iQOO 15 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह अबतक के सबसे बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, 7000एमएएच बैटरी जैसी खूबियों के साथ आता है। फोन को 72999 रुपये में लाया गया है। 7 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट लेने पर प्राइस 64999 रुपये हो जाते...
iQOO 15 Price in India : आईकू का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी बड़ी खूबियों में शामिल है फोन का डिस्प्ले। आईकू 15 में सबसे एडवांस 2K डिस्प्ले पैनल लगाया गया है और कहा जाता है कि यह डिस्प्ले सैमसंग अगले साल अपने फ्लैगशिप S26 अल्ट्रा फोन में दे सकती है। iQOO 15 में भी क्वॉलकॉम का सबसे फास्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। 50 मेगापिक्सल के 3 दमदार रियर कैमरा हैं। 7 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भारत में आया पहला आईकू स्मार्टफोन है, जिसमें ओरिजिन ओएस सॉफ्टवेयर है। iQOO 15 की भारत में कीमत और उपलब्धताiQOO 15 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी मॉडल की कीमत 72999 रुपये है। 7 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट लेने पर कीमत 64999 रुपये हो जाती है। एक और वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में आया है। इसके दाम 79999 रुपये हैं। इस पर भी 7 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत 71999 रुपये रह जाती है। फोन की सेल 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी। जिन्होंने प्रायोरिटी पास लिया है वो 27 नवंबर को 12 बजे से डिवाइस ले पाएंगे। iQOO 15 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंसiQOO 15 में 6.
85 इंच का 2K LEAD OLED डिस्प्ले दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह मार्केट में मौजूद सबसे ज्यादा एडवांस डिस्प्ले है। किसी भी स्मार्टफोन में अबतक यह डिस्प्ले इस्तेमाल नहीं हुआ है। इस डिस्प्ले में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 144Hz का रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। iQOO 15 प्रोसेसरiQOO 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है। साथ ही क्यू3 सुपरकंप्यूटिंग चिप मोबाइल गेम के फ्रेम्स को बूस्ट करने के लिए लगाई गई है। यह स्मार्टफोन Origin OS 6 की लेयर वाली एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है। पहला आईकू फोन है, जिसमें Origin OS 6 इस्तेमाल हुआ है। इस फोन में आईफोन के डायनैमिक आईलैंड की तरह ही Origin Island नाम का फीचर दिया गया है। iQOO 15 कैमरा, बैटरीiQOO 15 में 50MP के 3 रियर कैमरा मिलते हैं। मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही एक अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का ही टेलिफोटो पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। फोन में 100X तक जूम सपोर्ट मिलता है। फोन के कैमरा इस तरह से तैयार किए गए हैं कि सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के दम पर अच्छी फोटो निकाल पाएं। iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W की फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य खूबियों की बात करें तो फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Iqoo 15 Price Iqoo 15 India Iqoo 15 Sale Date Iqoo 15 Features आईकू 15 आईकू 15 फीचर्स प्राइस आईकू 15 सेल आईकू 15 कहां से मिलेगा आईकू 15 कीमत बैटरी डिस्प्ले कैमरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Moto G57 Power भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट, जानिए कीमत-फीचर्सMoto G57 Power भारत में लॉन्च हो चुका है. 7,000mAh बैटरी वाले इस फोन को ऑफर में 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है.
Read more »
iQOO 15 लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 26 नवंबर को हो रहा है भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्सiQOO 15 दो दिन बाद यानी 26 नवंबर को ग्लोबल लॉन्च हो जाएगा. इसी के साथ इंडिया लॉन्च भी है. इस फोन में Qualcomm का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है. लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है. आइए जानते हैं.
Read more »
iQOO 15 आज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सiQOO आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स होंगे। लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा और लाइव स्ट्रीमिंग iQOO India के यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। फोन की शुरुआती कीमत 65-70 हजार रुपये तक होने की संभावना है।
Read more »
7,000mAh बैटरी और अल्ट्रा RAM वाला 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट भीiQOO ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 15 लॉन्च किया है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, 6.
Read more »
Iqoo 15 Launch: పవర్పుల్ 7000mAh బ్యాటరీతో iQOO 15 లాంచ్.. ఫీచర్స్ వివరాలు ఇవే!Iqoo 15 Launch Date In India Telugu: మార్కెట్లోకి iQOO 15 స్మార్ట్ఫోన్ లాంచ్ అయ్యింది. ఇది ప్రీమియం ఫీచర్స్తో అందుబాటులోకి వచ్చింది. అయితే, ఈ మొబైల్కు సంబంధించిన పూర్తి వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
iQOO 15 भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP के तीन कैमरे, मिलेगा 8 हजार का डिस्काउंटचीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iQOO 15 को लॉन्च किया है, जो ब्रांड का फ्लैगशिप डिवाइस है. ये फोन 7000mAh की बैटरी और 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. हैंडसेट में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं iQOO 15 की कीमत और दूसरे खास फीचर्स.
Read more »
