Russia Ukraine War Latest Updates: अपने ‘अदृश्य कमांडर’ पर जानलेवा हमले से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुरी तरह भड़क गए हैं. रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ 400 ड्रोन दागकर उसके कई इलाके तबाह कर दिए.
Russia Ukraine War Latest News: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से रूस-यूक्रेन वॉर बंद करवाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ट्रंप की कोशिशों के बीच मास्को में एक ऐसी शख्सियत पर जानलेवा हमला हुआ. जिससे इस युद्ध की आग और भड़क सकती है.
चौंकाने वाली घटना में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेव को एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलियां से भून दिया. व्लादिमीर अलेक्सेव रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU के नंबर-2 अधिकारी हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सिस्टम में तीन तरह के लोग होते हैं. पहले, दिखने वाले जनरल. दूसरे, लड़ने वाले कमांडर और तीसरे परदे के पीछे रहकर युद्ध की चाल चलने वाले अफसर. अलेक्सेव, पुतिन की खुफिया सेना यानी अदृश्य रहकर काम करने वाले कमांडर थे. अलेक्सेव पर ये हमला सुबह के वक्त किया है . वो अपनी गाड़ी से एक रिहायशी इमारत के पास पहुंचे. जहां पर पहले से एक अज्ञात हमलावर घात लगाकर बैठा था. जैसे ही अलेक्सेव गाड़ी से उतरे उन पर फायरिंग करके हमलावर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुतिन के सबसे करीबी खुफिया सैन्य अधिकारी की हालत गंभीर है . और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है. रूस ने इसे अलेक्सेव की हत्या का प्रयास माना है और यूक्रेन को इसका जिम्मेदार बताया है. यूक्रेन पर टूट पड़ा रूस का क्रोध रूस के विदेश मंत्री का बयान साफ साफ इशारा कर रहा है. रूस इस हमले को यूक्रेन की साजिश मान रहा है. इसीलिए इस हमले को रूस यूक्रेन के बीच शांति के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है. पुतिन के करीबी जनरल पर हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर किए हैं. नाराज रूस ने आज यूक्रेन पर 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलों से हमला किया. इस हमले का निशाना यूक्रेन के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर थे. इस वक्त यूक्रेन में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है. रूस ने अब ठंड को भी हथियार बनाना शुरू कर दिया है. यूक्रेन पर ऐसे हमलों की संख्या और बढ़ सकती है. इस हमले को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए खतरे की घंटी क्यों माना जा रहा है. वर्ष 2016 में अमेरिका ने आरोप लगाया था रूस ने साइबर हमलों से चुनाव को प्रभावित किया. इसके पीछे रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU यानी अलेक्सेव का दिमाग माना गया था. रूस में कहा गया कि सुपर पावर पर अलेक्सेव ने गोली से नहीं बल्कि की बोर्ड से हमला बड़ा हमला किया था. पुतिन के बेहद भरोसेमंद हैं अलेक्सोव वर्ष 2018 में ब्रिटेन के अंदर एक पूर्व रूसी जासूस को जहर से मारने की सफल कोशिश हुई. इसके जरिए अलेक्सेव ने संदेश दिया. रूस से गद्दारी करने वाला कहीं भी सुरक्षित नहीं है. आपको वर्ष 2023 की वो घटना भी याद होगी..जब पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहे जाने वाले वैगनर ग्रुप ने विद्रोह कर दिया था. बड़ी संख्या में वैगनर लड़ाके मास्को की तरफ बढ़ रहे थे. तब पुतिन ने उनका सामना करने सेना को नहीं सिर्फ अलेक्सेव को भेजा था. जिन्होंने प्रिगोझिन को समझाकर मामला शांत करवाया. #DNAमित्रों | जनरल रिहर्सल...क्या पुतिन अगला टारगेट? रूस के सबसे बड़े जासूस की जासूसी किसने की? मॉस्को में सबसे बड़े खूनी हमले का विश्लेषण#DNA #DNAWithRahulSinha #IndianAirforce #DRDO #AsimMunir@RahulSinhaTV pic.twitter.comZB3CTziBmT — Zee News February 7, 2026 इसके अलावा यूक्रेन के खिलाफ हवाई हमले और साइबर युद्ध यानी दुश्मन का मनोबल तोड़ने की रणनीति के पीछे भी अलेक्सेव का दिमाग काम करता है. इसीलिए पुतिन उन पर बहुत ज्यादा भरोसा करते थे. क्या पुतिन की जान को बढ़ गया है खतरा? मास्को में अलेक्सेव पर हमले को क्यों चौंकाने वाला माना जा रहा है. ये पुतिन के लिए क्यों खतरे का अलार्म है . रूस में इतने ताकतवर व्यक्ति की सुरक्षा बहुत कड़ी होती है. उनका रास्ता, समय, मूवमेंट सब गुप्त रहता है . अगर कोई उन्हें निशाना बना पाया तो इसका मतलब साफ है कि रूस के अंदर जानकारी लीक हो रही है. दुश्मन व्लादिमीर पुतिन के सुरक्षा सिस्टम के अंदर घुस गया है. या फिर कोई अपना ही पुतिन से गद्दारी कर रहा है. इतिहास गवाह है कि रूस में अंदरूनी टूट हमेशा बड़े संकट लाती है. खुद राष्ट्रपति पुतिन के पीछे भी कई विदेशी एजेंसियां पड़ी हुई हैं. यूक्रेन से पुतिन को भी खतरा है. हालांकि पुतिन की सुरक्षा का घेरा अलेक्सेव से कई गुना मजबूत है. लेकिन सुरक्षा के सिस्टम में इस दरार को रूस हल्के में नहीं ले रहा. इसीलिए माना जा रहा है कि अलेक्सेव पर हमले का बदला यूक्रेन के किसी हाई वैल्यू टारगेट को निशाना बनाकर लिया जा सकता है. जिससे रूस-यूक्रेन जंग और ज्यादा भड़क सकती है.
Russia Ukraine War In Hindi Russia Ukraine War Latest Updates Russia Ukraine War Latest News रूस यूक्रेन युद्ध हिंदी में रूस यूक्रेन युद्ध रूस यूक्रेन युद्ध लेटेस्ट अपडेट्स रूस यूक्रेन युद्ध लेटेस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Border 2-Mardaani 3 BO Collection: 'बॉर्डर 2' ने 14 दिनों में 400 करोड़ किए पार, 'मर्दानी 3' ने एक हफ्ते में तोड़ा ये रिकॉर्डमनोरंजन | बॉलीवुड: Border 2-Mardaani 3 Box Office Collection: 'मर्दानी 3' को एक हफ्ता तो 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. जानते हैं, दोनों फिल्मों का कलेक्शन.
Read more »
S-400, S-500 और Su-57 में चाइनीज चिप? इसी वजह से तो नहीं अटका रूसी 5th जेन जेट की डील, भारत ने दबाया पैनिक ...S-400 and Su-57 Chinese Chips: भारत अपने डिफेंस इक्विपमेंट और वेपन सिस्टम के लिए काफी हद तक रूस पर निर्भर है. नई दिल्ली और मॉस्को के बीच रक्षा सहयोग दशकों पुराना है, पर एक खबर ने भारत की नींद उड़ा दी है. इसमें चीन का इन्वॉल्वमेंट सामने आने से इंडियन डिफेंस डिपार्टमेंट का पूरा महकमा हिल गया है.
Read more »
S-400, S-500, Su-57 में चाइनीज चिप? भारत-रूस के बीच डील की चर्चा से पहले चीनी घुसपैठ की चिंतारूसी हथियारों और सैन्य उपकरणों में चाइनीज चिप लगे होने की आशंका ने रक्षा विश्लेषकों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, रूस ने ऐसी तमाम खबरों को गुमराह करने वाला बताया है।
Read more »
रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर दागे 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें: जेलेंस्कीरूस ने यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर दागे 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें: जेलेंस्की
Read more »
यूक्रेन पर रूस का इस साल का सबसे घातक हमला, 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं... जेलेंस्की ने US से मांगी ये चीजयूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के हमलों पर गंभीर चिंता जताई है. रूस ने 400 से अधिक ड्रोन और लगभग 40 मिसाइलें दागकर यूक्रेन की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली उत्पादन इकाइयां, ग्रिड और सब-स्टेशनों को भारी नुकसान पहुंचाया.
Read more »
सीएम रेखा गुप्ता ने मटियाला को दी 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों के कायाकल्प का लिया संकल्पमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए फंड की कमी न होने देने का संकल्प दोहराया। इन परियोजनाओं में सड़कें, नालियां, ड्रेनेज सिस्टम, पार्क, सामुदायिक स्थल, आरोग्य मंदिर और अटल कैंटीन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य...
Read more »
