WhatsApp Apple Watch: कंपनी का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में और भी फीचर्स पेश किए जाएंगे, जिससे यूजर्स का अनुभव और बेहतर बनेगा. गैजेट्स
"WhatsApp Apple Watch: Apple Watch यूजर्स के लिए WhatsApp ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने Apple Watch के लिए अपना डेडिकेटेड ऐप लॉन्च कर दिया है, जिससे अब यूजर्स बिना iPhone निकाले सीधे अपनी कलाई से चैट कर सकेंगे.
पहले जहां Apple Watch पर सिर्फ नोटिफिकेशन देखने की सुविधा थी, वहीं अब इस नए ऐप में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जिनकी यूजर्स लंबे समय से मांग कर रहे थे.Advertisment कितना खास है ये ऐप इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें पर्सनल मैसेज और कॉल पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. यानी आपकी बातचीत को न तो कोई तीसरा व्यक्ति और न ही खुद WhatsApp या Meta पढ़ या सुन सकेगा. कंपनी का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में Apple Watch के लिए और भी फीचर्स पेश किए जाएंगे, जिससे यूजर्स का अनुभव और बेहतर बनेगा. WhatsApp, now on Apple Watch 🤩 pic.twitter.com/CymJF1gPEU — WhatsApp November 4, 2025 WhatsApp Apple Watch के फीचर्स हैं कमाल अब बात करते हैं WhatsApp Apple Watch ऐप के फीचर्स की. सबसे पहले, यूजर्स को अब कॉल नोटिफिकेशन की सुविधा मिलेगी, यानी कोई कॉल करता है तो उसका नोटिफिकेशन सीधा वॉच पर दिखेगा. दूसरा, फुल मैसेज व्यू फीचर की मदद से अब लंबे मैसेज भी पूरी तरह से वॉच स्क्रीन पर पढ़े जा सकते हैं. तीसरा, वॉइस मैसेज भेजने की सुविधा जो इस ऐप का सबसे उपयोगी फीचर है. यूजर्स अपनी कलाई से ही वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करके तुरंत भेज सकते हैं. इसके अलावा, अब आप सीधे वॉच से मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्ट भी कर सकते हैं, जिससे चैटिंग का अनुभव और मज़ेदार बन जाएगा. नया ऐप मीडिया सपोर्ट के साथ आता है, यानी अब आप अपनी Apple Watch पर साफ इमेजेज, स्टिकर्स और मीडिया फाइल्स भी देख सकेंगे. कौन से डिवाइस पर चलेगा ऐप जहां तक कंपैटिबिलिटी की बात है, तो यह ऐप Apple Watch Series 4 या उससे नए मॉडल्स पर चलेगा. इसके लिए आपके वॉच में watchOS 10 या उससे ऊपर का वर्जन होना जरूरी है. अगर आपकी वॉच iPhone से कनेक्ट है और ऑटो-डाउनलोड ऑप्शन ऑन है, तो ऐप अपने-आप इंस्टॉल हो जाएगा. वहीं, अगर ऐसा नहीं है, तो आप इसे अपने iPhone के Watch ऐप से मैन्युअली डाउनलोड कर सकते हैं. कुल मिलाकर, WhatsApp का यह कदम Apple Watch यूजर्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड साबित होगा. अब चैटिंग, कॉल्स और मैसेजेस सब कुछ आपकी कलाई पर ही उपलब्ध है. यह भी पढ़ें: iPhone 16 Plus Amazon Offer: मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, ऐसे उठाएं डील का फायदा"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple Watch पर अब चलेगा WhatsApp! बिना iPhone उठाए करें चैट, कॉल और वॉइस मैसेज; जानिए कैसे करें डाउनलोडअब यूजर्स बिना iPhone उठाए ही अपने वॉच से चैट, वॉइस मैसेज भेजने और कॉल रिसीव करने जैसे काम कर पाएंगे. नया ऐप मंगलवार, 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. WhatsApp का यह कदम इस दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
Read more »
Apple Watch यूजर्स को मिली बड़ी सुविधा, अब बिना iPhone निकाले करें WhatsApp पर चैटिंगएप्पल वॉच यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। अब आईफोन की जरूरत नहीं होगी, सीधे वॉच से चैट कर सकते हैं। इस ऐप में कॉल नोटिफिकेशन, फुल मैसेज व्यू, वॉइस मैसेज भेजने और इमोजी रिएक्शन जैसे कई फीचर्स हैं। मैसेज और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। यह ऐप एप्पल वॉच सीरीज 4 और उसके बाद के मॉडल्स पर काम...
Read more »
WATCH Hardik Pandya And Mahika Sharma: তোয়ালে চুঁইয়ে ফেনা! মাহিকার শরীরে মিশে হার্দিক, জলে উদ্দাম 18+ কন্টেন্ট ভাইরাল...Hardik Pandya And Mahika Sharma Breaks Internet Watch Their VIRAL VIDEO
Read more »
iOS 26.1 Update: आईफोन में लिक्विड ग्लास इफेक्ट को कैसे करें डिसेबल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीकाApple ने iOS 26.
Read more »
आपका WhatsApp अकाउंट बनेगा अभेद्य! आ रहा है नया लॉकडाउन मोड, IP एड्रेस से लेकर मीडिया सब रहेगा सेफWhatsApp New Security Feature: WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को सेफ बनाने के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है. इसी क्रम में अब बढ़ते साइबर फ्रॉड और डेटा सिक्योरिटी रिक्स को देखते हुए WhatsApp नया लॉकडाउन मोड या Strict Account Settings फीचर लाने वाला है.
Read more »
WhatsApp तोड़ने जा रहा है अपनी सीमाएं! अब एक ही ऐप से कर सकेंगे दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज, जानें कैसेWhatsApp New Feature: WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर लाने की तैयारी में है. WhatsApp के इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स एक ही ऐप से दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज कर पाएंगे. यानी कि आप WhatsApp से ही दूसरे मैसेजिंग ऐप्स पर चैट, मैसेज या काल कर सकेंगे.
Read more »
