200MP Camera iPhone: iPhone 19 Pro में 200MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 19 प्रो या फिर किसी स्पेशल डिवाइस को कंपनी 200MP मेन कैमरे के साथ ला सकती है। डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) के अनुसार, कंपनी ने 200MP कैमरा की टेस्टिंग शुरू कर दी...
iPhone ना खरीदने वाले लोगों के पास हमेशा एक वजह ये होती है कि उसका कैमरा बाकी प्रीमियम एंड्रॉयड फोन्स के मुकाबले कहीं ना कहीं फीका पड़ जाता है। इसका एक कारण यह भी है कि आजकल बाजार में अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन्स में 200MP का कैमरा मिलता है और आईफोन का टॉप मॉडल आज भी 48MP कैमरा तक ही सीमीत है। लेकिन कंपनी अब यूजर्स की इस शिकायत को भी दूर करने वाली है। आगे आने वाले समय में आईफोन में 200MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि लोकप्रिय टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन का पोस्ट कह रहा है। Weibo पर Digital Chat Station की पोस्ट से संकेत मिले हैं कि Apple 1/1.
2 इंच के सेंसर वाले एक नए 200MP कैमरे की टेस्टिंग कर रहा है।Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरा सेंसर से भी होगा बड़ाटिप्सटर के पोस्ट के अनुसार, ऐपल ने 200MP कैमरे की टेस्टिंग करना शुरू कर दिया है। खात बात तो यह है कि सेंसर Samsung द्वारा Galaxy S26 Ultra और अपने अन्य फ्लैगशिप फोन में इस्तेमाल किए जाने वाले मौजूदा 1/1.3 इंच वाले 200MP ISOCELL सेंसर से भी बड़ा है। अगर टिप्सटर की रिपोर्ट सही साबित हुई तो iPhone के आने वाले मॉडल कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें ले पाएंगे। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा बारीकियां कैप्चर कर पाएगा और उसकी डायनामिक रेंज भी बेहतर होगी।Oppo Find X9 Ultra में भी होगा यही सेंसरइस नए सेंसर के फीचर्स Sony LYT-901 से मेल खाते हैं। Sony LYT-901 सेंसर की शुरुआत Oppo Find X9 Ultra फोन में मिलने की भी उम्मीद है। टिप्सटर का दावा है कि 200MP वाला यह सेंसर फोन के मुख्य कैमरे में इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, 200MP मेन कैमरे वाले फोन में अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस 48MP का ही हो सकता है। फिर भी, यह iPhone 17 Pro Max के 48MP वाले मुख्य सेंसर के मुकाबले एक बहुत बड़ा अपग्रेड माना जाएगा।इसी साल जनवरी में, Morgan Stanley की एक रिपोर्ट में यह संकेत दिया गया था कि Apple सचमुच 200MP वाले कैमरे पर काम कर रहा है और उसकी योजना है कि वह साल 2028 तक इस iPhone को आम लोगों तक पहुंचा देगा। हालाँकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि 200MP वाला यह कैमरा सिर्फ 'Pro' मॉडल्स तक ही सीमित रहेगा या फिर इसे बेस वेरिएंट्स में भी दिया जाएगा।iPhone 19 Pro में मिलने की उम्मीदउम्मीद है कि 200MP वाला यह कैमरा iPhone 19 Pro, Apple के दूसरी पीढ़ी के 'फोल्डेबल फोन' या फिर कंपनी की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च होने वाले किसी 'स्पेशल एडिशन डिवाइस' में देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो चीनी कंपनियों के फोन्स पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है। आईफोन को ना खरीदने की एक वजह भी लोगों के लिए कम हो जाएगी, जिसका असर अन्य कंपनियों की सेल पर दिखने को मिल सकता है।
Apple Iphone 200MP Camera Testing Start Iphone 19 Pro Tipster Digital Chat Station Post आईफोन में मिलेगा 200MP कैमरा आईफोन 19 प्रो ऐपल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple का ‘धुरंधर’ है iphone 17e जिसे समझने में लोग कर रहे 5 गलतियां, ये रिव्यू करेगा कन्फ्यूजन दूरiphone 17e Hindi Review: हाल ही में लॉन्च हुए iphone 17e को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। इसकी तुलना iphone 17 से की जा रही है जिसका कोई औचित्य नहीं। जिस इरादे से iphone 17e को लाया गया है, यह अपने काम, फंक्शंस में 'धुरंधर' है। हालांकि डिस्प्ले में और सुधार किया जा सकता था। अगर आप भी इस फाेन को खरीदने का विचार बना रहे हैं और...
Read more »
200MP वाला Vivo V70 FE भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसरVivo V70 FE स्मार्टफोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Read more »
Oppo K15 Pro सीरीज 1 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगी, साथ ही वॉच और ईयरबड्स भीOppo चीन में 1 अप्रैल को K15 Pro सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसमें K15 Pro और K15 Pro+ शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी Oppo Watch X3 Mini और Enco Clip 2 एक्सेसरीज भी लॉन्च करेगी। फोन में एक्टिव कूलिंग और गेमिंग पर फोकस होने की उम्मीद है, साथ ही MediaTek Dimensity 9500s चिप और 50MP कैमरा जैसे स्पेसिफिकेशन्स भी हो सकते हैं।
Read more »
नया हैकिंग टूल 'डार्कसोर्ड' iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए खतरासाइबर हैकर्स द्वारा 'डार्कसोर्ड' नामक एक नए हैकिंग टूल का पता चला है, जो iPhone उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहा है। यह टूल एक वेबपेज पर जाने से ही डिवाइस में प्रवेश कर जाता है, जिससे डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है। Apple ने सुरक्षा अपडेट जारी करने और उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Read more »
1.20 लाख में लॉन्च हुआ था सबसे स्लिम iPhone, अब मिल रही है भारी छूटऐपल के सबसे पतले हैंडसेट की कीमत में कटौती हुई है, जिसका नाम Apple iPhone Air है. बीते साल कंपनी ने सबसे स्लिम हैंडसेट iPhone Air को लॉन्च किया था.
Read more »
आ रहे हैं iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, पहली बार मिलेंगे ये फीचरApple इस साल न्यू iPhone 18 और 18 प्रो सीरीज को लॉन्च करेगा. हालांकि अभी लॉन्चिंग में काफी समय है, लेकिन उससे पहले ही इन हैंडसेट को लेकर अब तक कई लीक्स और डिटेल्स सामने आ चुके हैं. जानते हैं कि आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले आईफोन में कौन-कौन से अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे.
Read more »
