Rohit Sharma on ODI retirement: हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है अब रोहित वनडे क्रिकेट को लेकर भी बात की है.
Rohit Sharma on his ODI Retirement: भारत दिग्गज बल्लेबाज और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब रोहित सिर्फ वनडे खेलते दिखेंगे. वहीं, रोहित ने अब अपने वनडे रिटायरमेंट को लेकर भी बात की है, बता दें कि रोहित के बारे में कहा जा रहा है कि हिट मैन भारत के लिए 2027 का वनडे वर्ल्ड कर खेलना चाहते हैं.
और उसके बाद वनडे से खुद को अलग कर लेंगे. वहीं, अब उनका एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने वनडे रिटायरमेंट को लेकर बात की है. पत्रकार विमल कुमार के यू-ट्यूब चैनल पर रोहित ने वनडे रिटायरमेंट पर अपनी राय दी और कहा, "जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं मैदान पर वह नहीं कर पा रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं, मैं खेलना बंद कर दूंगा..यह पक्का है.लेकिन अभी, मैं जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं, उससे टीम को मदद मिल रही है."{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के प्रति बदले दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा, "मैं पहले जैसा खेलता था, मैं अपना समय लेता था..पहले, मैं पहले 10 ओवरों में 30 गेंदें खेलता था और सिर्फ़ 10 रन बनाता था. लेकिन अगर मैं अब 20 गेंदें खेलता हूं, तो मैं 30, 35 या 40 रन बनाने के बारे में सोचता हूं. पहले 10 ओवरों में 80 रन बनाने के बारे में सोचता हूं."हिट मैन ने कहा कि "अब उनका पूरा मकसद टीम को जीत दिलाने का रहता है, वह अपने रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचते हैं, पहले जब मैं आया था तो शायद ऐसा था कि मैं इतना रन बनाना चाहता हूं लेकिन अब मैं अपनी टीम जीत के लिए क्या योगदान दे रहा हूं, टीम की जीत में क्या अहम है, उसके बारे में सोचकर ही बैटिंग करता हूं. 'वहीं, भारत के वनडे कप्तान ने आगे ये भी कहा कि, जिस दिन मुझे एहसास होगा कि अब मैं उस तरह से नहीं खेल पा रहा और बल्लेबाजी से अपनी टीम को मदद नहीं दे रहा हूं तो उस दिन मैं रूक जाउंगा, मैं खेलना बंद कर दूंगा..यह पक्का है. लेकिन अभी, मैं जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं, उससे टीम को मदद मिल रही है."रोहित शर्मा के वनडे करियर की बात की जाए तो हिट मैन ने अबतक 273 मैच में 11168 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल है. वनडे में रोहित ने 48.76 की औसत के साथ रन बनाने में सफलता हासिल की है, रोहित वनडे में सबसे सफल ओपनर में से एक रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खराब फॉर्म के बीच मुंबई एसोसिएशन ने रोहित को लेकर किया यह बड़ा फैसला, कद ऊंचा कर दिया कप्तान काRohit Sharma: रोहित शर्मा आईपीएल में बहुत ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, तो इसी बीच मुंबई एसोेसिएशन ने उनके कद को और बड़ा कर दिया है
Read more »
PBKS vs LSG: 'वह वास्तव में...' विश्व क्रिकेट को मिल गया दूसरा 'धोनी', मैथ्यू हेडन ने कर दिया ऐलानMathew Hayden on Prabhsimran Singh: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन ने एक बार सचिन को क्रिकेट का भगवान करार दे दिया था, अब उन्होंने उस बल्लेबाज के बारे में बात की है जिसे वो विश्व क्रिकेट का दूसरा धोनी मानते हैं.
Read more »
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड सीरीज से पहले किया ऐलान, IPL के बीच खलबलीRohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी.
Read more »
रोहित शर्मा ने क्या वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लिया है? उन्होंने रिटायरमेंट स्पीच में खोला राजरोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा ने इसी बीच वनडे क्रिकेट को लेकर भी अपनी रिटायरमेंट स्पीच में एक बड़ा ऐलान किया है।
Read more »
CSK vs KKR: 'मेरा आखिरी मैच ...' धोनी ने IPL से रिटायरमेंट को लेकर तोड़ी चुप्पीMS Dhoni on IPL Future : धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट कब लेंगे, इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया है. माही ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा है कि, ...
Read more »
'मैं शॉक्ड में हूूं...' रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट की बात सुनकर हैरत में है भारत का यह दिग्गज, यकीन नहीं कर पा रहाAjinkya Rahane reacts to Rohit Sharma's surprising Test retirement : रोहित शर्मा ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया है जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया है. फैन्स ही नहीं बल्कि भारत के दिग्गज क्रिकेटर भी हैरान हैं.
Read more »
