अब वक्त आ गया है आप आराम करें...जिस बात का डर था वही हुआ, महेंद्र सिंह धोनी से कहा संन्यास ले लीजिए अब

MS Dhoni Retirement News

अब वक्त आ गया है आप आराम करें...जिस बात का डर था वही हुआ, महेंद्र सिंह धोनी से कहा संन्यास ले लीजिए अब
महेंद्र सिंह धोनी संन्यासIPL 2025आईपीएल 2025
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

Joginder sharma on MS Dhoni retirement महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास की अटकलें जारी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा है और धोनी की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं. जोगिंदर शर्मा ने उन्हें संन्यास की सलाह दी है.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग से हर सीजन में एक सवाल सबकी जुबान पर होता है. क्या महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलने उतरे हैं. वो इस सीजन में खेलकर संन्यास की घोषणा कर देंगे. आईपीएल का मौजूदा सीजन भी इसी सवाल को पूछ रहा है.

अब तक इसे लेकर किसी को कुछ पता नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में खेलने उतरेंगे या इस बार संन्यास का ऐलान करेंगे. यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब देने से चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान थक चुके होंगे. पिछले कुछ सीज़न से विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में लौटते रहे हैं. भले ही उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही हों. उम्र ने हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान को पकड़ लिया है और उनके फिटनेस पर इसका असर दिख रहा है. ऐसा लगता है कि भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक का शानदार खेल करियर तेजी से अपने अंत की ओर बढ़ रहा है. यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि चल रहे आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा है. लगातार दूसरी बार वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं. यह तब हुआ जब उन्होंने 2023 में धोनी की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को फाइनल में हराकर चैंपियन बने थे. पिछले सीजन में सीएसके ने एक नए युग में प्रवेश किया जब उन्होंने औपचारिक रूप से रुतुराज गायकवाड़ को धोनी का उत्तराधिकारी घोषित किया. धोनी ने टीम को पांच खिताब जीतने के बाद कप्तानी से हटने का फैसला लिया. अगर मुझे वो टीम मिलती जो चुनी थी तो आईपीएल से बाहर नहीं होता…ऋषभ पंत ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा मौजूदा सीजन में गायकवाड़ की कोहनी में चोट लग गई और उन्हें बाकी सीजन से बाहर कर दिया गया. चेन्नई की कमान एक बार फिर से धोनी के हाथों में आ गई. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बावजूद सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा और धोनी की वापसी भी उनकी किस्मत नहीं बदल सकी. टी20 वर्ल्ड कप विजेता जोगिंदर शर्मा ने अब अपने पूर्व भारतीय और सीएसके साथी को संन्यास लेने की सलाह दी है. जोगिंदर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “माही की फिटनेस को देखते हुए ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने के लिए खेलना चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि अब उनके आराम करने का समय आ गया है.” महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर आया चेन्नई सुपर किंग्स का वो जवाब, जिसका हर किसी को था पता, कोच फ्लेमिंग ने दी जानकारी जोगिंदर ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वह यादगार 20वां ओवर फेंका था. इसमें 13 रन का बचाव कर भारत को चैंपियन बनाया था. इस सीजन की शुरुआत में धोनी ने खुद संकेत दिया था कि अगले सीजन में वापसी करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि अब उन्हें खुद को तैयार करने में काफी समय लगाना पड़ता है. आईपीएल ही एकमात्र टूर्नामेंट है जो वह 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खेलते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

महेंद्र सिंह धोनी संन्यास IPL 2025 आईपीएल 2025 Chennai Super Kings चेन्नई सुपर किंग्स Ruturaj Gaikwad रुतुराज गायकवाड़

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहलगाम से लौटकर हमले के चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया?पहलगाम से लौटकर हमले के चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया?जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमले के निशाने पर आए कई चश्मदीदों ने अब घर लौटकर बीबीसी से बात की है और बताया है कि उस वक्त वहां क्या हुआ था.
Read more »

चेपॉक पर चहल की हैट्रिक का चमत्कार, चेन्नई की उम्मीदें चकनाचूरचेपॉक पर चहल की हैट्रिक का चमत्कार, चेन्नई की उम्मीदें चकनाचूरमहेंद्र सिंह धोनी की टीम का इस साल के आईपीएल में ख़राब प्रदर्शन जारी है. अब वह प्लेऑफ़ की रेस से भी बाहर है.
Read more »

कौन हैं वो खास पाकिस्तानी, जो कभी भी भारत में आ-जा सकते हैं! नहीं होती ज्यादा रोकटोककौन हैं वो खास पाकिस्तानी, जो कभी भी भारत में आ-जा सकते हैं! नहीं होती ज्यादा रोकटोकPakistani NORI Visa: क्या आप जानते हैं भारत की ओर से कुछ पाकिस्तानियों को एक वीजा दिया गया है, जो अब बिना रोकटोक कभी भी भारत आ सकते हैं.
Read more »

'मैं तब खेलना बंद कर दूंगा...' रोहित शर्मा ने वनडे रिटायरमेंट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा ऐलान'मैं तब खेलना बंद कर दूंगा...' रोहित शर्मा ने वनडे रिटायरमेंट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा ऐलानRohit Sharma on ODI retirement: हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है अब रोहित वनडे क्रिकेट को लेकर भी बात की है.
Read more »

नेपाल में फर्जी नाम से रह रहा था खालिस्तानी आतंकी, मोतिहारी से गिरफ्तारनेपाल में फर्जी नाम से रह रहा था खालिस्तानी आतंकी, मोतिहारी से गिरफ्तारMotihari News: खालिस्तानी आतंकवादी बलवीर सिंह उर्फ कश्मीर सिंह, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था, बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार हुआ.
Read more »

क़तर पर आक्रामक रहने वाले ट्रंप, उसके इतने क़रीब कैसे आ गए?क़तर पर आक्रामक रहने वाले ट्रंप, उसके इतने क़रीब कैसे आ गए?ट्रंप के पहले कार्यकाल में क़तर के साथ संबंधों में तनाव देखा गया था लेकिन ऐसा लगता है कि अब दोनों देशों के बीच संबंधों का नया अध्याय शुरू हो गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:06:35