अमेरिका में भारतीय परिवार ने गृहप्रवेश में गौमाता का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय संस्कृति News

अमेरिका में भारतीय परिवार ने गृहप्रवेश में गौमाता का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भारतीय संस्कृतिगौमातागृह प्रवेश
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

एक भारतीय मूल के परिवार ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने नए घर के गृह प्रवेश समारोह में गौमाता को शामिल किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है।

एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो परदेश में रहकर भारतीय संस्कृति को निभाते हुए एक परिवार को दिखाता है। कहा जाता है कि भारतीय जहां भी जाते हैं, अपनी संस्कृति, परंपराएं और संस्कार अपने साथ लेकर जाते हैं। इसका उदाहरण वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपना प्रेम दर्शाया है। दरअसल, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले एक भारतीय मूल के परिवार ने अपने नए घर में गौमाता को गृह प्रवेश का

हिस्सा बनाया। इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक भारतीय मूल के परिवार ने अपने नए घर के गृह प्रवेश समारोह में एक गाय (गौमाता) का दिल खोलकर स्वागत किया। परिवार द्वारा किए गए इस अनोखे और पारंपरिक अनुष्ठान के वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, परिवार सबसे पहले गृह प्रवेश के दौरान गाय 'बहुला' को पारंपरिक साज-सज्जा के साथ घर के अंदर लेकर आता है और फिर उसकी पूजा करता है। देखा जा सकता है कि, गाय के शरीर पर लाल सिंदूर के हाथों के निशान बने हुए हैं। इसके साथ ही पीठ पर एक पारंपरिक कपड़ा डाला गया था, जिसमें गोवंश की तस्वीरें बनी हुई हैं। यही नहीं, विशेष रूप से एक कटोरे में गाय के लिए भोजन भी रखा गया है। इस दौरान परिवार के सदस्य पूरे विधि-विधान के साथ इस पवित्र अनुष्ठान को पूरा करने में लीन नजर आए। पूजा-अर्चना की रस्म के पूरा होने के बाद आखिर में परिवार के सभी सदस्यों ने गाय (गौमाता) के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इंस्टाग्राम पर इस कमाल के वीडियो को @bayareacows नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, “हमारी गाय ‘बहुला’ आज लाथ्रोप, CA में एक गृह प्रवेश समारोह में गई, जहां उन्हें बहुत सम्मान और प्यार मिला। धन्यवाद, बहुला।” बता दें कि, यह अकाउंट कैलिफोर्निया के Bay Area स्थित श्री सुरभि गो क्षेत्र (Sri Surabhi Go Ksetra) गौशाला का है, जो अमेरिका में गायों की रक्षा और सेवा के लिए काम करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, “गृह प्रवेश में गाय को शामिल करना सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का प्रतीक है। बहुत सुंदर परंपरा।” दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या यह रीति सिर्फ दिवाली पर होती है या अन्य विशेष अवसरों पर भी?” जैसा कि सभी जानते हैं कि, भारतीय संस्कृति में गाय को देवी लक्ष्मी और पृथ्वी माता का रूप माना जाता है. गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसरों पर गाय को घर में लाना शुद्धता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि विदेश में रहने वाले भारतीय अपनी जड़ों से कितने गहराई से जुड़े हुए हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

भारतीय संस्कृति गौमाता गृह प्रवेश अमेरिका सैन फ्रांसिस्को सोशल मीडिया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंह में लाइटर लेकर किया डेयरिंग स्टंट, चेहरे पर आग लगने से वीडियो वायरलमुंह में लाइटर लेकर किया डेयरिंग स्टंट, चेहरे पर आग लगने से वीडियो वायरलएक युवक ने कैमरे के सामने मुंह में लाइटर लेकर एक डेयरिंग स्टंट किया जिसमे उसका चेहरा आग में जल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »

लोस एंजिल्स रेस्टोरेंट में महिला पर सुरक्षा कर्मी ने शारीरिक हमला कियालोस एंजिल्स रेस्टोरेंट में महिला पर सुरक्षा कर्मी ने शारीरिक हमला कियालोस एंजिल्स में एक टाको बेल रेस्टोरेंट में एक महिला ग्राहक पर सुरक्षा कर्मी ने शारीरिक हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Read more »

पाइप के देसी जुगाड़ से शख्स ने यूं पकड़ लिया किंग कोबरा, वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें!पाइप के देसी जुगाड़ से शख्स ने यूं पकड़ लिया किंग कोबरा, वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें!एक व्यक्ति ने किंग कोबरा को पकड़ने के लिए एक पाइप का इस्तेमाल किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
Read more »

मेरे कुत्ते की भी दो गर्लफ्रेंड हैं...' प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी पर ये क्या कह गए आर्य बब्बर?मेरे कुत्ते की भी दो गर्लफ्रेंड हैं...' प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी पर ये क्या कह गए आर्य बब्बर?आर्य बब्बर ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार का मजाक उड़ाते हुए प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी पर कमेंट किया जिसको लोग मिनटों में वायरल हो गया है.
Read more »

अमेरिका में भारतीय परिवार ने गौ माता को गृह प्रवेश में शामिल कियाअमेरिका में भारतीय परिवार ने गौ माता को गृह प्रवेश में शामिल कियाएक भारतीय परिवार ने अपने नए घर में गौ माता को गृह प्रवेश का हिस्सा बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »

अमेरिका में भारतीय परिवार ने लिया नया घर, गौमाता संग किया गृह प्रवेश, ऐसे निभाई परंपरा दिल छू गया VIDEOअमेरिका में भारतीय परिवार ने लिया नया घर, गौमाता संग किया गृह प्रवेश, ऐसे निभाई परंपरा दिल छू गया VIDEOसोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपना प्रेम दर्शाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:58:12