुनीर की जुबान से जिहाद जैसे अल्फाज ही निकलते हैं. आज कश्मीर में मौजूद तकरीबन 132 आतंकियों में से 122 पाकिस्तानी हैं. इसका सीधा मतलब है कि कश्मीर में स्थानीय नौजवानों ने आतंक से दूरी बना ली है. इसी वजह से मुनीर ने अब कश्मीर में पाकिस्तानी आतंक को एक्टिवेट करने वाला स्विच दबा दिया है. अब हम आपको मुनीर के नए टेरर प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों के मुताबिक साल 2026 के पहले दो महीनों यानी जनवरी और फरवरी में पाकिस्तानी फौज ने 8 नए टेरर कैंप खड़े किए हैं. इनमें से 6 आतंकी कैंप लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LoC के पास बनाए गए हैं. दो टेरर कैंप IB यानी इंटरनेशनल बॉर्डर के पास स्थित हैं . इन टेरर कैंप्स के साथ ही साथ 72 लॉन्च पैड्स भी बनाए गए हैं. फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की साजिश में मुनीर लॉन्च पैड्स सरहद के नजदीक स्थित वो छोटे कैंप होते हैं जहां से आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते हैं. भारतीय एजेंसियों के अनुसार इस वक्त इन लॉन्च पैड्स पर 100 से लेकर 150 पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हो सकते हैं. इस तैयारी का सीधा मतलब है कि मुनीर जम्मू और कश्मीर दोनों जगह आतंकी घुटपैठ कराने का इरादा बना चुका है. मुनीर सिर्फ घुसपैठ के लिए आतंकी तैयार नहीं कर रहा बल्कि वो पाकिस्तान में एंटी इंडिया माहौल बनाने की नापाक साजिश भी रच रहा है. मुनीर का एक ही मकसद है या तो आतंकी हमले की वजह से या फिर किसी और कारण के चलते भारत से एक छोटा सैन्य टकराव हो जाए और वो पूरे पाकिस्तान में हीरो बन जाए. इसी प्लान को आसिम मुनीर के कट्टर आलोचक और पाकिस्तानी फौज के पूर्व अधिकारी आदिल राजा ने एक्सपोज किया है. मुनीर के आलोचक आदिल राजा के इस बयान में आपको एक शब्द पर गौर करना चाहिए. ये शब्द है फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन. यानी एक ऐसी कार्रवाई जो किसी दूसरे मुल्क या पक्ष को बदनाम करने के लिए की जाती है. मुनीर से जिस फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन को जोड़ा गया है वो है इस्लामाबाद में शिया समुदाय की मस्जिद में हुआ बम ब्लास्ट. मित्रों. इस्लामाबाद की मस्जिद पर हुए आतंकी हमले की वजह से अब तक 50 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और तकरीबन 170 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यहां आपको जानना चाहिए कि वर्ष 2008 में मैरियट होटल बम धमाके के बाद ये पाकिस्तान के अंदर सबसे बड़ा टेरर ब्लास्ट है. भारत के साथ फिर छोटी जंग की चाहत 18 साल बाद पाकिस्तान की राजधानी में इतना बड़ा ब्लास्ट हुआ और धमाके के बाद 2 घंटों तक पाकिस्तानी मीडिया को मौका-ए-वारदात पर नहीं पहुंचने दिया गया था. जिन लोगों की मौत हो गई उनके परिजनों को भी मस्जिद तक नहीं जाने दिया गया था. इसका सीधा मतलब है कि शहबाज सरकार ने इस ब्लास्ट से जुड़ी जानकारी को छिपाया और जब सब मैनेज हो गया तो मीडिया के कैमरों को पहुंचने दिया गया. ऐसा क्यों किया गया. इस सवाल का जवाब आपको पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान में मिल जाएगा. मुनीर के आलोचक आदिल राजा ने कहा था कि पाकिस्तानी सरकार और फौज फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करके पड़ोसी मुल्कों पर आरोप लगाएंगे ताकि जंग जैसे हालात बन सकें. जो दावा आदिल राजा ने किया था. ख्वाजा आसिफ ने हूबू वही कहा. धमाके का इल्जाम पड़ोसी मुल्क पर लगाया और पलटवार का दम भरा. मुनीर अपने पड़ोसी देशों से सीमित टकराव चाहता है लेकिन यहां सवाल उठता है कि जंग के लिए मुनीर इतना उतावला क्यों है. पहले ऑपरेशन सिंदूर और फिर अफगान तालिबान के साथ टकराव में मुनीर की फौज को काफी नुकसान हो चुका है लेकिन अब भी वो जंग चाहता है. बलोच विद्रोहियों के हमलों से हलकान पाकिस्तान में मुनीर की सबसे बड़ी बेइज्जती की वजह बना है बलोच बागियों का हालिया हमला. बलोच बागियों ने तीन दिनों तक 10 बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया था. मोटरसाइकिलों पर आए बागियों से निपटने के लिए पाकिस्तानी फौज को अटैक हेलीकॉप्टर उड़ाने पड़ गए थे. मुनीर की दूसरी बड़ी फजीहत हुई है गाजा पीस बोर्ड की वजह से. पाकिस्तान में एक बड़ा तबका गाजा में फौज भेजने के फैसले से नाराज है. इतना ही नहीं, ट्रंप से मिलने के बाद पाकिस्तानी फौज ने दावा किया था कि पाकिस्तान में अमेरिका बड़ा निवेश करेगा. अब तक ट्रंप सरकार ने सिर्फ एक प्रोजेक्ट में निवेश का दावा किया है . यानी यहां भी मुनीर फेल हो चुका है. मुनीर कई मोर्चों पर नाकाम हो चुका है. मुनीर की उंगलियों पर नाचने वाली शहबाज शरीफ की सरकार भी कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाई है. इसी वजह से मुनीर और शहबाज का प्लान है कि अपनी नाकामियों से अवाम का ध्यान हटाने के लिए कोई जंग छेड़ दी जाए. #DNAमित्रों | वायुसेना का एक्शन... मुनीर को टेंशन, भारत के नए एटमी अस्त्र का विश्लेषण#DNA #DNAWithRahulSinha #IndianAirforce #DRDO #AsimMunir@RahulSinhaTV pic.twitter.commSYAGSZbSn — Zee News February 7, 2026 इस तरह से पब्लिक सवाल पूछना बंद कर देगी और पाकिस्तानी सिस्टम की वाह-वाही भी हो जाएगी. अब आप सोच रहे होंगे कि जिन पाकिस्तानियों को दाल-रोटी भी नहीं मिल रही है तो वो जंग से कैसे खुश हो जाते हैं. इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको एक शब्द के मायने जानने चाहिए. ये शब्द है लाहौरी चूरन. लाहौरी चूरन बेचने की कोशिश कितनी कामयाब हो सकता है कि लाहौरी चूरन सुनने में आपको मजाकिया लग रहा हो लेकिन असल में ये पाकिस्तानी समाज की कड़वी0 सच्चाई को एक्सपोज करता है. दरअसल ये एक तंज है जो पाकिस्तानी समाज में मौजूद अति-राष्ट्रवादी तत्वों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये ऐसे तत्व हैं जिन्हें जंग के नुकसान की परवाह नहीं होती. इन लोगों को जंग में पाकिस्तानी फौज की जीत या हार का भी फर्क नहीं पड़ता. ये लोग सिर्फ अपनी फौज के जंग लड़ने भर से खुश हो जाते हैं और भूखे पेट होने के बाद भी अपनी फौज की तारीफों में तालियां बजाने लगते हैं. परवेज मुशर्रफ से लेकर कमर जावेद बाजवा तक. सभी पाकिस्तानी जनरल इसी लाहौरी चूरन यानी अति-राष्ट्रवाद के झूठे प्रोपेगेंडा के जरिए अपनी कुर्सियां बचाते रहे और अब मुनीर ने भी लाहौरी चूरन यानी जंगी प्रोपेगेंडा के जरिए पाकिस्तान की अवाम को बेवकूफ बनाने का फैसला कर लिया है. उम्मीद है कि हमारे विश्लेषण से आप समझ गए होंगे कि पाकिस्तान का फील्ड मार्शल मुनीर क्यों जंग चाहता है. जंग करने के लिए वो कौनसी साजिशें रच रहा है. इन साजिशों के साथ एक सवाल भी खड़ा होता है. सवाल ये क्या वाकई मुनीर की फौज जंग लड़ने की हालत में है. क्या पाकिस्तानी आर्मी किसी प्रतिद्वंदी के सामने खड़ा होने की कुव्वत रखती है. अब हम आपके लिए पाकिस्तानी फौज के वर्तमान संकटों का विश्लेषण करने जा रहे हैं. अफसरों और जवानों में बढ़ी नाराजगी शहबाज सरकार ने भले ही रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है लेकिन पेंशन काफी कम कर दी है जिसकी वजह से जवानों और अफसरों में नाराजगी है. बात पाकिस्तानी नौसेना की करें तो वो पिछले एक साल से उपकरणों की कमी से जूझ रही है. कुछ सामरिक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वक्त सिर्फ दो पाकिस्तानी पनडुब्बी ऐसी हालत में हैं कि वो एक्टिव ड्यूटी में शामिल हो सकें. पाकिस्तानी सरकार ने पैसा जुटाने के लिए तोपखाने के गोले यूक्रेन को बेच दिए थे. जिसकी वजह से फौज गोलों की कमी से जूझ रही है. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी वायुसेना को बड़ा नुकसान हुआ था. पाकिस्तान के 6 विमान बर्बाद हो गए थे और उसके 11 हवाई अड्डों को नुकसान हुआ था. पैसों की तंगी की वजह से अब तक इस नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

DNA Analysis DNA In Hindi India Pakistan News India Pakistan News In Hindi POK News डीएनए डीएनए एनेलेसिस हिंदी में डीएनए भारत पाकिस्तान न्यूज हिंदी में भारत पाकिस्तान न्यूज पीओके न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा जरूर बनेगा', POK की विधानसभा में शहबाज शरीफ ने जमकर उगला जहर'कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा जरूर बनेगा', POK की विधानसभा में शहबाज शरीफ ने जमकर उगला जहरपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कश्मीरी लोगों के लिए पाकिस्तान के अटूट समर्थन की बात अपने भाषण में कही है। पाकिस्तानी लोगों ने कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रैली भी निकाली है।
Read more »

अमेरिका ने PoK को माना भारत का हिस्सा, आंख खोलकर यह नक्शा देख लें शहबाज-मुनीरअमेरिका ने PoK को माना भारत का हिस्सा, आंख खोलकर यह नक्शा देख लें शहबाज-मुनीरपाकिस्तान के खिलाफ पीओके वाली जंग में भारत को अमेरिका का साथ मिला है. अमेरिका ने भी माना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का ही हिस्सा है. इसके लिए अमेरिका ने एक नक्शा भी जारी किया है.
Read more »

Pir Panjal POK: कश्मीर में ये नया 'रायता' क्या फैल रहा है...क्यों मचा हंगामाPir Panjal POK: कश्मीर में ये नया 'रायता' क्या फैल रहा है...क्यों मचा हंगामाPir Panjal Row in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों एक अलग ही विवाद फैल रहा है। विधानसभा में इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
Read more »

US map of India shows PoK and Aksai Chin as Indian territoryUS map of India shows PoK and Aksai Chin as Indian territoryThis move has attracted significant attention on social media, highlighting Washington’s recognition of India’s borders and sending a clear diplomatic signal amid ongoing regional dispute.
Read more »

PoK में आतंकियों की चल रही थी भर्ती, कन्वोकेशन पर जैश के इलियास कश्मीरी ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोली मुनीर की कलईPoK में आतंकियों की चल रही थी भर्ती, कन्वोकेशन पर जैश के इलियास कश्मीरी ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोली मुनीर की कलईIliyas Kashmiri: पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीरी ने 5 फरवरी, 2026 को PoK में आंतकी रंगरूटों की भर्ती का एक सत्र संबोधित करके हुए जिहाद की महिमा बताई.
Read more »

कंगाल पाकिस्तान में पेट फुलाए घूम रहे आतंकवादी, PoK में 3 शैतान के चेलों ने लहराए हथियारकंगाल पाकिस्तान में पेट फुलाए घूम रहे आतंकवादी, PoK में 3 शैतान के चेलों ने लहराए हथियारकंगाल पाकिस्तान की बदहाली और भुखमरी की खबरों के बीच, सरहद पार से आई एक खौफनाक तस्वीर आई है. 5 फरवरी 2026 को 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के नाम पर रावलाकोट (PoK) में जो तमाशा हुआ, उसने साबित कर दिया कि पाकिस्तान की हुकूमत भले ही अपने आवाम को रोटी न दे पाए, लेकिन आतंकियों को हथियार देना कभी नहीं भूलती.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:20