अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण फंस गई ये 2 टीम, अब हुईं भारत से रवाना, ICC ने दिया अपडेट

T20 World Cup 2026 News

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण फंस गई ये 2 टीम, अब हुईं भारत से रवाना, ICC ने दिया अपडेट
ICC UpdateSouth Africa Team DepartureWest Indies Team Departure
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 63%

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गई हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल ने आधिकारिक अपडेट जारी कर इसकी पुष्टि की.

और पढ़ेंICC ने गुरुवार को बताया- पिछले 24 घंटे के भीतर साउथ अफ्रीका के 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अलग-अलग फ्लाइट्स से अपने देश के लिए रवाना हुए. इसके साथ ही उन सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षित वापसी पूरी हो गई, जो टूर्नामेंट के बाद भारत में रह गए थे.दरअसल, अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल लेवल पर पर हवाई यात्रा प्रभावित हुई थी. कई फ्लाइट रूट्स और ट्रांजिट ऑप्शन बदलने पड़े, जिसकी वजह से टीमों की वापसी में देरी हुई. ऐसे हालात में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित घर भेजना ICC के लिए बड़ी चुनौती बन गया था.ICC ने बताया कि इस दौरान उसके ऑपरेशन्स और लॉजिस्टिक्स टीमों ने लगातार काम किया. उन्होंने विभिन्न सरकारों, एयरलाइंस, चार्टर फ्लाइट प्रदाताओं, एयरपोर्ट अथॉरिटीज और सदस्य क्रिकेट बोर्ड्स के साथ मिलकर समाधान निकाला. यात्रा से जुड़े कई व्यवधानों के बावजूद सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं में बार-बार बदलाव करने पड़े. Advertisement ICC ने इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और दोनों टीमों के खिलाड़ियों व स्टाफ का धन्यवाद भी किया. साथ ही उन ICC कर्मचारियों की भी सराहना की, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार काम करते हुए खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवारों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की.ICC ने कहा कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित तरीके से घर भेजना ही इस पूरे ऑपरेशन का सबसे बड़ा उद्देश्य था, जिसे आखिरकार पूरा कर लिया गया.सैमी का छलका था दर्द ध्यान रहे ईरान-अमेरिका -इजरायल युद्ध के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हुई थीं. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को खेला था. भारत के ख‍िलाफ हार के बाद टीम को तुरंत स्वदेश रवाना होना था. लेकिन म‍िड‍िल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव ने पूरी प्लान‍िंग बदल दी थी. तब वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. सैमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट शेयर किए. सैमी ने लिखा, मैं बस घर जाना चाहता हूं. कम से कम एक अपडेट तो दे, कुछ तो बताएं. आज, कल, अगले हफ्ते. पांच दिन हो गए हैं.' हालांकि सैमी को बाद में अपडेट मिला, जिसके बाद उन्होंने सुकून की सांस ली थी. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

ICC Update South Africa Team Departure West Indies Team Departure US Iran War Impact Flights Global Travel Disruption Cricket ICC Logistics Operation Cricket Teams Stuck In India T20 World Cup News ICC Latest Update T20 वर्ल्ड कप 2026 ICC अपडेट साउथ अफ्रीका टीम रवाना वेस्टइंडीज टीम रवाना अमेरिका ईरान युद्ध असर क्रिकेट टीम भारत में फंसी ICC लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन क्रिकेट न्यूज T20 वर्ल्ड कप खबर ICC T20 World Cup 2026 Update South Africa West Indies Departure US Iran War Travel Disruption Cricket ICC Logistics Operation Cricket Teams Return Home Safely Global Travel Crisis ICC Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

T20 WC: जीत के जोश में कीवी खिलाड़ी पर गेंद फेंकना अर्शदीप को पड़ा महंगा, ICC ने दी सजा; क्या है पूरा मामला?T20 WC: जीत के जोश में कीवी खिलाड़ी पर गेंद फेंकना अर्शदीप को पड़ा महंगा, ICC ने दी सजा; क्या है पूरा मामला?भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को फाइनल मैच में डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सजा दी है। उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना
Read more »

ICC ने अर्शदीप सिंह पर लगाया जुर्माना, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंदICC ने अर्शदीप सिंह पर लगाया जुर्माना, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंदअर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर ICC यानि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान हुई एक घटना के लिए जुर्माना लगाया है.
Read more »

Arshdeep Singh पर ICC की कार्रवाई; कोच गंभीर बोले- उसने कुछ गलत नहीं…Arshdeep Singh पर ICC की कार्रवाई; कोच गंभीर बोले- उसने कुछ गलत नहीं…Gambhir supports Arshdeep: टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में डैरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के लिए आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। उन्हें मैच फीस का 15 जुर्माना भी लगा। इस पर कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप के आक्रामक रवैये का बचाव करते हुए कहा कि देश के लिए खेलते समय यह...
Read more »

ICC T20 Rankings: वर्ल्ड चैंपयिन खिलाड़ियों का टी20 रैंकिंग में धमाल, ईशान ने मचाया तूफान तो संजू ने किया कमालICC T20 Rankings: वर्ल्ड चैंपयिन खिलाड़ियों का टी20 रैंकिंग में धमाल, ईशान ने मचाया तूफान तो संजू ने किया कमालICC T20 Rankings: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टी20 रैंकिंग में धमाल मचा दिया है. जानिए किसको कितना फयादा हुआ. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

वर्ल्ड चैंपियन बनकर भी वरुण चक्रवर्ती ने गंवाई नंबर-1 की कुर्सी, बुमराह-ईशान की ICC रैंकिंग में बड़ी छलांगवर्ल्ड चैंपियन बनकर भी वरुण चक्रवर्ती ने गंवाई नंबर-1 की कुर्सी, बुमराह-ईशान की ICC रैंकिंग में बड़ी छलांगटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है। वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि राशिद खान फिर से शीर्ष पर हैं। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टॉप-2 पर काबिज हैं।
Read more »

ICC Rankings Update: संजू ने लगाई 18 स्थानों की छलांग, बुमराह-अक्षर को बंपर फायदा; राशिद ने वरुण से छीना नंबर-1 ताजICC Rankings Update: संजू ने लगाई 18 स्थानों की छलांग, बुमराह-अक्षर को बंपर फायदा; राशिद ने वरुण से छीना नंबर-1 ताजICC T20I बल्लेबाज रैंकिंग में ईशान किशन नंबर 2 पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत की T20 विश्व कप जीत के बाद संजू सैमसन करियर के सर्वश्रेष्ठ 637 अंकों के साथ 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:51:27