अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की एक और बेनामी संपत्ति होगी नीलाम, सालों तक बहन हसीना पारकर ने कर रखा था कब्जा...
मुंबई: नागपाड़ा के गॉर्डन हॉल अपार्टमेंट की पहली मंजिल का ये फ्लैट अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का अड्डा हुआ करता था. बताते हैं कि इसी फ्लैट में बैठकर हसीना पारकर भाई के दहशत के कारोबार को आगे बढ़ाती थी.
लेकिन अब ना तो हसीना पारकर रही और ना ही दाऊद की वो दहशत. फ्लैट पर अब साफेमा का कब्जा है. 600 स्क्वायर फुट के इस फ्लैट की नीलामी 1 अप्रैल को होनी है. सोमवार यानी 25 मार्च को नीलामी के लिए जो इच्छुक पार्टी हैं उन्हें देखने के लिए बुलाया गया था. साफेमा के अतिरिक्त आयुक्त आर एन डिसूजा ने कहा, 'कुल 5 प्रॉपर्टी का ऑक्शन है, उसमें से एक ये है. इसकी बेस वैल्यू 1 करोड़ 70 लाख रखी गई है और आज इच्छुक लोगों को देखने के लिए बुलाया गया था. नीलामी में बोली लगाने के लिए प्रॉपर्टी देखने वालों में हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली के वकील भूपेंद्र भारद्वाज आगे रहे. टिप्पणियांदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दाऊद के 3 गुर्गे, UP शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को मारने की कर रहे थे प्लानिंग ख़ास बात है कि दाऊद इब्राहिम के उगाही से खरीदे गए इस फ्लैट पर कब्ज़ा करने की कोशिश सीबीआई ने साल 1997 से शुरू की थी. लेकिन मामला अदालत में चलता रहा और इस दौरान हसीना पारकर इसी मकान में रहकर वसूली और दहशत का कारोबार चलाती रही थी. इस बीच हसीना की मौत हो गई. मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और आखिरकार साफेमा और एनडीपीएस मुंबई इस फ्लैट का कब्जा पाने में कामयाब हुए. अब एक अप्रैल को नीलामी होनी है. इसके पहले साल 2017 में दाऊद के होटल, गेस्ट हाउस और बिल्डिंग नीलाम हो चुके हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, इन 9 लोगों को बनाया उम्मीदवार- AmarujalaINCIndia RahulGandhi priyankagandhi Elections2019 LokSabhaElection2019 लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, इन 9 लोगों को बनाया उम्मीदवार
Read more »
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
ब्रिटेन की सबसे भीड़भाड़ वाली जेल में नीरव मोदी, यहीं पर कैद है दाऊद का गुर्गाएमएमपी वांड्सवर्थ जेल को 1851 में बनाया गया था। इसे बी कैटिगरी की जेल का दर्जा मिला है। अमूमन यहां उन अपराधियों को रखा जाता है, जिनसे बहुत ज्यादा सुरक्षा संबंधित खतरे नहीं होते।
Read more »
विपक्ष की एकता पर शिवसेना ने किया प्रहार, कहा- 'ये NDA की जीत के संकेत हैं'शिवसेना ने दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का खेल बिगाड़ देंगी क्योंकि कांग्रेस और मायावती का वोट बैंक एक ही है.
Read more »
क्रिकेट के सितारे आईपीएल के लिए तैयार, लेकिन जेहन में ‘विश्व कप की तैयारी’नई दिल्ली। जसप्रीत बुमराह के यार्कर के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति, कुलदीप यादव की गुगली गेंदों से निपटने के लिए विराट कोहली की योजना और स्टीव स्मिथ की अपना फुटवर्क दिखाने की बेताबी तथा इससे भी कुछ ज्यादा 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग में देखने को मिलेगा।
Read more »
दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे लंबू शकील की अस्पताल में मौत– News18 हिंदीअपने भाई की हत्या से बौखलाए दाऊद ने डोंगरी, मुर्गीखाना, पायधुनी, नागपाडा़, आग्रीपाडा़ और दो टाकी के लड़कों को लेकर ऐसी गैंग बनाई जो आज भी डी कंपनी के नाम से जानी जाती हैं.
Read more »
