अंतिम दौर में लोकसभा चुनाव, 59 सीटों पर वोटिंग रविवार को, समझें किन दिग्गजों की किस्मत दांव पर via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:59 सीटों पर मतदान के साथ रविवार को समाप्त होगा लोकसभा चुनावइसी दिन पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव, पर्रिकर के निधन से खालीमोदी की सीट वाराणसी पर भी वोटिंग, मतगणना 23 मई को होगीलोकसभा चुनाव के पिछले छह चरणों में औसतन 66.
88 प्रतिशत वोटिंगनई दिल्ली लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और सियासी दल भी 'रिजल्ट मोड' में आ चुके हैं। जहां पर चुनाव हो चुके हैं वहां लोगों को अब 23 मई का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव की 59 सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। उससे पहले शनिवार को देशभर में अलग ही हलचल देखने को मिली। पीएम मोदी केदारनाथ धाम में हैं तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में बैठकें करते रहे। लखनऊ में भी हलचल रही क्योंकि TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू चुनाव के संभावित नतीजों के बाद की रणनीति तैयार करने पहुंचे हुए थे। उन्होंने एसपी और बीएसपी दोनों दलों के सुप्रीमो से मुलाकात की। पढ़ें: राहुल के बाद अखिलेश-माया से मिले नायडू आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में प्रचार वाला शोर भले ही न हो पर नेताओं की मुलाकातें जारी हैं। दरअसल, सातवें चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम में ही समाप्त हो गया था। ऐसे में सियासी खेमों में समीकरण साधे जा रहे हैं। यह सब तब हो रहा है जब एक दिन बाद अभी 59 अहम सीटों पर मतदान होना बाकी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी भी शामिल है। पर्रिकर की सीट पर भी उपचुनाव रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हो गई थी। इसके साथ ही तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों-सुलूर, अरवाकुरुचि, ओत्तापिदरम और तिरुपरकुंद्रम पर भी रविवार को उपचुनाव होगा। आखिरी चरण में कहां-कहां वोटिंग 8 राज्यों की 59 सीटों पर करीब 10.17 करोड़ मतदाता रविवार को 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं। सातवें चरण में जिन राज्यों में मतदान होगा, उसमें पंजाब , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल , बिहार , मध्य प्रदेश , हिमाचल प्रदेश , झारखंड , चंडीगढ़ शामिल हैं। बीजेपी ने 2014 में इस अंतिम चरण की 59 सीटों में से 30 पर विजय हासिल की थी। अंतिम चरण की महत्वपूर्ण सीटों की बात करें तो इसमें वाराणसी सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से दोबारा चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और एसपी उम्मीदवार शालिनी यादव से है। बिहारः अंतिम चरण में मोदी के 4 मंत्रियों पर फैसला हॉट सीट- वाराणसी बीजेपी वाराणसी से पीएम मोदी के लिए बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोग कुछ सवाल उठा सकते हैं, लेकिन वास्तव में वाराणसी में कोई मुकाबला नहीं है। मोदी ने अपने नामांकन के दिन यहां एक रोड शो किया था। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो किया था। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शालिनी यादव के समर्थन में एक संयुक्त रैली आयोजित की थी। पढ़ें: यह हैं पहले वोटर, 1951 से लगातार दे रहे हैं वोट गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट रही गोरखपुर से इस बार भोजपुरी स्टार रवि किशन बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सामना एसपी के रामभुआल निषाद और कांग्रेस के मधुसूदन त्रिपाठी से है। यहां मुख्य मुकाबला किशन और गठबंधन के प्रत्याशी निषाद के बीच माना जा रहा है। यह ऐसी सीट है जिसे बीजेपी समाजवादी पार्टी से छीनना चाहेगी। यहां पार्टी को 2018 उपचुनाव में महागठबंधन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसे प्रदेश में बीजेपी विरोधी मोर्चे की प्रयोगात्मक शुरुआत माना गया था। हालांकि बीजेपी को झटका देने वाले मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद अब इसी पार्टी के साथ आ गए हैं। गाजीपुर मुख्य उम्मीदवार : मनोज सिन्हा , अफजाल अंसारी - सिन्हा अपने विकास कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी की छवि पर निर्भर हैं तो अंसारी एसपी-बीएसपी के सामाजिक संयोजन की वजह से मजबूत दिख रहे हैं। अंसारी जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई हैं, जिन्हें अब भी अच्छा स्थानीय समर्थन प्राप्त है। मिर्जापुर मुख्य उम्मीदवार: अनुप्रिया पटेल , ललितेश त्रिपाठी , राजेंद्र बिंद - यहां के मतदाताओं में से कुर्मी समुदाय की अच्छी खासी संख्या है, जिससे अनुप्रिया पटेल आती हैं। हालांकि अपना दल के एक अलग गुट ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, इस गुट की अगुआई खुद अनुप्रिया की मां करती हैं। कांग्रेस को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भी समर्थन हासिल है, जिसकी अगुआई पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर करते हैं। ये समीकरण यहां के चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं। पटना साहिब मुख्य उम्मीदवार: रविशंकर प्रसाद , शत्रुघ्न सिन्हा - सिन्हा ने बीजेपी के टिकट पर इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इसबार वह कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। यहां पर कायस्थ समुदाय का वोट निर्णायक होगा। सिन्हा जहां खुद की लोकप्रियता और RJD के समर्थन पर निर्भर हैं, वहीं प्रसाद पूरी तरह से शहर के साथ अपने लंबे संपर्क और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर निर्भर हैं। आरा मुख्य उम्मीदवार: राजकुमार सिंह , राजू यादव - आरा एकमात्र सीट है जिसके लिए लालू प्रसाद की अगुआई वाली RJD ने भाकपा-माले के लिए सीट छोड़ी थी। राजू यादव का यहां सीधा सामना बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद राजकुमार सिंह से है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव ऊर्जा क्षेत्र में अपने विकास कार्य और मोदी की छवि पर निर्भर हैं। बक्सर मुख्य उम्मीदवार: अश्विनी कुमार चौबे , जगदानंद सिंह - मोदी सरकार में राज्य मंत्री होने के बावजूद चौबे पूरी तरह से मोदी की छवि पर निर्भर हैं। स्थानीय लोग उनके प्रदर्शन से नाखुश हैं, लेकिन बालाकोट हवाई हमले के बाद वह अपनी नैया पार लगने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ब्राह्मण बहुल सीट पर राजपूत वोट एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। अगर जगदानंद सिंह को राजपूतों का 30 प्रतिशत वोट भी मिल जाता है तो चौबे मुश्किल में पड़ जाएंगे। यादव और मुस्लिम सिंह के पीछे खड़े हैं। पाटलिपुत्र मुख्य उम्मीदवार: रामकृपाल यादव , मीसा भारती - आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पूर्व सहयोगी राम कृपाल यादव मोदी की अपील और विकास कार्यों पर निर्भर हैं। लालू प्रसाद की बेटी अपने पिता के लिए लोगों की सहानुभूति पाने की उम्मीद कर रही हैं। गुरदासपुर मुख्य उम्मीदवार: सनी देओल , सुनील जाखड़ - बीजेपी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को अपना चुनावी मुद्दा बनाया है और सनी देओल भी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर हैं। वह अपने फिल्मों के दृश्यों को रीक्रिएट कर और अपने मशहूर संवादों ‘ढाई किलो का हाथ’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा’ से लोगों को लुभाने की कोशिश की है। मौजूदा सांसद जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज बलराम जाखड़ के बेटे हैं और विकास कार्यों के सहारे उन्हें अपनी नैया पार लगने की उम्मीद है। अमृतसर मुख्य उम्मीदवार: हरदीप सिंह पुरी , गुरजीत सिंह औजला - कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन्होंने 2014 में बीजेपी के अरुण जेटली को हराया था, वह इस बार पुरी को हराने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, पुरी 1984 सिख-विरोधी दंगे के संबंध में सैम पित्रोदा के ‘हुआ तो हुआ’ बयान पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वोट का सवाल है: जनता के 'बॉक्स ऑफिस' पर सनी होंगे हिट? Vote Ka Sawal: Will Sunny be hit on Box Office of Elections? - Lok Sabha Election 2019 AajTakअभिनेता से नेता बने सनी देओल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी सियासी पारी का आगाज़ करने जा रहे हैं. पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सनी देओल, चुनाव प्रचार पूरी दम-खम से कर रहे हैं, क्योंकि सनी का मकसद है चुनाव के बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होना. इसी पर आजतक संवाददात अशोक सिंघल ने BJP कैंडिडेट सनी देओल से किया वोट का सवाल.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
छठे चरण में दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर आज मतदानरविवार को छठे चरण के चुनाव में छह राज्यों और दिल्ली की 59 सीटों पर मतदाता उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फ़ैसला करने जा रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: सोनीपत में वोटिंग जारी, 12 बजे तक 24.28 फीसदी मतदानSonipat lok sabha seat 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट से कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सोनीपत लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मुकाबला बीजेपी के रमेश कौशिक से है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर होने के बावजूद भारत में क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा?वायु और जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी इनको चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जा रहा है. हर साल प्रदूषण के चलते कई लोगों की जान तक चली जाती है, लेकिन यह अब भी चुनावी एजेंडे से गायब रहता है. आखिर इसकी वजह क्या है, जिसके चलते राजनीतिक दल प्रदूषण को चुनावी मुद्दा नहीं बनाते हैं? पढ़िए पूरी खबर...
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने प्रज्ञा-दिग्विजय से मांगा पाई-पाई का हिसाब– News18 हिंदीमध्यप्रदेश में लोकसभा की 21 सीटों पर मतदान निपटते ही चुनाव आयोग प्रत्याशियों के खर्च के हिसाब -किताब फायलन कर रहा है. आयोग ने भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को फिर से नोटिस थमाया है. प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल मानी जानी वाली इस सीट से खड़े इन प्रत्याशियों ने खर्च का जो ब्यौरा दिया था, आयोग उससे संतुष्ट नहीं है. इसलिए दोनों को फिर से नोटिस भेजा गया है. रिटर्निंग अधिकारी और भोपाल कलेक्टर सुदाम खाडे ने यह नोटिस जारी किया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : एग्ज़िट पोल पर चुनाव आयोग का विरोधाभासी रवैयापार्टियों के बड़े खर्चे, नेताओं की बद्जुबानी, पेड न्यूज़ और आचार संहिता के संगठित उल्लंघन को रोकने में विफल चुनाव आयोग द्वारा, राजनीतिक विश्लेषण को रोकने का अतिरेकी प्रयास, आयोग की प्रभुसत्ता को और भी अप्रासंगिक बना देगा.
Read more »
थम गया लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार, रविवार को वोटिंग, 23 को नतीजेआखिरी चरण में सबसे ज्यादा पंजाब और यूपी की सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दोनों जगहों पर 13-13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: सातवें चरण का मतदान कल, बिहार के आठ सीटों चुनाव की तैयारी पूरीलोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद के साथ-साथ डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
Read more »
ये पांच राज्य तय करेंगे लोकसभा चुनाव के नतीजेइन पांच राज्यों की जनता जिस पर मेहरबान होगी, दिल्ली की सत्ता की चाबी उसी को मिलेगी. पिछले चुनाव में मोदी को इन पाँच में से तीन में मिली थी बंपर जीत.
Read more »
