अदाणी वन पर अब बस यात्रा का विकल्प भी, क्लियर ट्रिप से किया करार

Adani One News

अदाणी वन पर अब बस यात्रा का विकल्प भी, क्लियर ट्रिप से किया करार
Adani Group
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

क्लियरट्रिप के साथ अदाणी वन के जुड़ने से यूजरों को फ्लाइट और होटलों के कई अतिरिक्त विकल्प भी मिलेंगे जिससे ट्रैवल इकोसिस्टम और बेहतर बनेगा.

नई दिल्ली: अदाणी समूह के ट्रैवल, लाइफस्टाइल और शॉपिंग प्लेटफॉर्म अदाणी वन ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपने यूजरों को बस यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर क्लियर ट्रिप के साथ करार किया है.

कंपनी ने बताया कि क्लियरट्रिप अदाणी वन यूजरों को तीन लाख से ज्यादा रूटों और निजी तथा राज्य परिवहन निगमों के 10 लाख से अधिक बस कनेक्शनों तक पहुंच उपलब्ध करायेगा. क्लियरट्रिप के साथ अदाणी वन के जुड़ने से यूजरों को फ्लाइट और होटलों के कई अतिरिक्त विकल्प भी मिलेंगे जिससे ट्रैवल इकोसिस्टम और बेहतर बनेगा. अदाणी डिजिटल लैब्स के मुख्य डिजिटल अधिकारी नितिन सेठी ने एक बयान में कहा,"यह नई भागीदारी प्लेटफॉर्म में हमारे विश्वास को दिखाता है जिससे हम कनेक्टिविटी को और बेहतर बना सकेंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों की यात्रा जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. हम ट्रैवल इकोसिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव के लिए क्लियरट्रिप के साथ नये उत्पादों के विकास और नवाचार के लिए उत्साहित हैं." अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से बसों की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को रिवार्ड प्वाइंट्स भी मिलेंगे. कंपनी ने बताया कि अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड और अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर व्यापक और महत्वपूर्ण रिवॉर्ड प्रोग्राम हैं. क्लियरट्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अय्यपन आर. ने कहा,"इस भागीदारी के जरिये, खासकर मझोले और छोटे शहरों में हम कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए सबसे अच्छी सहुलियत, विकल्प और वैल्यू प्रदान करेंगे." पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Adani Group

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

...जब SC में हिट सॉन्ग का जिक्र कर वकील ने सरकार पर कसा तंज, जज ने भी गाने के जरिए उठाए सवाल...जब SC में हिट सॉन्ग का जिक्र कर वकील ने सरकार पर कसा तंज, जज ने भी गाने के जरिए उठाए सवालयाचिकाकर्ता राजीव दत्ता ने उत्तराखंड सरकार पर तंज करते हुए एक गाने का जिक्र किया जिसके जवाब में जस्टिस मेहता ने भी एक गाने से उत्तराखंड सरकार पर तंज किया.
Read more »

इंदौर में NOTA के लिए कांग्रेस क्यों मांग रही वोट? BJP ने इसे बताया-'लोकतंत्र पर हमला'इंदौर में NOTA के लिए कांग्रेस क्यों मांग रही वोट? BJP ने इसे बताया-'लोकतंत्र पर हमला'नोटा विकल्प 2013 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पेश किया गया था.
Read more »

मां का सपना पूरा हुआ...महिला ने मनाली ट्रिप के दौरान 'तेरे मेरे होंठों पे' पर किया प्यारा डांस, बेटी ने शेयर किया Videoमां का सपना पूरा हुआ...महिला ने मनाली ट्रिप के दौरान 'तेरे मेरे होंठों पे' पर किया प्यारा डांस, बेटी ने शेयर किया Videoमहिला ने मनाली ट्रिप के दौरान 'तेरे मेरे होंठों पे' पर किया प्यारा डांस
Read more »

Adani Group के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, अदाणी एंटरप्राइजेज 52 वीक हाई लेवल पर पहुंचाAdani Group के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, अदाणी एंटरप्राइजेज 52 वीक हाई लेवल पर पहुंचाAdani Stocks: बीएसई पर अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Share) में अदाणी एंटरप्राइजेज, एनडीटीवी, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई.
Read more »

KKR vs SRH: हेड ने टीम को अहम मौके पर दिया घोखा, फाइनल में गोल्डन डक पर आउट होकर शर्मनाक लिस्ट में बनाई जगह'हेड केकेआर के खिलाफ क्वालिफायर वन में भी डक पर आउट हुए थे और फिर से वो फाइनल में इस टीम के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए।
Read more »

अदाणी समूह के शेयरों में ज़ोरदार उछाल, NDTV में सबसे ज़्यादा बढ़त दर्जअदाणी समूह के शेयरों में ज़ोरदार उछाल, NDTV में सबसे ज़्यादा बढ़त दर्जअदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के शेयर में 0.94 प्रतिशत का उछाल आया, और अदाणी टोटल गैस का शेयर 0.89 प्रतिशत बढ़ा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:29