पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी की टीम उससे पहलगाम आतंकी हमले से
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी की टीम उससे पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े लिंक खंगालने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में उससे कई सवाल किए। पहलगाम की घटना के दौरान वह कहां थी और जनवरी में पहलगाम जाने का क्या मकसद था। इस बारे में एजेंसी ने सवाल किए। एनआईए की टीम ज्योति मल्होत्रा के महज दो साल में तीन बार पाकिस्तान जाने, उस वक्त पहलगाम जाने जब आमतौर पर वहां पर्यटक नहीं आते और आतंकी हमले की टाइमिंग को जोड़कर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए कई पहलुओं से जांच कर रही है। ज्योति का 2024 में पाकिस्तान जाना, जनवरी 2025 में पहलगाम जाना, पाकिस्तान की साफ छवि दिखाने, वहां रह रहे हिंदुओं के प्रति सद्भावना के वीडियो बनाने, पहलगाम के वीडियो अपलोड करना जांच एजेंसी को अखर रहे हैं। ज्योति ने जनवरी में पहलगाम के अलावा गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग झील के वीडियो भी बनाए हैं। इन वीडियो से पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को किसी तरह की मदद मिली या नहीं। ये वीडियो अनजाने में बनाए गए या किसी के कहने पर, इन सब सवालों के जवाब एनआईए तलाश रही है। इसके साथ ही पुलिस ज्योति की लोकेशन भी लगातार बदल रही है। कभी उसे महिला थाना, कभी सिविल लाइन थाना तो कभी सीआईए में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। देर रात घर लेकर पहुंची पुलिस पुलिस की टीम रविवार देर रात ज्योति मल्होत्रा को लेकर उसके घर पहुंची। ज्योति को अपने कपड़े लेने के बाद वापस अपने साथ ले गई। पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस टीम में तीन महिला कर्मियों सहित पांच-छह लोग थे। मोबाइल, लैपटॉप खंगाल रही ज्योति के लैपटॉप, मोबाइल को जांच के लिए करनाल के मधुबन भेजा गया है। एफएसएल की टीम इनका डाटा खंगाल रही है। हिसार पुलिस को एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट से कई राज खुलने की संभावना है। पुलिस ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरकीरत को तो छोड़ दिया, लेकिन उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। 'किसी ने आतंकवादियों की मदद की है तो वह भारतीय नहीं' पहलगाम आतंकी हमले के बाद ज्योति ने करीब दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें वह कह रही है कि किसी ने इन आतंकवादियों की मदद की है, तो वह भारतीय नहीं है। जो भी आतंकवादियों का साथ दे रहा है, वह बहुत गलत कर रहा है। पिता बोले- ज्योति बेकसूर, पर उसका पाकिस्तान जाने का फैसला गलत था ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मुसीबत के समय पड़ोस के लोगों ने भी हमारा साथ छोड़ दिया है। मेरी बेटी बेकसूर है। मैं बीमार पड़ गया हूं, कोई देखने तक नहीं आता। रोजाना दवा खा रहा हूं। मीडिया से बातचीत में कहा कि रविवार रात को पुलिस की एक गाड़ी में 5 पुलिसकर्मी ज्योति को लेकर घर आए थे। इनमें दो महिला पुलिसकर्मी थी। दोनों ज्योति को लेकर घर के अंदर गई। ज्योति ने बैग व अलमारी से अपने कपड़े निकाले और एक बैग में डाले। इसके बाद उसे फिर से पुलिस अपने साथ ले गई। हरीश मल्होत्रा ने कहा कि ज्योति ने मेरे से कोई बात तो नहीं की लेकिन उसके चेहरे के हाव भाव ठीक थे। वह डरी हुई नहीं थी। पुलिस ने ज्योति से मेरे को बात नहीं करने दी। उन्होंने कहा कि अभी हमने कोई वकील नहीं किया है। ज्योति लॉकडाउन से पहले दिल्ली में नौकरी करती थी। नौकरी छूटने के बाद छोटे भाई की पेंशन से ही घर खर्च चलाते थे। ' ज्योति को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए था' एक सवाल के जवाब में हरीश मल्होत्रा ने कहा, ज्योति को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए था। उसका वहां जाने का फैसला गलत था। मुझे पता होता तो मैं कभी नहीं जाने देता। उसे पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से संबंध ही नहीं रखना चाहिए था। मैं तो छोटे वाला फोन रखता हूं। वह क्या वीडियो बनाती थी मैंने नहीं देखा। वह पाकिस्तान के अलावा कहां-कहां गई इस बारे में मुझे नहीं पता। कश्मीर में बनाए वीडियो का बारीकी से हो रहा परीक्षण पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद जांच एजेंसियों का उस पर शक और गहराता जा रहा है। ज्योति से जुड़े तमाम किरदारों पर केंद्रीय व खुफिया जांच एजेंसियों की निगाहें हैं। ज्योति ने देश में सामरिक महत्व के कई हिस्सों में जाकर वीडियो बनाए। जांच एजेंसियां ज्योति के वीडियो खंगालकर उनमें नजर आ रहे लोगों तक पहुंचकर जासूसी के नेटवर्क की तह तक जाने के प्रयास में हैं। सूत्र बताते हैं कि ज्योति मल्होत्रा के कश्मीर में बनाए वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। हर उस वीडियो की जांच की जा रही है, जो लंबी अवधि के हैं। ज्योति के कई-कई वीडियो तो 20 से 25 मिनट तक के हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर समेत कई स्थानों के विस्तृत विवरण भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियों से दहशतगर्दों को विभिन्न स्थानों को समझने में मदद मिली होगी। रोहतक के यात्री डॉक्टर नाम से ब्लॉग चलाने वाले नवांकुर चौधरी से भी पुलिस पूछताछ करेगी। हिसार पुलिस ज्योति से जुड़े कुरुक्षेत्र के हरकीरत से भी पूछताछ कर चुकी है। पाकिस्तानी उच्चायोग में केक ले जाने वाले शख्स से साथ दिखी ज्योति पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें एक युवक दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में केक लेकर पहुंचा था। ज्योति ने पहलगाम हमले से करीब एक माह पहले अपने यूट्यूब चैनल पर लाहौर की एक पार्टी का वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में ज्योति उसी शख्स के साथ नजर आ रही है। यह व्यक्ति पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत दानिश का साथी है। दानिश के जरिये ही ज्योति पाकिस्तान पहुंची और खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़कर भारत के बारे में संवेदनशील जानकारियां दुश्मन देश तक पहुंचाने लगीं। केक लाने वाले व्यक्ति से दूतावास के बाहर खड़े मीडिया के लोगों ने पूछा, मगर वह कुछ नहीं बोला। उससे पूछा गया कि केक क्यों लाए हो, तो भी कोई जवाब नहीं दिया। कौन है और किसके लिए केक ले जा रहे हो, दूतावास के अंदर क्या कोई पार्टी चल रही है, इनमें से किसी सवाल का उसने जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप इधर-उधर जाता रहा और बाद में दूतावास के अंदर चला गया। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया था। इसी साल मार्च में ज्योति पाकिस्तान गई थी। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाले एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था। इसके बाद 13 मई को देश से निकाल दिया था। वृंदावन के युवक के साथ भी संपर्क में थी ज्योति ज्योति का वृंदावन से भी कनेक्शन सामने आया है। वह एक युवक से संपर्क में थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस भी रविवार को वृंदावन पहुंची। वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद सेना पुलिस लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सेना पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस को युवक का फोन नंबर भी दिया है। यह भी पढ़ें: UP: जासूसी, धर्मांतरण और आतंकी फंडिंग.
... पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद एक बार फिर टांडा सुर्खियों में ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हिसार की ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। ट्रैवल विद जो नामक इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलने पर दिस पेज नॉट फाउंड का मैसेज आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के साथ ही अब ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा जांच एजेंसियों को संदेह है की ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चैनलों पर अपलोड किए गए वीडियो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इसी के चलते यह कदम उठाया गया है। मालूम हो ज्योति मल्होत्रा के ऊपर जासूसी का दाग लगते ही लोगों ने तेजी से ज्योति को गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया था। महज 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों ने ज्योति मल्होत्रा को गूगल में सर्च किया। इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम के फॉलोअर भी तेजी से बढ़ने लगे लगे थे। यूट्यूब चैनल और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दुनिया भर में देखा जा सकता है।ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार करने की खबरें कई देशों में जा चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अब ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चैनलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ज्योति को मिलता था वीआईपी ट्रीटमेंट पुलिस देती थी सुरक्षा ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई और वहां पर फिल्माए गए वीडियो में बिल्कुल भी नहीं लग रहा था की एक भारतीय लड़की पाकिस्तान में है। ज्योति को पाकिस्तान में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। साथ ही पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा भी मिलती थी। पाकिस्तान उच्चायोग की पार्टियों में शामिल होने से लेकर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के इंटरव्यू करने तक ज्योति कहीं भी असहज नजर नहीं आई। पाकिस्तान में जाते ही ज्योति के चेहरे खुशी झलकने लगती थी।
Jyoti Malhotra Pakistani Spy Operation Sindoor Pahalgam Terror Attack Jyoti Mahotra On Pahalgham Attack Jyoti Malhotra Revealed New Secret Who Is Jyoti Malhotra Jyoti Malhotra Youtuber Pakistan Jyoti Malhotra Youtube Channel Jyoti Malhotra News Jyoti Malhotra Instagram Jyoti Malhotra Youtube Channel Name Jyoti Malhotra Youtuber News In Hindi Jyoti Malhotra Husband Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Malhotra Youtuber News Youtuber Jyoti Malhotra Jyoti Youtube Video Jyoti Youtube Per Jyothi Youtuber Jyoti Malhotra Youtuber Age Jyoti Youtube Channel Jyoti Youtuber News Jyoti Youtuber Haryana Jyoti Youtuber ज्योति ज्योति मल्होत्रा ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तानी जासूस ज्योति ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा कौन है ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब चैनल ज्योति मल्होत्रा यूट्यूबर उम्र ज्योति मल्होत्रा हरियाणा ज्योति मल्होत्रा यूट्यूबर पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने पाकिस्तानियों के VISA किए कैंसिल, लेकिन अब भी पाकिस्तान से इंडिया आ सकते हैं ये 4 तरह के लोगIndia Pakistan Clash: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सर्विस बंद करने का ऐलान किया है.
Read more »
'जंग के लिए तैयार...' भारत के सख्त एक्शन से बिलबिला उठा पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ ने दी गीदड़भभकीभारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए, सिंधु जल संधि निलंबित की, अटारी सीमा बंद की और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए.
Read more »
NIA in Jammu Kashmir: 3 लोकेशन पर ऐसे रची गई साजिश! सामने आया पाकिस्तान का कनेक्शनNIA in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की जांच में जुटी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए हैं.
Read more »
विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा कीविदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की
Read more »
महाराष्ट्र, दिल्ली और हैदराबाद शहरों में किया गया Mock Drill, इंटरनेट पर वीडियो हो रहे हैं वायरलViral Videos: पहलगाम में आतंकी हमले के 15 दिन बाद बीती रात भारत ने पाकिस्तानी के 9 आतंकी ठिकानों को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अब खुलेंगे पाक जासूस ज्योति के राज: NIA ने सात घंटे की पूछताछ, खंगाला जा रहा पहलगाम आतंकी हमले का लिंकपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी की टीम उससे पहलगाम आतंकी हमले से
Read more »
