आईफोन 17 प्रो मैक्स में वो तमाम अपग्रेड हैं, जिनकी उम्मीद थी। बदले हुए डिजाइन के साथ यह शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस से दिल जीत जाता है। कैमरा और एडवांस हो गया है।
iPhone 17 Pro MAX hindi Review: ऐपल की आईफोन 17 सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल है 'आईफोन 17 प्रो मैक्स'। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह जानना बहुत जरूरी है कि 'आईफोन 17 प्रो मैक्स' में इस बार ऐपल ने क्या अलग और नया किया है। यह फोन तीन कलर- सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंट और डीप ब्लू में आता है। 2TB तक स्टोरेज ऑफर करता है। मैं पिछले काफी समय से इसका डीप ब्लू कलर वेरिएंट 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल कर रही हूं। चलिए जानते हैं कैसा है सबसे महंगा, नया और एडवांस आईफोन।iphone 17 Pro Max डिजाइनफोन के बॉक्स में टाइप-सी डेटा केबल और सिम इजेक्टर टूल मिलता है। इस बार भी आईफोन के बॉक्स में चार्जर नहीं है। फोन के बैक साइड में बीचोंबीच सिरेमिक शील्ड का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस बार यह एल्युमिनियम डिजाइन के साथ आया है। फोन के राइट साइड में नीचे की तरफ कैमरा के लिए कैमरा कंट्रोल बटन और ऊपर की तरफ लॉक या पावर बटन मिलता है। फ्रेम में ऊपर की तरफ कुछ भी नहीं है। लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर एक्शन बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर बीच में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन है। आईफोन 17 प्रो मैक्स के बैक में बीचोंबीच एक कटआउट दिया गया है, जोकि ग्लास है ताकि Magsafe यानी वायरलेस चार्जिंग में कोई दिक्कत न आए। यह सिरेमिक शील्ड वाला ग्लास है। बीच वाले कटआउट पर ही ऐपल का लोगो मिलता है। कैमरा मॉड्यूल इस बार बदल गया है। आयताकार मॉड्यूल है। इसमें लेफ्ट साइड में तीन कैमरा सेंसर हैं। राइट साइड में LED फ्लैश, माइक्रोफोन और LiDAR लगा है। फ्रंट में प्रो मोशन Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। फ्रंट में स्क्रीन के लिए सिरेमिक शील्ड 2 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले में डायनामिक आइलैंड में सेंटर स्टेज कैमरा है। फोन का इन-हैंड फील बहुत अच्छा है। यह क्लासिक और प्रीमियम फील होता है। हालांकि स्क्रीन साइज बड़ा होने के कारण फोन थोड़ा भारी भी लगता है। अगर आपने पहले कोई लाइटवेट और कॉम्पैक्ट फोन यूज किया है तो यह आपको काफी बड़ा लग सकता है।iphone 17 Pro Max डिस्प्लेiPhone 17 Pro MAX में 6.
9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजॉलूशन 2868x1320, रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 3000 nits है, जोकि आईफोन 16 प्रो मैक्स से ज्यादा है। इस बार कंपनी ने फोन को एंटी ग्लेयर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका मतलब है कि अगर फोन पर कोई लाइट पड़ती है तो रिफ्लेक्शन बहुत कम होता है। यूट्यूब पर आप 2160p पर वीडियो प्ले कर सकते हैं। बेजल्स भी पतले किए गए हैं, जो डिस्प्ले को और भी बेहतर दिखाते हैं। स्मार्टफोन का वजन 231 ग्राम है। बड़ी और ब्राइट स्क्रीन के कारण यह बेहतरीन स्ट्रीमिंग एक्सपीरिंयस देता है। गेमिंग में भी मजा आता है। धूप में डिस्प्ले एकदम ब्राइट दिखाई देता है। मूवी देखते समय कलर बहुत अच्छे आते हैं। डिस्प्ले काफी स्मूथ है। इसका टच अच्छा काम करता है। स्क्रीन पर हल्का टच करने से ही काम हो जाता है। 4 माइक्रोफोन मिलते हैं। इस कारण ऑडियो और कॉल क्वालिटी काफी अच्छी है। फोन के स्पीकर्स भी लाउड और क्लियर हैं।iphone 17 Pro Max परफॉर्मेंसफोन में A19 Pro चिपसेट दिया गया है। हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इस बार ऐपल ने बड़ा वेपन चेंबर दिया है। इससे लंबे समय तक भी हैवी गेम खेले जा सकते हैं। मैनें इस पर CoD जैसे कई गेम खेले। फोन बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। लैग और फ्रैम ड्रॉप जैसी कोई दिक्कत नहीं आती। फोन ज्यादा हीट भी नहीं करता। हालांकि 60fps का ही गेमिंग सपोर्ट मिलता है। उम्मीद है कि अपडेट के बाद 120fps या 9fps का सपोर्ट मिल सकता है।आईफोन 17 प्रो मैक्स iOS 26 पर रन करता है। इसमें सबसे जरूरी और बड़ा बदलाव लिक्विड ग्लास फीचर है, जो इसे और भी नया बनाता है। एक और जरूरी अपग्रेड क्रॉस-लैंग्वेज कम्युनिकेशन है, जिसे iOS 26 में Apple इंटेलिजेंस के लाइव ट्रांसलेशन फीचर के साथ आसान बना दिया गया है। यह फीचर मैसेज, फेसटाइम और फोन में ही रीयल-टाइम टेक्स्ट और ऑडियो ट्रांसलेशन की सुविधा देता है। इसके अलावा, बेहतर विजुअल इंटेलिजेंस टूल्स को भी बेहतर किया गया है। CarPlay, Apple Music, Maps और Wallet को भी बेहतर कर दिया गया है। नए ऑपरेटिंग सिस्मट के साथ फोन में कई अच्छे और नए फीचर्स आए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB 3.0, WiFi 7, Bluetooth 6, NFC मिलता है।iphone 17 Pro Max कैमराफोन की USP इसके कैमरा हैं। इसमें 18MP का फ्रंट सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। बैक में 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 4x ऑप्टिकल जूम व 8x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ 48MP का टेलीफोटो लेंस है। मेन कैमरा 100fps तक 4K Dolby Vision रिकॉर्ड कर सकता है। 30fps पर फोन डुअल कैप्चर में 4K Dolby Vision रिकॉर्ड करता है। बड़े सेंसर के कारण 8x पर भी जूम फोटो बहुत क्लियर आती हैं। आप 40x तक डिजिटल जूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 5 जूम मोड मिलते हैं। पोर्ट्रेट मोड में 1x, 2x और 4x का जूम ऑप्शन मिलता है। पोर्ट्रेट मोड तुरंत एक्टिव हो जाता है। आईफोन 16 प्रो मैक्स के मुकाबले इस कलर टोन आईफोन 17 प्रो मैक्स में ज्यादा अच्छा है। इस बार फोटो में डिटेल और स्किन टोन काफी साफ है। सेल्फी कैमरा को भी अपग्रेड किया गया है। फोन में वाइडर सेल्फी मिलेगी। कैमरा दो और नई चीजों के साथ आया है, जिसमें सेंटर स्टेज कैमरा है। इसका मतलब है कि आप सेल्फी को वर्टिकल और हॉरिजेंटल दोनों में क्लिक कर सकते हैं। अब आपको कैमरा फ्रेम के अनुसार एडजस्ट होने की जरूरत नहीं है। सेल्फी क्लिक करते हैं कैमरा कुछ लोगों के अनुसार वाइडर हो जाएगा। यह वीडियो में भी काम करता है।सेल्फी कैमरा में भी डुअल कैप्चर मोड मिलता है। इससे एकसाथ रियर और फ्रंट कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड होगा। एंड्रॉयड फोन्स में यह फीचर कई साल से मिल रहा है। 17 प्रो मैक्स की कैमरा क्वालिटी बहुत अच्छी है। आप बहुत दूर से कोई भी जूम फोटो एकदम क्लियर खींच सकते हैं। जूम करने पर फोटो के पिक्सल फटते नहीं है। फोटोज के कलर औ क्लियरिटी बहुत अच्छी है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी'प्रो मैक्स' एकदम परफेक्ट है।iphone 17 Pro Max कैमरा सैंपल्सiphone 17 Pro Max बैटरीइस बार कंपनी ने बैटरी की समस्या को दूर कर दिया है। आईफोन 17 प्रो मैक्स की बैटरी से 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है। मेरे एक्सपीरियंस कहता है कि यह सिंगल चार्ज में नॉर्मल यूज पर डेढ़ दिन आराम से चल जाएगी। कंपनी ने चार्जिंग स्पीड में भी अपग्रेड दिया है। स्मार्टफोन 40W तक की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 25W Qi2 चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि फोन अब वायरलेस चार्जर से भी जल्दी चार्ज हो जाएगा। मैं पर्सनली इसकी बैटरी लाइफ से काफी खुश हूं। हमारा फैसलाiPhone 17 Pro MAX को 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस बार कंपनी ने फोन को एक लेवल अपग्रेड किया है। कैमरा और बैटरी के मामले में फोन काफी अपडेटेड है। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं या फिर ज्यादा समय तक चलने वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। आईफोन 17 प्रो मैक्स अपने नाम की तरह हर काम में 'मैक्स' बन जाता है। मैं इसे 5 में से 4.5 स्टार दूंगी।
Iphone 17 Pro MAX Review Iphone 17 Pro MAX Review In Hindi Apple Iphone 17 Pro MAX Review कैसा है Iphone 17 Pro MAX Iphone 17 Pro MAX Price In India Iphone 17 Pro MAX रिव्यू Iphone 17 Pro MAX रिव्यू इन हिंदी Iphone 17 Pro MAX Vs Iphone 16 Pro MAX
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक क्लिक में पढ़ें 17 अक्टूबर, शुक्रवार की अहम खबरेंaajtak.in is the fastest, most reliable, and most popular website of news in Hindi. It provides readers with the news of India and worldwide along with every significant information related to everyday life with complete authenticity.
Read more »
Redmi K90 Pro Max का लॉन्च डेट कन्फर्म! डिजाइन हुआ रिवील, मिलेगा Bose साउंड और 100W चार्जिंगRedmi K90 Pro Max को चीन में 27 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि पोस्ट में केवल Pro Max का नाम है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसी इवेंट में Redmi K90 का स्टैंडर्ड मॉडल भी पेश किया जाएगा.
Read more »
Redmi K90 Pro Max स्मार्टफोन का लॉन्च कन्फर्म, सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ इस दिन करेगा एंट्रीRedmi अपनी नई के90 सीरीज को 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Redmi K90 Pro Max शामिल है। इस फोन में अल्ट्रा-थिन बेज़ल और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। बोस द्वारा ट्यून किए गए स्पीकर प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी देंगे। प्रो मैक्स में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और स्टैंडर्ड मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की उम्मीद है।...
Read more »
iPhone 17 रिव्यू : 2025 का ‘वैल्यू फॉर मनी’ आईफोन जो है एक कंप्लीट पैकेजइस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को देखकर कहा जा सकता है कि iPhone 17 ने Pro, Pro Max और Air मॉडलों की चकाचौंध के आगे अपनी वैल्यू हासिल की है।
Read more »
Odisha: ভয়াবহ ভুবনেশ্বর! রাস্তার ধারে পড়ে ক্ষতবিক্ষত নাবালিকা, শরীর জুড়ে গণলালসার দাগ...17 year old bihar girl allegedly gang raped in bhubaneswar in critical condition
Read more »
Redmi K90 Pro Max का डिजाइन आया सामने, दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्चRedmi K90 Pro Max दमदार फीचर्स के साथ अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है. ये स्मार्टफोन डेमिन जैसे टेक्स्चर फिनिश वाले बैक पैनल के साथ आएगा. इस फोन का साउंड Bose ने ट्यून किया होगा. Redmi K90 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 100W की चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Read more »
