अमेरिकी टोही विमान ने भारत के उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण की निगरानी की-Navbharat Times

United States News News

अमेरिकी टोही विमान ने भारत के उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण की निगरानी की-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 51%

US के टोही विमान ने की थी भारत के A-SAT टेस्ट की निगरानी via NavbharatTimes

वॉशिंगटन हिंद महासागर के डिएगो गर्सिया इलाके में तैनात अमेरिकी सेना के एक टोही विमान ने भारत के पहले ए-सैट प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण की निगरानी की। यह जानकारी सैन्य विमानों की आवाजाही पर निगाह रखने वाली संस्था एयरक्राफ्ट स्पॉट्स ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यह घोषणा की थी कि भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र से एक उपग्रह को ढेर करते हुए अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज कराया एवं ऐसी क्षमता हासिल करने वाला संसार का चौथा देश बन गया। इससे पहले यह क्षमता विश्व स्तर पर सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी। कैलिफॉर्निया से संचालित होने वाले एयरक्रॉफ्ट स्पॉट्स ने एक ट्वीट में कहा, 'यूएसएएफ आरसी-135एस 62-4128 सीएचएओएस45 डिएगो गर्सिया से 2330 बजे बंगाल की खाड़ी से भारत की ए-एसएटी उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र परीक्षण की निगरानी के लिए रवाना हुआ। इसमें कहा गया है कि एक अन्य विमान का इस टोही विमान में ईंधन दोबारा भरने के काम हेतु प्रयुक्त किया गया और वह डिएगो गर्सिया में वापस भी लौट आया। ' यह टोही विमान वास्तविक समय के आधार पर आसूचना संबंधी आंकड़ों के एकत्रीकरण, विश्लेषण एवं उनके वितरण का कार्य करता है। अमेरिका का 12 वर्गमील वाले डिएगो गर्सिया में बना सैन्य केंद्र, हिंद महासागर के मध्य में स्थित है। यह आस्ट्रेलिया, भारत, सऊदी प्रायद्वीप एवं अफ्रीका के पूर्वी तट से समान दूरी पर स्थित है।.

वॉशिंगटन हिंद महासागर के डिएगो गर्सिया इलाके में तैनात अमेरिकी सेना के एक टोही विमान ने भारत के पहले ए-सैट प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण की निगरानी की। यह जानकारी सैन्य विमानों की आवाजाही पर निगाह रखने वाली संस्था एयरक्राफ्ट स्पॉट्स ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यह घोषणा की थी कि भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र से एक उपग्रह को ढेर करते हुए अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज कराया एवं ऐसी क्षमता हासिल करने वाला संसार का चौथा देश बन गया। इससे पहले यह क्षमता विश्व स्तर पर सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी। कैलिफॉर्निया से संचालित होने वाले एयरक्रॉफ्ट स्पॉट्स ने एक ट्वीट में कहा, 'यूएसएएफ आरसी-135एस 62-4128 सीएचएओएस45 डिएगो गर्सिया से 2330 बजे बंगाल की खाड़ी से भारत की ए-एसएटी उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र परीक्षण की निगरानी के लिए रवाना हुआ। इसमें कहा गया है कि एक अन्य विमान का इस टोही विमान में ईंधन दोबारा भरने के काम हेतु प्रयुक्त किया गया और वह डिएगो गर्सिया में वापस भी लौट आया। ' यह टोही विमान वास्तविक समय के आधार पर आसूचना संबंधी आंकड़ों के एकत्रीकरण, विश्लेषण एवं उनके वितरण का कार्य करता है। अमेरिका का 12 वर्गमील वाले डिएगो गर्सिया में बना सैन्य केंद्र, हिंद महासागर के मध्य में स्थित है। यह आस्ट्रेलिया, भारत, सऊदी प्रायद्वीप एवं अफ्रीका के पूर्वी तट से समान दूरी पर स्थित है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

श्रीनगर में अपनी टीम के पास लौटे वायुसेना के जांबाज अभिनंदनश्रीनगर में अपनी टीम के पास लौटे वायुसेना के जांबाज अभिनंदनपिछले महीने भारत द्वारा बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने के बाद एक हवाई कार्रवाई के दौरान विंग कमांडर का विमान पाकिस्तान में गिर गया था. बाद में पाकिस्तान ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, हालांकि दो दिन बाद अभिनंदन को रिहा कर दिया गया था. विमान से गिरने के दौरान अभिनंदन की कमर में चोटें आई थीं. इलाज के बाद से वह छुट्टी पर हैं. उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए 4 हफ्ते की छुट्टी दी गई थी.
Read more »

कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमानकभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »

UP के पहले चरण की 8 सीटें, कांग्रेस के सामने खाता खोलने की चुनौतीUP के पहले चरण की 8 सीटें, कांग्रेस के सामने खाता खोलने की चुनौतीलोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पहले चरण की सियासी लड़ाई बीजेपी बनाम सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के बीच सिमटती जा रही है. ऐसे में कांग्रेस के लिए इस दौर में खाता खोलने की बड़ी चुनौती है. हालांकि कांग्रेस पहले चरण की आठ सीटों में से 6 पर चुनाव लड़ रही है.
Read more »

लोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीबेगूसराय में एक बार फिर वामपंथियों ने अपनी पुरानी रणनीति शुरू करते हुए चंदे की सियासत शुरू की है. वर्तमान में महागठबंधन से अलग होने के बाद सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की अपील की है. कन्हैया कुमार के अनुसार, चंदे की राजनीति सभी पार्टी करते हैं, कोई पूंजीपतियों से चंदा लेता है. लेकिन मैंने देश के आम आवाम से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन विरोधी इसे वोट की राजनीति करार दे रहे हैं.
Read more »

VVPAT पर हलफनामे के लिए चुनाव आयोग ने मांगा समय, SC ने दी इजाजतVVPAT पर हलफनामे के लिए चुनाव आयोग ने मांगा समय, SC ने दी इजाजतचुनाव आयोग की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट की पर्चियों के सत्यापन मामले में हलफनामा दाखिल करने की समय सीमा शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दी है. चुनाव आयोग के हलफनामे के बाद शीर्ष अदालत एक अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगी. इस संबंध में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू के नेतृत्व में 21 विपक्षी दलों के नेताओं ने याचिका दाखिल की है.
Read more »

अमेरिका ने की थी भारत के उपग्रह रोधी मिसाइल के परीक्षण की निगरानी- Amarujalaअमेरिका ने की थी भारत के उपग्रह रोधी मिसाइल के परीक्षण की निगरानी- Amarujalaयह जानकारी सैन्य विमानों की आवाजाही पर निगाह रखने वाली संस्था एयरक्राफ्ट स्पॉट्स ने दी। missionshakthi America indianantisatellitemissiletest DRDO_India isro missiletest
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:45:48