iPhone 17 की कीमत में गिरावट: 6,000 रुपये की छूट पर खरीदें

तकनीक News

iPhone 17 की कीमत में गिरावट: 6,000 रुपये की छूट पर खरीदें
Iphone 17छूटविजय सेल्स
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 41 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

ऐपल iPhone 17 की कीमत में गिरावट आई है। विजय सेल्स पर ICICI, SBI, या IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। HDFC या HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर 4,000 रुपये की छूट मिल सकती है। पुराने फोन के बदले एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। iPhone 17 में 120Hz रिफ्रेश रेट, शानदार कैमरा और अच्छी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स हैं।

iPhone 17 Price Drop: सितंबर 2025 में ऐपल ने iPhone 17 सीरीज के चार फोन लॉन्च किए थे। अगर आप भी Apple की नई सीरीज का बेस मॉडल यानी नया iPhone 17 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। लंबे समय से आईफोन पर छूट का इंतजार करने वाले अब इसे 6000 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं। ये अब विजय सेल्स पर 6,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। इस डील के साथ आप iPhone 17 को 77,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। iPhone 17 में कमाल के फीचर्स हैं। जैसे- 120Hz रिफ्रेश रेट, शानदार कैमरा और अच्छी लंबी बैटरी लाइफ। आइए, इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आप इसे कैसे ग्रैब कर सकते हैं। ये भी जान लेते हैं कि इस फोन को खरीदने के लिए आपके पास कौनसे बैंक का कार्ड होना चाहिए?​इस क्रेडिट कार्ड से मिलेगी छूट विजय सेल्स पर Apple के iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है, लेकिन आप इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास ICICI, SBI, या IDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको हर तरह के ट्रांजेक्शन पर 6,000 रुपये की छूट मिलेगी। अगर आपके पास HDFC या HSBC बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आप EMI पर फोन खरीदते हैं, तो आपको 4,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके ऊपर से आपको फोन एक्सचेंज पर भी छूट मिल सकती है।पुराना फोन देने पर मिलेगी बड़ी छूट इसके अलावा, विजय सेल्स पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास पुराना फोन है, तो आप उसे देकर iPhone 17 पर एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। छूट कितने की मिलेगी, ये आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आपका पुराना फोन अच्छी हालत में है, तो ये डील और भी अच्छी हो सकती है।iPhone 17 के क्या फीचर्स Apple iPhone 17 में 6.

3 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूथ है। इसमें Always-on डिस्प्ले फीचर भी है, जिससे आप बिना फोन अनलॉक किए जरूरी जानकारी देख सकते हैं। स्क्रीन की ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। फोन में नया A19 चिपसेट है, जो इसे पहले से ज्यादा तेज और पावरफुल बनाता है। साथ ही, इसमें 8GB रैम और Wi-Fi 7 चिप भी है। ये इंटरनेट स्पीड को और बेहतर बनाती है।कैमरा और बैटरी लाइफ iPhone 17 का कैमरा सिस्टम भी खास है। इसमें डुअल फ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ 48MP का मेन कैमरा है, जिसमें 2x टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। इसके अलावा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो हर तस्वीर में ज्यादा डिटेल कैप्चर करता है। सेल्फी के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो ये फोन iPhone 16 की तुलना में 6 घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ देता है।​

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Iphone 17 छूट विजय सेल्स Apple स्मार्टफोन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

धनतेरस पर बाजार में रौनक: बिक्री का अनुमान 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादाधनतेरस पर बाजार में रौनक: बिक्री का अनुमान 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादाधनतेरस के मौके पर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कारोबारियों को पिछले साल से ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा और कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। जीएसटी में छूट और त्योहार के माहौल ने बिक्री को बढ़ावा दिया है।
Read more »

iPhone 17 रिव्यू : 2025 का ‘वैल्यू फॉर मनी’ आईफोन जो है एक कंप्‍लीट पैकेजiPhone 17 रिव्यू : 2025 का ‘वैल्यू फॉर मनी’ आईफोन जो है एक कंप्‍लीट पैकेजइस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को देखकर कहा जा सकता है कि iPhone 17 ने Pro, Pro Max और Air मॉडलों की चकाचौंध के आगे अपनी वैल्यू हासिल की है।
Read more »

दिल्लीः दिखाया 17 एफआईआर का डर, फिर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को दिया अंजामदिल्लीः दिखाया 17 एफआईआर का डर, फिर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को दिया अंजामसमयपुर बादली इलाके में एक शख्स को 'मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच' बनकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। भयभीत करने के लिए कथित क्राइम ब्रांच वालों ने कहा कि उनके नाम पर जो आधार कार्ड है, उससे एक नंबर जारी हुआ है, जिस पर एक दो नहीं, बल्कि 17 एफआईआर दर्ज हैं।
Read more »

17 साल बाद JPSC की सौगात: विश्वविद्यालयों के 500 शिक्षकों को मिला प्रमोशन, वेतन में बढ़ोत्तरी17 साल बाद JPSC की सौगात: विश्वविद्यालयों के 500 शिक्षकों को मिला प्रमोशन, वेतन में बढ़ोत्तरीझारखंड के विश्वविद्यालयों के लगभग 500 असिस्टेंट प्रोफेसरों को जेपीएससी ने स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रमोशन दिया है, जिससे उन्हें 7000 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। यह प्रमोशन 2008 बैच के शिक्षकों को 17 साल बाद मिला है। कुछ शिक्षकों के दस्तावेजों में विसंगतियों के कारण प्रक्रिया लंबित है। यूजीसी के अनुसार ड्यू डेट से प्रमोशन न मिलने पर शिक्षकों ने आपत्ति की...
Read more »

Odisha: ভয়াবহ ভুবনেশ্বর! রাস্তার ধারে পড়ে ক্ষতবিক্ষত নাবালিকা, শরীর জুড়ে গণলালসার দাগ...Odisha: ভয়াবহ ভুবনেশ্বর! রাস্তার ধারে পড়ে ক্ষতবিক্ষত নাবালিকা, শরীর জুড়ে গণলালসার দাগ...17 year old bihar girl allegedly gang raped in bhubaneswar in critical condition
Read more »

iPhone 17 Pro Max र‍िव्‍यू : अपने नाम की तरह हर काम में 'मैक्‍स' बन जाता है यह आईफोनiPhone 17 Pro Max र‍िव्‍यू : अपने नाम की तरह हर काम में 'मैक्‍स' बन जाता है यह आईफोनआईफोन 17 प्रो मैक्स में वो तमाम अपग्रेड हैं, जि‍नकी उम्‍मीद थी। बदले हुए ड‍िजाइन के साथ यह शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस से द‍िल जीत जाता है। कैमरा और एडवांस हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:13:06