LokSabhaElections2019 रायपुर लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाज़ी? (Journalist_Ram)
छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने सुनील कुमार सोनी, कांग्रेस पार्टी ने प्रमोद दुबे, बहुजन समाज पार्टी ने खिलेश कुमार साहू उर्फ खिलेश्वर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अजय चकोले, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने इकरम सैफी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने छबि लाल कंवर, भारतीय किसान पार्टी ने तमेश्वर साहू, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने देवकी दुबे उर्फ संध्या, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने देवेंद्र कुमार पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा है.
रायपुर लोकसभा सीट पर इस बार कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इससे पहले साल 2014 में रायपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रमेश बैस ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस के प्रत्याशी सत्य नारायण शर्मा को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पिछले लोकसभा चुनाव में रमेश बैस को 6 लाख 54 हजार 922 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सत्य नारायण शर्मा को 4 लाख 83 हजार 276 वोटों से संतोष करना पड़ा था. इससे भी पहले साल 2009 के लोकसभा चुनाव में रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था. साल 2009 में भी बीजेपी के रमेश बैस ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने 3 लाख 64 हजार 943 वोट हासिल किए थे और भूपेश बघेल को हराया था. इसमें भूपेश बघेल को सिर्फ तीन लाख 7 हजार 42 वोट मिले थे. इसके अलावा साल 2004 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के टिकट से रमेश बैस ने बाजी मारी थी और कांग्रेस के श्यामाचरण शुक्ला को हार का मुंह देखना पड़ा था. यहां से बीजेपी के रमेश बैस 7 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें सिर्फ साल 1991 के लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था और 1996 से 2014 तक लगातार छह बार जीत दर्ज की है. हालांकि इस बार बीजेपी ने रमेश बैस का टिकट काट दिया है और उनकी जगह सुनील कुमार सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है. आपको बता दें कि रायपुर लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है. यहां अब तक कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. साल 1999 तक यह लोकसभा सीट मध्य प्रदेश के अंतर्गत आती थी. हालांकि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद यह सीट मध्य प्रदेश से बाहर हो गई. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगी विद्या चरण शुक्ला ने इस निर्वाचन क्षेत्र से दो बार जीत दर्ज की थी. रायपुर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर और सूबे की राजधानी है. जिले के समृद्ध जलोढ़ मैदानों में उगाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की चावल की किस्मों के उत्पादन के कारण इसका अर्थव्यवस्था में अहम स्थान है. इस क्षेत्र को 'भारत का धान का कटोरा' भी कहा जाता है. हालांकि, यह छवि धीरे-धीर बदल रही है. क्योंकि इस्पात, सीमेंट, एल्यूमीनियम और बिजली उद्योगों की खासी मौजूदगी के चलते रायपुर वाणिज्यिक और औद्योगिक केंद्र बनता जा रहा है. रायपुर जिला ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. यह जिला कभी दक्षिणी कौशल का हिस्सा था और मौर्य साम्राज्य के अधीन माना जाता था. रायपुर शहर लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के पारंपरिक किलों को सहेजे हैहय राजाओं की राजधानी रहा. रायपुर शहर 9वीं शताब्दी के बाद से अस्तित्व में आया. रायपुर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की नौ सीटें आती हैं. इनमें बलौदा बाजार, भाटापार, धारसिवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर शहर दक्षिण, रायपुर शहर पश्चिम, रायपुर शहर उत्तर, अभनपुर और आरंग विधानसभा सीटें शामिल हैं. इस लोकसभा सीट पर 2014 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 79 हजार 133 थी, जिनमें से 6 लाख 59 हजार 70 ने वोट डाला था. वहीं पंजीकृत 9 लाख 25 हजार 97 महिला वोटरों में से 5 लाख 91 हजार 775 महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मैनपुरी लोकसभा सीट: कौन-कौन है उम्मीदवार, किसके बीच होगी कड़ी टक्करमैनपुरी लोकसभा सीट देश में हुए पहले आम चुनाव के समय से ही चर्चा में रही है. 1952 से लेकर 1971 तक हुए देश में कुल 5 चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की तो 1977 में सत्ता विरोधी लहर में जनता पार्टी ने जीत हासिल की. लेकिन अगले ही साल 1978 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट वापस ले ली.
Read more »
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी के साथ की बदसलूकी, पार्टी ने दोषियों को किया माफ!प्रियंका ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा में राफेल डील को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से अभद्र व अमर्यादित व्यवहार किया
Read more »
Akhilesh Yadav, Maneka Gandhi And Poonam Sinha Files Nomination: अखिलेश यादव, मेनका गांधी और पूनम सिन्हा ने किया नामांकन, जानें किससे है मुकाबलालोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर और पूनम सिन्हा ने लखनऊ लोकसभा सीट ने नामांकन किया।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: साध्वी प्रज्ञा ने फिर साधा निशाना, 'दिग्विजय सिंह ने मुझसे बदला लिया'बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को अपना चुनाव अभियान शुरू किया. उन्होंने हुजूर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान साध्वी आप बीती सुनाते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा.
Read more »
दूरदर्शन ने सीपीआई के चुनावी भाषण से ‘आरएसएस’ शब्द हटाने को कहा, पार्टी ने किया इनकारसीपीआई की ओर से कहा गया है कि दूरदर्शन ने भाषण से ‘आरएसएस’ एवं ‘फासीवादी विचारधारा’ जैसे शब्दों को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए हटाने के लिए कहा है. पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर ऐसी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई हो रही है.
Read more »
सरगुजा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, क्या BJP बचा पाएगी सीट?छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रेणुका सिंह सरुता, कांग्रेस ने खेल साई सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने माया भगत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने गुमन सिंह पोया, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी ने चंद्रदीप सिंह कोरचो, बहुजन मुक्त पार्टी ने पवन कुमार नाग, शिवसेना ने मोहन सिंह टेकाम और शोषित समाज दल ने रामनाथ चेरवा को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
जांजगीर-चांपा सीट पर 15 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत, 23 अप्रैल को मतदानछत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने गुहराम अजगल्ले, बहुजन समाज पार्टी ने दाउराम रत्नाकर, कांग्रेस ने रवि पारसराम भारद्वाज, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने आशीष रतरे को टिकट दिया है. इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी और चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Read more »
कोरबा लोकसभा सीट पर 13 उम्मीदवार, 23 अप्रैल को होगी वोटिंगछत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने ज्योति नंद दुबे, कांग्रेस पार्टी ने ज्योत्सना चंद्रदास महंत, बहुजन समाज पार्टी ने परमित सिंह, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने ने चंद्र भूषण कंवर और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने तुलेश्वर हीरा सिंह मरकम को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और 23 मई की मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे.
Read more »
LIVE: योगी ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, कहा- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचारlok sabha elections 2019, rahul gandhi, election campaign, pm modi, nominations, digvijay singh
Read more »
दुर्ग लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में होंगे मतदान, 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेंछत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट पर इस बार कुल 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने विजय बघेल, कांग्रेस पार्टी ने प्रतिमा चंद्रकार, बहुजन समाज पार्टी ने गीताजंलि सिंह, भारतीय किसान पार्टी ने अनुराग सिंह, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) ने आत्मा राम साहू, शिवसेना ने कमलेश कुमार, इंडिया प्रजा बंधु पार्टी ने ट्रेस्सा डेविड, भारत प्रभात पार्टी ने पीतांबर लाल निशाद को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और 23 मई की मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आएंगे.
Read more »
