बीजेपी ने अभी तक 437 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने 423 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
अंग्रेजी अख़बारों से: देश में पहली बार कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में बीजेपी ने अभी तक 437 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने 423 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
पहली बार कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैंचुनावी सरगर्मियों के बीच इन आम चुनावों में राजनीतिक छटा का रंग बदला नज़र आ रहा है. कुछ सालों पहले तक हिंदी पट्टी क्षेत्रों तक ही सीमित रहने वाली और उत्तर और पश्चिमी भारत की सीटों तक ही महदूद बीजेपी ने पहली बार कांग्रेस से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. साथ ही तीसरे चरण से मतदान के बाद आधे से ज्यादा भारत में वोटिंग संपन्न हो चुकी है. इसके अलावा ये हैं आज की राजनीतिक सुर्खियां-# हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे चरण के मतदान के पूरे होने के साथ लोकसभा की आधे से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. तीसरा चरण सबसे बड़ा चरण था जिसमें 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 117 सीटों पर वोट डाले गए. # अभी तक देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 303 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. देश के 22 राज्यों में अब तक चुनाव हो चुका है. # 2019 के आम चुनावों में अभी तक महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही है. तीसरे चरण के दौरान कुल 3,124 रुपये की वस्तुएं जब्त की गईं. इसमें कैश और गैर-कानूनी सामान शामिल था.# टाइम्स ऑफ इंडिया की एक ख़बर के अनुसार, मंगलवार को चुनाव आयोग ने आगरा लोकसभा सीट के जटोआ गांव के बूथ पर फिर से 25 अप्रैल को चुनाव कराने को कहा है.# ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इस बूथ पर मौजूद पीठासीन अधिकारी ने चुनाव पूरे हो जाने के बाद गलती से ईवीएम पर मौजूद 'क्लियर' बटन को दबा दिया था. जिससे ईवीएम से सारे वोट डिलीट हो गए थे.बीजेपी ने पहली बार कांग्रेस से ज्यादा प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा # टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार बीजेपी कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. # बीजेपी ने अभी तक 437 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने 423 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. # हालांकि अभी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी है लेकिन स्थिति कमोबेश ऐसी ही रहने की उम्मीद है. जबकि कुछ सालों पहले तक बीजेपी को हिंदी पट्टी और पश्चिमी भारत तक सीमित राजनीतिक दल माना जाता था.# इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में आरोप तय किए जाने और क्लीन चिट देने से इंकार करने के बावजूद NIA ने उनपर एक केस चलाने से इंकार कर दिया है.# ऐसा NIA ने निसार अहमद सैय्यद बिलाल की प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोकने की एप्लिकेशन पर कोर्ट के जवाब मांगने पर कहा. निसार अहमद का बेटा सैय्यद अज़हर मालेगांव ब्लास्ट में मारे गए 6 लोगों में शामिल था.# इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब की होशियारपुर सीट से टिकट न मिलने के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला मंगलवार को बीजेपी पर जमकर बरसे. # उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनकी सीट से फगवाड़ा से विधायक रहे सोम प्रकाश को टिकट देकर 'गौहत्या' की है. # सांपला को राज्य के बड़े दलित नेताओं में गिना जाता है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से 'चौकीदार' शब्द भी हटा लिया है. उनके अलावा उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से दलित नेता उदितराज का टिकट भी बीजेपी ने काट दिया है, उनकी जगह गायक हंसराज हंस को टिकट दिया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेंगलुरु दक्षिण सीट से 65 साल के बीके हरिप्रसाद के सामने हैं बीजेपी के 28 साल के तेजस्वी सूर्याबेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को मैदान में उतारा है.वह कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं. इस बार उनकी लड़ाई बीजेपी के 28 साल के युवा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या से हैं. इस सीट पर 1991 से बीजेपी का कब्जा है.
Read more »
रायपुर लोकसभा सीटः BJP ने 7 बार जीत चुके रमेश बैस का टिकट काटा, सुनील कुमार सोनी को बनाया उम्मीदवारछत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 25 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने सुनील कुमार सोनी, कांग्रेस पार्टी ने प्रमोद दुबे, बहुजन समाज पार्टी ने खिलेश कुमार साहू उर्फ खिलेश्वर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अजय चकोले और अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने इकरम सैफी को चुनाव मैदान में उतारा है. रायपुर लोकसभा सीट पर इस बार कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस सीट के चुनाव नतीजे 23 मई की मतगणना के बाद जारी किए जाएंगे.
Read more »
गांधीनगर में वोटिंग खत्म, 17 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैदगांधीनगर शहर न सिर्फ राज्य की राजधानी है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ भी है. सामान्य वर्ग वाली इस सीट पर बीजेपी तीन दशकों से लगातार जीत रही है. 2014 में यहां से आडवाणी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन आडवाणी की उम्र ज्यादा होने की वजह से पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया. इस बार पार्टी ने यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर सीट से डॉ. सीजे चावड़ा को मैदान उतारा है.
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के मुरादाबाद में 64.11%, रामपुर में 60%, संभल में 61.80%, फिरोजाबाद में 58.80%, मैनपुरी में 57.80%, बदायू में 57.50%, आंवला में 59.18%, बरेली में 61.49%, पीलीभीत मेलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - बीजेपी ने चंडीगढ़ और पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। सनी देओल गुरदासपुर से, सोम प्रकाश होशियारपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगीलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - शिवमोग्गा, कर्नाटक: आंशिक रूप से लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपती मतदान के लिए एंबुलेंस से मतदान केंद्र आए।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - मेरे खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें अदालत ने अपना फैसला सुनाया। निर्णय का सार यह है कि यह एक राजनीति से प्रेरित मामला था और इस मामले में कोई सबूत नहीं है। मैं राहुल गांधी के कानूनी ज्ञानलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
लोकसभा चुनावों में सितारों के मैदान में उतरने से राजधानी में बढ़ी रौनक-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। पिछले चुनाव में सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं। ऐसे में इस बार सभी सीटों को बचाने का बीजेपी पर दबाव होगा। उधर, कई दिग्गजों के मैदान में उतरने से चुनाव काफी रोचक हो चुका है।
Read more »
दिल्ली के चुनावी मैदान में सितारों की भरमार, इन दिग्गजों ने बढ़ाई दिलचस्पीनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इस बार सात लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी अनुभवी कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित के साथ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह और क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर, सूफी गायक हंसराज अहीर, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी जैसे सितारों के मैदान हैं। इस वजह से यहां के चुनाव देश भर की दिलचस्पी का केन्द्र बन गए हैं।
Read more »
