Ajmer weather update: Strong western disturbance effect causes rain, bringing cold winds. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
ठंडी हवाओं से लोग हुए परेशान, जानिए कब माइनस 2.8 डिग्री गया था तापमानपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अजमेर में बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद से ही शहर और आस-पास के इलाकों में ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जिससे ठंडक बढ़ी है। आज सुबह धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बनी रही।ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव, गर्म पेय और ऊनी कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.
5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रहा। शनिवार सुबह साढे़ 5 बजे का तापमान 8.2 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम 6.9 डिग्री तापमान रहा। ऐसे में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस महीने में तीन बार बरसात हो चुकी है।मौसम विभाग का कहना है- आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम बताए जा रहे हैं। ऐसे में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार दोपहर का पारा 7.8 डिग्री गिरा दिया। दोपहर का तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का पर 12.9 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोपहर का पारा 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।2016, 2018, 2020 और 2024 में जनवरी में मावठ दर्ज नहीं की गई। 2017 में 24.5 एमएम, 2019 में 9.5 एमएम, 2021 में 27.4 एमएम, 2022 में सर्वाधिक 60.4 एमएम, 2023 में 49.4 एमएम और 2025 में 3.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं 2026 में जनवरी में तीन बार मावठ हुई, एक जनवरी काे 5.6, 2 जनवरी को 0.5 तथा 23 जनवरी को 7.8 एमएम बरसात हुई। जनवरी में अब तक 13.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाली रातों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट संभव है।• 2017: अधिकतम 29.5° व न्यूनतम 3°• 2020: अधिकतम 27.5° व न्यूनतम 3.4°• 2023: अधिकतम 27.8° व न्यूनतम 3.6°ऑल टाइम रिकॉर्ड : माइनस 2.8 डिग्री भी रहा है पारा अजमेर में मौसम ने कई बार चौंकाने वाले रिकॉर्ड बनाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी 1935 को रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस समय शहर में लेह-लद्दाख जैसी कड़ाके की सर्दी महसूस की गई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। वहीं 4 जनवरी 1979 को जनवरी माह में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा जनवरी में सर्वाधिक मावठ 20 जनवरी 1948 को एक ही दिन में 46.5 मिमी दर्ज की गई थी, जिससे ठंड और बढ़ गई थी।पंजाब में कल घने कोहरे-शीतलहर का अलर्टराजस्थान में तापमान -7 डिग्री, बर्फ जमी, आंधी-बारिश की चेतावनीबाराबंकी-एटा में बिजली गिरी, 2 जिलों में ओले गिरेरतलाम में तेज हवाओं ने कराया ठंड का असरउत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री
Cold Winds Mercury Drop Rain Western Disturbance Winter Rajasthan News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जोधपुर शहर में आज सुबह से चल रही हवा: दो दिन बाद आंधी-बारिश की संभावना, प्याज की फसल में रोग का अंदेशाJodhpur weather alert: Two days of strong winds, hail, and rain expected. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
हरियाणा के 10 जिलों में तेज गरज के साथ बारिश: दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में सुबह से बूंदाबांदी, ठंडी हवाएं चल रह...Haryana weather updates: Hailstorms, 60 KMPH winds, rain expected today. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
गोरखपुर में बारिश के आसार: तापमान में होगी गिरावट, तेज ठंडी हवा से सर्दी और गलन बढ़ने की संभावनाGorakhpur weather forecast: Rain likely, expect temperature drop with strong cold winds. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
भीलवाड़ा में ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी: सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट और कोहरे की संभावना बढ़ीBheelwara weather update: Cold winds begin, temperature falls. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
नारनौल में सर्दियों की हुई पहली मावठ, किसान खुश: तीन माह के सूखे के बाद बारिश, रबी फसलों को लाभ, शहर में जल...Narnaul rain shower Western Disturbance impact. Follow latest updates on farmers joy, waterlogging issues in low-lying areas on Dainik Bhaskar.
Read more »
जैसलमेर में जमी बर्फ की चादर: जीरा-सरसों की फसल पर संकट, अगले सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमानRajasthan Jaisalmer weather update: Western disturbance brings rain and severe cold. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
