अभिनंदन की रिहाई पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया

United States News News

अभिनंदन की रिहाई पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तानी मीडिया में रिहाई से पहले जारी किए गए विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो को प्रमुखता से जगह दी गई है.

में सूत्रों के हवाले से कहा है कि अभिनंदन की रिहाई में देरी भारतीय अधिकारियों के कुछ दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने में आनाकानी करने की वजह से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने हस्ताक्षर करने से पहले उच्च अधिकारियों से वार्ता की और इसमें समय ख़र्च हुआ.

अख़बार के मुताबिक रिहाई से पहले पाकिस्तानी डॉक्टरों की एक टीम ने विंग कमांडर अभिनंदन का गहनता से चिकित्सीय परीक्षण भी किया.में कहा है कि अभिनंदन का विमान जब मार गिराया गया तब वो हमला करने के लिए निशाना खोज रहे थे. अभिनंदन की रिहाई से ठीक पहले पाकिस्तानी सेना ने उनका एक और वीडियो जारी किया था. इसी वीडियो में अभिनंदन ने कहा,"मैं निशाना खोज रहा था जब आपकी वायु सेना ने मेरे विमान को मार गिराया. मुझे विमान से इजेक्ट होना पड़ा. जब मैं पैराशूट से नीचे गिरा तो मेरे पास पिस्टल भी थी."उर्दू अख़बार औसाफ़ ने अपने पहले पन्ने पर विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर प्रकाशित करते हुए अपनीमें लिखा,"भारतीय पायलट अभिनंदन को सख़्त सुरक्षा में वाघा बॉर्डर के रास्ते भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया." अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में अभिनंदन के वीडियो का भी ज़िक्र किया है. अख़बार ने लिखा,"प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अभिनंदन को शांति के पैग़ाम के तौर पर भारत के हवाले कर दिया. पाकिस्तान ने शांति को एक और मौक़ा दिया है. पाकिस्तान ने जो कहा वो कर दिया."में अभिनंदन की रिहाई से पहले जारी किए गए वीडियो में दिए गए बयान को ही प्रमुखता से प्रकाशित किया.पाकिस्तान के अधिकारियों ने रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा. वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वापसी पर 'खुशी' जाहिर की. विंग कमांडर की अगवानी के लिए पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि भारत पहुंचते ही उन्होंने कहा, 'अपने देश आकर बहुत अच्छा लग रहा है.' इसके बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान वायु सेना के विमान के ज़रिए रात क़रीब 12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें सेना के अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अभिनंदन पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारत की दो-टूक, बिना शर्त हो रिहाई- Amarujalaअभिनंदन पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारत की दो-टूक, बिना शर्त हो रिहाई- Amarujalaअभिनंदन पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारत की दो-टूक, बिना शर्त हो रिहाई MEAIndia PMOIndia AbhinandanVarthaman IndiaStrikesBack
Read more »

भारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई की घोषणा, जानिए पिछले 24 घंटे में कैसे बदला सारा खेलभारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई की घोषणा, जानिए पिछले 24 घंटे में कैसे बदला सारा खेलपाकिस्तान ने ऐलान किया कि वह विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को शुक्रवार को रिहा करेगा.
Read more »

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई से मोदी के 'बूथ सबसे मज़बूत' बनेंगे?विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई से मोदी के 'बूथ सबसे मज़बूत' बनेंगे?21 विपक्षी दलों ने कहा कि मोदी और शाह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का वोट बटोरने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »

विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई: जानें क्या बोले जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलविंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई: जानें क्या बोले जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलजम्मू-कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक दलों ने विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के ऐलान का स्वागत किया.
Read more »

अभिनंदन की रिहाई, हंसते हुए अफगानी ने फिर ली पाक की 'क्लास'अभिनंदन की रिहाई, हंसते हुए अफगानी ने फिर ली पाक की 'क्लास'हंसते-हंसते पाकिस्तानियों की क्लास लगाने वाले अफगानी भाईजान ने फिर से एक वीडियो अपलोड किया है और इस बार उन्होंने भारतीय पायलट अभिनंदन को सैल्यूट करने के साथ पाक को बहुत काम की नसीहत दी है.
Read more »

#Abhinandan अभिनंदन की रिहाई पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया#Abhinandan अभिनंदन की रिहाई पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडियापाकिस्तानी मीडिया में रिहाई से पहले जारी किए गए विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो को प्रमुखता से जगह दी गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:35:39