Pir Panjal POK: कश्मीर में ये नया 'रायता' क्या फैल रहा है...क्यों मचा हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा News

Pir Panjal POK: कश्मीर में ये नया 'रायता' क्या फैल रहा है...क्यों मचा हंगामा
पीर पंजाल क्षेत्रबीजेपी-बनाम नेशनल कॉन्फ्रेंसWhat Is Pir Panjal Region
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 194 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

Pir Panjal Row in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों एक अलग ही विवाद फैल रहा है। विधानसभा में इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीर पंजाल क्षेत्र के अस्तित्व को लेकर की गई एक टिप्पणी पर हंगामा मच गया। यह टिप्पणी भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने दिया था। पीर-पंजाल क्षेत्र को लेकर विपक्षी बीजेपी और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस में विवाद गहराता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में यह विवाद राजौरी-पुंछ जिलों को पीर पंजाल और रामबन-डोडा-किश्तवाड़ को चेनाब क्षेत्र कहे जाने को लेकर हो रहा है। इस पूरे मामले को समझते हैं। पीर पंजाल क्षेत्र को समझते हैं, यह कहां है पीर पंजाल क्षेत्र पीर पंजाब पर्वतमाला से जुड़ा है, जो उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमी हिमालय में स्थित निचले हिमालयी क्षेत्र की एक पर्वत श्रृंखला है। यह ब्यास और नीलम-किशनगंगा नदियों के बीच दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर फैली हुई है। यह पूरा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थित है। इसका उत्तर-पश्चिमी छोर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी है। इन्हीं इलाकों से ब्यास, रावी, झेलम और चेनाब नदियां बहती हैं। राजनीतिक रूप से राजौरी-पुंछ जिलों को पीर पंजाल और रामबन-डोडा-किश्तवाड़ जिलों को चेनाब रीजन कहा जा रहा है।कैसे पड़ा पीर पंजाल नाम, यह जानिएपीर पंजाल पर्वतमाला का नाम पीर पंजाल दर्रे के नाम पर रखा गया है, जिसका मूल नाम कश्मीर के राजा श्रीवर की ओर से कश्मीर पर लिखे 12वीं सदी के कवि कल्हण के ऐतिहासिक ग्रंथ राजतरंगिणी में दर्ज किया गया। यह तीसरी राजतरंगिणी थी। विद्वान एमए स्टाइन का मानना है कि इस क्षेत्र के इस्लामीकरण के बाद देवता की अवधारणा को पीर की अवधारणा में बदल दिया गया होगा। बाद में इसे किसी पीर से जोड़ दिया गया।पीर पंजाल: किस बात को लेकर हुआ विवाददरअसल, सुनील शर्मा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पीर पंजाल क्षेत्र में स्थापित किए जाने की मांग पर कहा था-'मुझे नहीं पता कि यह पीर पंजाल खित्ता कौन सा है।' इस पर विधानसभा में हंगामा बरपा हो गया। भाजपा विधायकों ने कहा कि कौन सा पीर पंजाल क्षेत्र । पूरा जम्मू-कश्मीर एक है। क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटने की साजिश हो रही है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगने को कहा।कैसे उठा यह विवाद, किसने फैलाया 'रायता'टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद तब उठा जब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राजौरी और पीर पंजाल के पुंछ के साथ-साथ चेनाब घाटी के जिलों को मिलाकर एक अलग प्रशासनिक प्रभाग बनाने की मांग की। उनकी इस मांग के कुछ हफ्तों बाद यह विवाद सामने आया है। महबूबा ने दूरस्थता, पहाड़ी भूभाग और बुनियादी ढांचे की कमी का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी, जिसका भाजपा ने विरोध किया था।क्या है पीर-पंजाल क्षेत्र के लोगों की शिकायतयह क्षेत्र कश्मीर घाटी के दक्षिण में और नियंत्रण रेखा के निकट पीर पंजाल पर्वतमाला के साथ स्थित पहाड़ी पट्टी से जुड़ा है। चेनाब घाटी में डोडा, किश्तवाड़ और रामबन शामिल हैं। ये सभी ऊबड़-खाबड़ जिले चेनाब नदी द्वारा तराशे गए हैं। राजौरी और पुंछ जिले अक्सर शिकायत करते हैं कि विकास, प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक ध्यान के मामले में जम्मू डिवीजन और कश्मीर घाटी के बीच उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है।भाजपा का क्या है पीर-पंजाल पर रुखयह विवाद बीते मंगलवार को तब शुरू हुआ जब किश्तवाड़ जिले के पद्दर-नागसेनी का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने पीर पंजाल में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है और उन्होंने यह नाम 'किसी भी शब्दकोश' में नहीं सुना है। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि यह शब्द क्षेत्रीय दलों की एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है, जो उनके अनुसार 'ग्रेटर कश्मीर' की अवधारणा को बताता है, जिसे भाजपा स्वीकार नहीं करेगी।सत्तारूढ़ विधायकों ने क्यों कहा माफी मांगेशर्मा की टिप्पणियों से राजौरी और पुंछ के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और वन मंत्री जावेद राणा भी शामिल थे, जो दोनों इसी क्षेत्र से हैं। उन्होंने माफी की मांग की। शर्मा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। राजौरी जिले के थानामंडी से निर्दलीय विधायक मुजफ्फर इकबाल खान ने कहा कि शर्मा के बयान से जनभावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा-यह न केवल पीर पंजाल का अपमान है, बल्कि चेनाब घाटी के किश्तवाड़ और डोडा का भी अपमान है। हम सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हैं। हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी बलिदान दिए हैं। अकेले पुंछ शहर में ही 16 लोग शहीद हुए थे। उन बलिदानों का अपमान किया गया है।.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीर पंजाल क्षेत्र के अस्तित्व को लेकर की गई एक टिप्पणी पर हंगामा मच गया। यह टिप्पणी भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने दिया था। पीर-पंजाल क्षेत्र को लेकर विपक्षी बीजेपी और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस में विवाद गहराता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में यह विवाद राजौरी-पुंछ जिलों को पीर पंजाल और रामबन-डोडा-किश्तवाड़ को चेनाब क्षेत्र कहे जाने को लेकर हो रहा है। इस पूरे मामले को समझते हैं।पीर पंजाल क्षेत्र को समझते हैं, यह कहां हैपीर पंजाल क्षेत्र पीर पंजाब पर्वतमाला से जुड़ा है, जो उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमी हिमालय में स्थित निचले हिमालयी क्षेत्र की एक पर्वत श्रृंखला है। यह ब्यास और नीलम-किशनगंगा नदियों के बीच दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर फैली हुई है। यह पूरा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थित है। इसका उत्तर-पश्चिमी छोर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी है। इन्हीं इलाकों से ब्यास, रावी, झेलम और चेनाब नदियां बहती हैं। राजनीतिक रूप से राजौरी-पुंछ जिलों को पीर पंजाल और रामबन-डोडा-किश्तवाड़ जिलों को चेनाब रीजन कहा जा रहा है।कैसे पड़ा पीर पंजाल नाम, यह जानिएपीर पंजाल पर्वतमाला का नाम पीर पंजाल दर्रे के नाम पर रखा गया है, जिसका मूल नाम कश्मीर के राजा श्रीवर की ओर से कश्मीर पर लिखे 12वीं सदी के कवि कल्हण के ऐतिहासिक ग्रंथ राजतरंगिणी में दर्ज किया गया। यह तीसरी राजतरंगिणी थी। विद्वान एमए स्टाइन का मानना है कि इस क्षेत्र के इस्लामीकरण के बाद देवता की अवधारणा को पीर की अवधारणा में बदल दिया गया होगा। बाद में इसे किसी पीर से जोड़ दिया गया।पीर पंजाल: किस बात को लेकर हुआ विवाददरअसल, सुनील शर्मा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पीर पंजाल क्षेत्र में स्थापित किए जाने की मांग पर कहा था-'मुझे नहीं पता कि यह पीर पंजाल खित्ता कौन सा है।' इस पर विधानसभा में हंगामा बरपा हो गया। भाजपा विधायकों ने कहा कि कौन सा पीर पंजाल क्षेत्र। पूरा जम्मू-कश्मीर एक है। क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटने की साजिश हो रही है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगने को कहा।कैसे उठा यह विवाद, किसने फैलाया 'रायता'टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद तब उठा जब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राजौरी और पीर पंजाल के पुंछ के साथ-साथ चेनाब घाटी के जिलों को मिलाकर एक अलग प्रशासनिक प्रभाग बनाने की मांग की। उनकी इस मांग के कुछ हफ्तों बाद यह विवाद सामने आया है। महबूबा ने दूरस्थता, पहाड़ी भूभाग और बुनियादी ढांचे की कमी का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी, जिसका भाजपा ने विरोध किया था।क्या है पीर-पंजाल क्षेत्र के लोगों की शिकायतयह क्षेत्र कश्मीर घाटी के दक्षिण में और नियंत्रण रेखा के निकट पीर पंजाल पर्वतमाला के साथ स्थित पहाड़ी पट्टी से जुड़ा है। चेनाब घाटी में डोडा, किश्तवाड़ और रामबन शामिल हैं। ये सभी ऊबड़-खाबड़ जिले चेनाब नदी द्वारा तराशे गए हैं। राजौरी और पुंछ जिले अक्सर शिकायत करते हैं कि विकास, प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक ध्यान के मामले में जम्मू डिवीजन और कश्मीर घाटी के बीच उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है।भाजपा का क्या है पीर-पंजाल पर रुखयह विवाद बीते मंगलवार को तब शुरू हुआ जब किश्तवाड़ जिले के पद्दर-नागसेनी का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने पीर पंजाल में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है और उन्होंने यह नाम 'किसी भी शब्दकोश' में नहीं सुना है। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि यह शब्द क्षेत्रीय दलों की एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है, जो उनके अनुसार 'ग्रेटर कश्मीर' की अवधारणा को बताता है, जिसे भाजपा स्वीकार नहीं करेगी।सत्तारूढ़ विधायकों ने क्यों कहा माफी मांगेशर्मा की टिप्पणियों से राजौरी और पुंछ के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और वन मंत्री जावेद राणा भी शामिल थे, जो दोनों इसी क्षेत्र से हैं। उन्होंने माफी की मांग की। शर्मा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। राजौरी जिले के थानामंडी से निर्दलीय विधायक मुजफ्फर इकबाल खान ने कहा कि शर्मा के बयान से जनभावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा-यह न केवल पीर पंजाल का अपमान है, बल्कि चेनाब घाटी के किश्तवाड़ और डोडा का भी अपमान है। हम सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हैं। हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी बलिदान दिए हैं। अकेले पुंछ शहर में ही 16 लोग शहीद हुए थे। उन बलिदानों का अपमान किया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

पीर पंजाल क्षेत्र बीजेपी-बनाम नेशनल कॉन्फ्रेंस What Is Pir Panjal Region Jammu Kashmir LOC And POK Jammu Kashmir Assembly BJP Vs National Conference And Congress

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा जरूर बनेगा', POK की विधानसभा में शहबाज शरीफ ने जमकर उगला जहर'कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा जरूर बनेगा', POK की विधानसभा में शहबाज शरीफ ने जमकर उगला जहरपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कश्मीरी लोगों के लिए पाकिस्तान के अटूट समर्थन की बात अपने भाषण में कही है। पाकिस्तानी लोगों ने कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रैली भी निकाली है।
Read more »

अमेरिका ने PoK को माना भारत का हिस्सा, आंख खोलकर यह नक्शा देख लें शहबाज-मुनीरअमेरिका ने PoK को माना भारत का हिस्सा, आंख खोलकर यह नक्शा देख लें शहबाज-मुनीरपाकिस्तान के खिलाफ पीओके वाली जंग में भारत को अमेरिका का साथ मिला है. अमेरिका ने भी माना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का ही हिस्सा है. इसके लिए अमेरिका ने एक नक्शा भी जारी किया है.
Read more »

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ! PoK को माना भारत का हिस्साअमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ! PoK को माना भारत का हिस्साभारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। इस दौरान, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के कार्यालय ने एक नक्शा जारी किया है, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर, पीओके सहित, को भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया है। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि नक्शे में पीओके के लिए कोई अलग सीमांकन नहीं है, जो भारत की स्थिति का समर्थन करता...
Read more »

अमेरिका ने भी PoK को माना भारत का हिस्सा? अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि ने पोस्ट किया नक्शा, पाकिस्तान को झटकाअमेरिका ने भी PoK को माना भारत का हिस्सा? अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि ने पोस्ट किया नक्शा, पाकिस्तान को झटकाकश्मीर पर प्रोपेगैंडा फैलाने वाले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत का नक्शा जारी किया है जिसमें पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।
Read more »

अमेरिका का बड़ा कदम: भारत के नक्शे में PoK और अक्साई चिन, पाकिस्तान और चीन को झटकाअमेरिका का बड़ा कदम: भारत के नक्शे में PoK और अक्साई चिन, पाकिस्तान और चीन को झटकाअमेरिका ने भारत के आधिकारिक नक्शे में PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाकर पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका दिया है। यह कदम दोनों देशों के लिए एक कूटनीतिक संदेश है और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करता है।
Read more »

PoK-अक्साई चीन पर ट्रंप ने पाकिस्तान-चीन को लताड़ा, भारत के नक्शे का इस्तेमाल कर दिया साफ संदेशPoK-अक्साई चीन पर ट्रंप ने पाकिस्तान-चीन को लताड़ा, भारत के नक्शे का इस्तेमाल कर दिया साफ संदेशUS Released New Map Of India: भारत और अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते के बीच जारी अमेरिकी नक्शे ने कूटनीतिक हलचल पैदा कर दी. इस नक्शे में पीओके सहित पूरा जम्मू-कश्मीर और अक्साई चीन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:48:11