अफ़ग़ानिस्तान के मज़ार-ए-शरीफ़ से भारतीय नागरिकों को वापस लाने की तैयारी
यही वजह है कि भारतीय वाणिज्य दूतावास दूतावास के अधिकारी-कर्मचारी समेत बाक़ी भारतीयों के लिए ख़तरा बढ़ता जा रहा है. इससे पहले तालिबान अफ़ग़ानिस्तान में कम से कम छह प्रांतीय राजधानियों पर नियंत्रण कर चुका है.
वर्ष 2017 में तालिबान ने मज़ार-ए-शरीफ़ में सेना के एक ठिकाने पर हमला किया था जिसमें 100 से अधिक सैनिक मारे गए थे. इस साल अमेरिका के नेतृत्व वाली विदेशी सेना के अफ़ग़ानिस्तान से वापसी शुरू होने के बाद से ही तालिबान ने दोबारा अपने पैर मज़बूती से जमाने की कोशिश की है, हालाँकि अफ़ग़ान सुरक्षाबल उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन तालिबान अफ़ग़ान सुरक्षाबलों पर भारी पड़ते नज़र आए हैं.मज़ार-ए-शरीफ़ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से 10 अगस्त को विशेष विमान की व्यवस्था वाले संदेश से एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिखकर अफ़ग़ानिस्तान में फँसे भारतीयों को जल्द स्वदेश लाने की माँग की थी. कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने अपने पत्र में दावा किया था कि अफ़ग़ानिस्तान में फँसे सिख और हिंदू तालिबान के निशाने पर हैं.भारत और अफ़ग़ानिस्तान के रिश्ते बहुत मज़बूत रहे हैं. भारत ने कई विकास परियोजनाओं में अरबों डॉलर का निवेश किया है. जब तत्कालीन सोवियत संघ ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया था और अमेरिका ने अफ़ग़ान लड़ाकुओं का समर्थन किया था, तो उस वक़्त भारत ने अपने लिए तटस्थ रहने का रास्ता चुना था. लेकिन जब साल 2001 में अमेरिकी फौज ने तालिबान के ठिकानों पर हमला करना शुरू किया था, तो भारत ने इस कार्रवाई का स्वागत किया था. बाद में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण में काफ़ी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और वहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काफ़ी बड़ी रक़म भी ख़र्च की. लेकिन तालिबान के बढ़ते प्रभाव के बीच अब भारत ख़ुद को एक अजीब स्थिति में पा रहा है. शायद यही वजह है कि तालिबान को आधिकारिक तौर पर कभी मान्यता नहीं देने वाला भारत अब अपनी बरसों पुरानी नीति को छोड़कर तालिबान के साथ बैक-चैनल से वार्ता कर रहा है. इसी वर्ष जून में जब भारत के विदेश मंत्रालय से पूछा गया कि क्या भारत सरकार तालिबान के साथ सीधी बातचीत कर रही है तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत अफ़ग़ानिस्तान में "अलग-अलग स्टेकहोल्डरों" के संपर्क में है.पिछले महीने ही भारत ने कंधार से लगभग 50 राजनयिकों को अधिकारियों-कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ स्वदेश बुला लिया था.सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान में अभी भी लगभग 1500 भारतीय नागरिक मौजूद हैं. पिछले ही हफ्ते भारतीय विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी दी थी कि अफ़ग़ानिस्तान के हालत पर भारत की पैनी नज़र है और वहाँ भारतीयों की सुरक्षा के मद्देनज़र सभी ज़रूरी उपाय किए जा रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मीराबाई चानू का टूट सकता है सपना, जानिए IOC के फैसले से क्या पड़ेगा फर्कटोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू का पेरिस ओलंपिक में अपने पदक का रंग बदलने का सपना अधूरा रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) वेटलिफ्टिंग को पेरिस ओलंपिक से हटाने पर विचार कर रही है।
Read more »
बाढ़ से UP के 357 गांव प्रभावित, गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपरUP Flood: वाराणसी, गाजीपुर,बलिया और जौनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बाढ़ का असर नजर आने लगा है. निचले इलाकों में हालत यह है कि पानी लोगों के घर में घुस गया है. कई मोहल्लों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
Read more »
बंगाल: पति की गैरमौजूदगी में BJP नेता की पत्नी के साथ गैंगरेप, TMC वर्कर गिरफ्तारशिकायत के मुताबिक, पीड़ता का पति कुछ काम के लिए शनिवार को कोलकाता गया था. तभी टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष कुतुबुद्दीन मलिक और टीएमसी यूथ अध्यक्ष देवाशीष राणा शनिवार रात करीब 12.30 बजे भाजपा कार्यकर्ता के घर जाते हैं और पीड़िता का नाम बुलाते हैं.
Read more »
15 अगस्त से आम लोगों के लिए चालू होगी मुंबई लोकल, टीके की दोनों डोज अनिवार्यकोरोना काल से पहले मुंबई में 75 लाख से ज्यादा लोग लोकल से सफर करते थे. अब 15 अगस्त से दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों को लोकल में सफर की अनुमति मिल गई है. तो करीब 30 लाख लोग हैं जो लोकल में चल सकेंगे. राहत की बात ये है कि आज मुंबई में और पूरे महाराष्ट्र में भी कोरोना के केस कम आए हैं. 15 अगस्त से 30 लाख आम लोग लोकल में सफर कर सकेंगे. मुंबई में आधी से ज्यादा आबादी को एक डोज लग चुकी है. लेकिन लोकल में सफर के लिए स्पेशल रेलवे पास लेना होगा. वहीं, पुणे में सोमवार से मॉल खुल गए हैं. आंकड़ों की बात करें तो मुंबई में बीते 24 घंटे में कुल 218 कोरोना के नए मामले आए और पुणे में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. देखिए मुंबई मेट्रो का ये एपिसोड.
Read more »
चीन क्यों दे रहा है कनाडा के नागरिक को मौत की सज़ा - BBC Hindiचीन में ड्रग्स तस्करी के मामले में एक कनाडाई नागरिक को फाँसी दी जानी तय हो गई है.
Read more »
