iQOO Z9s सीरीज को भारत में 21 अगस्त को तीन नए वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा. iQOO की नई पेशकश की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है.
iQOO Z9s सीरीज भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगी. इस सीरीज में तीन वर्जन शामिल किए गए हैं. वहीं, इस फोन की कीमत 30 हजार रुपये के आसपास होगी.सीरीज का लॉन्च डेट कंफर्म हो गया है. कंपनी ने घोषणा की है कि iQOO Z9s और इसके प्रो वर्जन 21 अगस्त को लॉन्च होंगे, जिसका मतलब है कि इवेंट लगभग तीन हफ्तों में होगा.
भारत में iQOO Z9s सीरीज की नई पेशकशों की कीमत 30,000 रुपये के आस-पास रहने की संभावना है. लॉन्च से पहले, प्रो मॉडल की कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिससे हमें इसके बारे में अच्छी जानकारी मिल गई है.iQOO Z9s और Pro मॉडल अलग-अलग कलर ऑप्शनो में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसका स्टैन्डर्ड वर्जन ग्रे और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. वहीं प्रो मॉडल को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ व्हाइट और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. दोनों डिवाइस में बेहतर ग्रिप के लिए घुमावदार फ्रेम दिए गए हैं.टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक iQOO Z9s Pro के स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं. इसमें 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा. बैटरी की बात करें तो यह 5,500mAh के साथ आएगी. रियर कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सोनी LYT600 सेंसर और फ्रंट कैमरे के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल हो सकता है.टिप्स्टर के मुताबिक, iQOO Z9s Pro की कीमत लगभग 25,000 रुपये के आस-पास हो सकती है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल हो सकते हैं. लॉन्च के समय इसकी कीमत भारत में 30,000 के तहत रहने की उम्मीद है.भारत में iQOO की Z9 सीरीज के अन्य फोन की कीमतें इस प्रकार हैं. चलिए जानते हैं.iQOO Z9 Lite की कीमत लगभग 10,499 रूपये है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है. लॉन्च के बाद सही कीमत का पता चल सकेगा.iQOO ने iQOO Neo 9 Pro को इस साल शुरुआत में लॉन्च किया गया था. इस फोन की शुरूआती कीमत 37,999 रुपये है. इन लॉन्च से संकेत मिलता है कि नई iQOO Z9s सीरीज को मिड-रेंज सेगमेंट में रखा जा सकता है, जिसकी कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है, और जल्द ही ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है.
New Iqoo Phone Iqoo Smartphone Launch Iqoo 9 Pro Iqoo Z9s Iqoo Iqoo Z6 Lite 5G Smartphone Tech News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
20 हजार से कम में Samsung लाया जबरदस्त स्मार्टफोन, डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक सब है खास, मिलेगा डिस्काउंट भी...Samsung Galaxy M35 5G को भारत में लॉन्च किया गया है. इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है.
Read more »
10 हजार से कम में लॉन्च हुआ ये 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी से है लैस, 128GB स्टोरेज भी हैitel Color Pro 5G को भारत में लॉन्च किया गया है. इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है.
Read more »
Porsche Panamera GTS: पोर्शे पैनामेरा जीटीएस भारत में लॉन्च, 493 bhp है पावर और कीमत 2.34 करोड़ रुपयेPorsche Panamera GTS: पोर्शे पैनामेरा जीटीएस भारत में लॉन्च, 493 bhp है पावर और कीमत 2.34 करोड़ रुपये
Read more »
revelation: कप्तान सूर्यकुमार इस खिलाड़ी को चाहते थे टीम में, लेकिन बीसीसीआई ने चयन से किया फैंस को हैरानIndia vs Sri Lanka: टीम इंडिया शनिवार से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबानों से भिड़ेगी
Read more »
Sl vs Ind 1st T20I: इस वजह से सैमसन को इलेवन में जगह मिलना मुश्किल, पहले मैच की भारतीय टीम पर नजर दौड़ा लेंSri Lanka vs India: शनिवार से शुरू होने जा रही टी20 और इसके बाद वनडे सीरीज से टीम भारत के लिए बहुत ही अहम होने जा रही है
Read more »
50MP कैमरे के साथ आता है ये धमाकेदार फोन, कंपनी ने अब कर दिया सस्ता, जानें नई कीमतVivo V30 की कीमत भारत में घटा दी गई है. ऐसे में अब इसे पहले से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.
Read more »
