महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए अपने चाचा एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की शनिवार को प्रशंसा की, जिसमें स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान अपने चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने खासतौर पर उस ऐतिहासिक पल को याद किया जब महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला विधेयक पारित हुआ था.
Advertisementअजित पवार ने कहा, "साहेब उस वक्त मुख्यमंत्री थे और मैं पहली बार विधायक बना था. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जब तक यह बिल पारित नहीं होता, सदन स्थगित नहीं होगा. उस दिन रात 3:30 बजे तक बहस के बाद हमनें विधेयक पास किया."महिलाओं की तारीफउन्होंने कहा कि अगर महिलाएं घर और बच्चों को संभाल सकती हैं, तो वे गांव या नगरपालिका भी कुशलता से चला सकती हैं. अजित पवार ने कहा, 'महिलाओं में यह आत्मविश्वास है, और इसी सोच के चलते उन्हें आरक्षण दिया गया. जो देश महिलाओं का सम्मान करते हैं, वही आगे बढ़ते हैं.'यह भी पढ़ें: अजित पवार से मुलाकात में क्या हो रही बात? शरद पवार ने बतायाउपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज की लड़कियां हर क्षेत्र में बिना भटके आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने पुणे में पहली बालिका विद्यालय की शुरुआत कर शिक्षा के नए द्वार खोले. Advertisement उन्होंने बताया कि सरकार ने उस ऐतिहासिक स्थान भिडे वाडा को अपने नियंत्रण में ले लिया है और वहां एक भव्य स्मारक का निर्माण कार्य चल रहा है, ताकि फुले दंपति के योगदान को यादगार बनाया जा सके.एनसीपी के दो गुटों में होगी सुलह?अजित पवार की यह सराहना ऐसे समय में आई है जब उनके और शरद पवार के गुटों में सुलह की चर्चा जोरों पर है. हालांकि दोनों पक्षों ने इन अटकलों को सिर्फ "कयासबाज़ी" करार दिया है, लेकिन अजित पवार का यह बयान राजनीतिक हलकों में फिर से सुर्खियों में आ गया है.यह भी पढ़ें: 'लगता है अजित पवार ने आंख देखने का धंधा शुरू किया', डिप्टी सीएम के मुस्लिमों वाले बयान पर बीजेपी सांसद नारायण राणे का पलटवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जुलाई 2023 में विभाजित हो गई थी, जब अजित पवार तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे. बाद में चुनाव आयोग ने बाएनसीपी का नाम और घड़ी का प्रतीक अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को दे दिया, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को एनसीपी नाम दिया गया औऱ तुरही चुनाव आवंटित किया गया. ये भी देखें
Sharad Pawar Women's Reservation Bill NCP Unification Talk Bhide Wada Jyotiba Phule Savitribai Phule.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra: क्या महाराष्ट्र में ठाकरे और पवार परिवार में मेल मिलाप हो सकता है?Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों पुनर्मिलन का दौर चल रहा है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की खबर के बाद अब शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की करीबियों ने भी महाराष्ट्र की सियासत में सनसनी फैला दी है. हाल ही में चाचा-भतीजे की एक बंद कमरे में हुई मुलाकात ने उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना को बेचैन कर दिया है.
Read more »
Maharashtra Politics: Sharad Pawar और Ajit Pawar के बीच पक रही नई सियासी खिचड़ी?Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों पुनर्मिलन का दौर चल रहा है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की खबर के बाद अब शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की करीबियों ने भी महाराष्ट्र की सियासत में सनसनी फैला दी है. हाल ही में चाचा-भतीजे की एक बंद कमरे में हुई मुलाकात ने उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना को बेचैन कर दिया है.
Read more »
Ajit Pawar: भतीजे ने दिया चाचा को जोर का झटका, शरद पवार की पार्टी के दिग्गज नेता हुए अजित पवार की NCP में शामिलMaharashtra Politics: शनिवार को भतीजे (अजित पवार) ने अपने चाचा ( शरद पवार) को जोर का झटका दिया है। खानदेश से शरद पवार की पार्टी के दो पूर्व मंत्री, तीन पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में लोग अजित पवार की पार्टी में शामिल हो गए हैं जिसका बीजेपी ने विरोध किया...
Read more »
NCP एक होती है तो हैरानी क्यों? भतीजे अजित पवार संग पुनर्मिलन पर शरद पवार का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में हलचलशरद पवार और अजित पवार की पार्टी के मर्जर की अटकलों को लेकर राज्य की सियासत का पारा चढ़ गया है। शरद पवार ने पुणे में कहा कि दोनों एनसीपी के मर्जर का निर्णय अजित पवार और सुप्रिया सुले को लेना है। जुलाई 2023 में शरद पवार की पार्टी में फूट पड़ गई थी।
Read more »
अजित से हाथ मिलाएंगे या नहीं, बेटी सुप्रिया सुले को जिक्र करके शरद पवार ने कर दिया बड़ा इशाराMaharashtra Politics: एनसीपी में फूट के दो साल बाद अब दोनों गुटों में सुलह की बात चल रही है। शरद पवार ने फैसला नई पीढ़ी के बहाने सुप्रिया सुले पर छोड़ दिया है। सुले अजित पवार के महायुति से बाहर निकलने की शर्त पर अड़ी बताई जा रही हैं। ऐसे में शरद पवार ने एक बार फिर बेटी की मंशा को तवज्जो दी...
Read more »
Maharashtra Politics: क्या NCP के Sharad और Ajit गुट आएंगे एक साथ?NDTV Election Cafe: पिछले एक महीने में कई मौकों पर चाचा शरद पवार को भतीजे अजित के साथ देखा गया है । पिछले हफ्ते ही एक साक्षात्कार में शरद पवार ने कहा था कि उनकी पार्टी में एक वर्ग अजित के साथ आना चाहता है जबकि दूसरा इंडिया गठबंधन में बना रहना चाहता है । इसके बाद से ही NCP के दोनों गुटों के साथ आने की चर्चा है । लोकसभा चुनाव में जहां चाचा शरद पवार...
Read more »
