अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुका पाकिस्तान, आतंकी हाफिज सईद के संगठनों पर लगाया प्रतिबंध

United States News News

अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुका पाकिस्तान, आतंकी हाफिज सईद के संगठनों पर लगाया प्रतिबंध
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

गृह राज्यमंत्री शहरयार खान अफरीदी ने कहा कि कार्रवाई में पकड़े गये 44 सदस्यों में अजहर का भाई मुफ्ती अब्दुर रऊफ और एक अन्य हम्माद अजहर शामिल हैं.

इस्लामाबाद: मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद नीत जमात-उद-दावा और इसकी शाखा फला-ए-इंसानियत फाउंडेशन को मंगलवार को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में औपचारिक रूप से डाला गया. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारतीय मीडिया ने सोमवार को खबर दी थी कि ये दोनों संगठन केवल निगरानी वाली सूची में बने हुए हैं.

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण की मंगलवार को अपडेटेड सूची के अनुसार, जेयूडी और एफआईएफ उन 70 संगठनों में शामिल हैं जिन पर गृह मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी कानून 1997 के तहत पाबंदी लगाई है. सूची के नीचे लिखा है, ‘‘यह सूची पांच मार्च 2019 तक अपडेटेड है और इसे एनसीटीए ने गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचनाओं के आधार पर तैयार किया है.’’ वहीं, पाकिस्तान में, भारत के पुलवामा में आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई सहित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 44 सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पाकिस्तान ने उसकी सरजमीं पर सक्रिय आतंकी संगठनों पर लगाम कसने तथा उन्हें मिलने वाले धन पर रोक लगाने के लिए वैश्विक समुदाय के बढ़ते दबाव के बीच यह कार्रवाई की है. गृह राज्यमंत्री शहरयार खान अफरीदी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्रवाई में पकड़े गये 44 सदस्यों में अजहर का भाई मुफ्ती अब्दुर रऊफ और एक अन्य हम्माद अजहर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भारत द्वारा पिछले सप्ताह पाकिस्तान को सौंपे गये डॉजियर में मुफ्ती अब्दुर रऊफ और हम्माद अजहर के नाम शामिल थे. प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे. भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान को एक डोजियर सौंपा था जिसके बाद इस्लामाबाद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा आतंकवादी के रूप में चिन्हित व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना. हालांकि, मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई किसी दबाव में नहीं की गई है. मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कार्रवाई योजना के तहत सभी प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि दो सप्ताह तक अभियान जारी रहेगा और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की नीति यह है कि पाकिस्तान की जमीन को किसी के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी. इससे एक दिन पहले, पाकिस्तान में सोमवार को व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने हेतु प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए एक कानून लाया गया था. इस आदेश की व्याख्या करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि सरकार ने देश में सक्रिय सभी प्रतिबंधित संगठनों की संपत्तियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

युद्धबंदी होने पर भी जब कारगिल में पायलट नचिकेता के सामने झुका था पाकिस्तान– News18 हिंदीयुद्धबंदी होने पर भी जब कारगिल में पायलट नचिकेता के सामने झुका था पाकिस्तान– News18 हिंदीजब पायलट नचिकेता को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया और उन्हें रावलपिंडी की कालकोठरी में बंद कर दिया... BalakotAirStrike surgicalstrike2 IndianAirForce Sialkot Budgam IndiaStrikesPakistan nasirhindustan
Read more »

पायलट अभिनंदन का सुरक्षा 'कवच' बनेगी ये अंतरराष्ट्रीय संधि, जानिए इसके बारे में!– News18 हिंदीपायलट अभिनंदन का सुरक्षा 'कवच' बनेगी ये अंतरराष्ट्रीय संधि, जानिए इसके बारे में!– News18 हिंदीknow all about geneva-convention इसके तहत दुश्मन देश न तो उन्हें तंग किया जाएगा, न डराया धमकाया जाएगा. अपमानित नहीं किया जाएगा और न ही मेडिकल सुविधा से वंचित रखा जाएगा. यहां तक कि युद्धबंदी की जाति, धर्म के बारे में नहीं पूछे जाने का प्रावधान है. pilot wing commander abhinandan
Read more »

Hockey: पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना चाहिए और उसे हराना चाहिए: गुरबक्श सिंहHockey: पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना चाहिए और उसे हराना चाहिए: गुरबक्श सिंहहॉकी टीम के पूर्व कप्तान गुरबक्श सिंह ओलंपिक-1964 और एशियन गेम्स-1966 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
Read more »

कैबिनेट बैठक में फैसला: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को भी अब आरक्षण-Navbharat Timesकैबिनेट बैठक में फैसला: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को भी अब आरक्षण-Navbharat TimesIndia News: गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इसके तहत अब अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
Read more »

सद्भावना नहीं, जिनेवा समझौते के दबाव में पायलट को लौटा रहा पाक : सेना- Amarujalaसद्भावना नहीं, जिनेवा समझौते के दबाव में पायलट को लौटा रहा पाक : सेना- Amarujalaसद्भावना नहीं, जिनेवा समझौते के दबाव में पायलट को लौटा रहा पाक : सेना Pakistan Abhinandan PulwamaRevenge ImranKhanPTI narendramodi
Read more »

चौतरफा दबाव के बीच पाकिस्तान ने कबूला, आतंकी सरगना मसूद अजहर पाक में ही हैचौतरफा दबाव के बीच पाकिस्तान ने कबूला, आतंकी सरगना मसूद अजहर पाक में ही हैपाकिस्तान ने आखिरकार कबूल लिया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) उनके देश में ही है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उनके देश में मौजूद होने की बात कबूलते हुए कहा कि भारत द्वारा ‘ठोस’ तथा ‘अकाट्य’ प्रमाण देने (जो कि अदालत में पेश किए जा सकें) पर ही सरकार उसके खिलाफ कोई कदम उठा सकती है.
Read more »

मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने में बाधा नहीं बनेगा पाक- Amarujalaमसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने में बाधा नहीं बनेगा पाक- Amarujalaजैश-ए-मोहम्मद की भारत में अंजाम दी गई आतंकी हरकतों के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव में फंसा पाकिस्तान इसके सरगना मसूद अजहर
Read more »

दबाव में पाकिस्‍तान, मसूद अजहर के भाई सहित 44 आतंकियों को किया गिरफ्तारदबाव में पाकिस्‍तान, मसूद अजहर के भाई सहित 44 आतंकियों को किया गिरफ्तारभारत की हवाई हमले के बाद डरे सहमे पाकिस्‍तान ने दुनिया को दिखाने के लिए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:45:10