Amazon पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल खत्म होने के बाद भी iPhone 16 पर शानदार छूट मिल रही है। ग्राहक अभी भी इस डिवाइस को कम कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें ₹18,500 से ज्यादा की छूट शामिल है। HDFC बैंक कार्ड पर अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल खत्म हो गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि डील्स भी खत्म हो गई हैं। ग्राहक अभी भी स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट ले सकते हैं। अभी भी पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 पर भी शानदार डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। यानी आप अभी इस डिवाइस को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। अमेजन इस डिवाइस पर ₹18,500 से ज्यादा की छूट दे रहा है। हालांकि, यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर लग रहा है, जिसे त्योहारी सीजन को देखते हुए पेश किया गया है। ऐसे में अगर आप भी नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको यह मौका नहीं छोड़ना चाहिए। चलिए इस डील के बारे में जानें.
.. iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर एप्पल ने इस डिवाइस को पिछले साल भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि अभी ये डिवाइस अमेजन पर फिलहाल 13,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है, जिसके बाद इसकी कीमत 66,900 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं फोन पर HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 5,750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है। इसके अलावा आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं। iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन iPhone 16 के फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में आपको 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। हालांकि ये डिवाइस सिर्फ 60Hz तक का रिफ्रेश रेट ही सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। डिवाइस में सिरेमिक शील्ड ग्लास कोटिंग दी गई है। फोन HDR डिस्प्ले और ट्रू टोन के साथ आता है। पावरफुल चिपसेट डिवाइस में पावरफुल 3nm बेस्ड A18 बायोनिक चिपसेट दिया गया है जिसके साथ Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस 22 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है और इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। iPhone 16 के कैमरा स्पेक्स कैमरा की बात करे तो iPhone 16 में 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 48MP फ्यूजन सेंसर है। साथ ही फोन में 12MP का सेकंडरी लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा है, जो 4K डॉल्बी विजन HDR रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें- Amazon-Flipkart नहीं यहां iPhone 16e पर मिल रहा है 10 हजार का डिस्काउंट, चेक करें डील
Iphone 16 डिस्काउंट अमेजन स्मार्टफोन ऑफर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 17 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! लॉन्च के 10 दिन में iPhone 16 से 14% ज्यादा बिका नया iPhone, सबसे ज्यादा बिका ये वालाApple की नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च होते ही धूम मचा रही है. Counterpoint Research की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के पहले 10 दिनों में iPhone 17 की बिक्री iPhone 16 से 14% ज्यादा रही है. ये ग्रोथ खासतौर पर चीन और अमेरिका जैसे दो बड़े बाजारों में देखने को मिली है.
Read more »
ट्रंप लगाते रहे टैरिफ, पीछे से Tim Cook ने बनाया ऐसा प्लान! Apple को हुआ सबसे बड़ा फायदा, दुनिया रह गई हैरानCounterpoint के डेटा के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज की शुरुआती बिक्री ने iPhone 16 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. चीन और अमेरिका में लॉन्च के शुरुआती 10 दिनों में नए iPhone की बिक्री पिछले मॉडल की तुलना में 14% ज्यादा रही. यह Apple के लिए एक बड़ा पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
Read more »
दुनिया के सबसे पतले iPhone में लगा है सोना, कीमत है ₹3423274, जानिए और क्या-क्या है इस फोन मेंइस कलेक्शन में तीन लिमिटेड एडिशन मॉडल्स शामिल हैं: iPhone Air Zenith, iPhone Air Aureon, iPhone Air Crystal. हर डिवाइस में कीमती और दुर्लभ मटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है.
Read more »
iPhone की तरह Android फोन की बैटरी हेल्थ पता करें, काम आएगी ये ऐप, समझें प्रोसेसक्या आपके एंड्रॉयड फोन की बैटरी कम चलती है? ऐसे में आपको अपने फोन की बैटरी हेल्थ चेक करनी चाहिए। अब एंड्रॉयड यूजर्स भी बहुत आसानी से अपने फोन की बैटरी हेल्थ चेक कर सकते हैं। चलिए प्रोसेस को समझते हैं।
Read more »
ना सेल, ना पुराना फोन एक्सचेंज, सिर्फ 40,470 में खरीदा 1.35 लाख का iPhone 17 ProiPhone 17 Pro एक ट्रेंडिंग स्मार्टफोन है. सेलिब्रिटी से लेकर कई VVIP लोगों के हाथ में यह हैंडसेट देखा जा सकता है. यहां तक कि अभिनेता शाहरुख खान तक इसका यूज करते हैं. आप जानते हैं कि एक शख्स ने 1.35 लाख रुपये के ब्रांड न्यू आईफोन को सिर्फ 40 हजार रुपये में खरीद लिया. ना तो सेल का इंतजार किया और ना ही पुराना हैंडसेट एक्सचेंज किया.
Read more »
रात में पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, आखिर कैसे चली गई जान? यहां है पूरी डिटेलमुरादाबाद में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दुष्कर्म और पिटाई के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर हंगामा किया।
Read more »
