iPhone 16 Pro Max जैसी डिजाइन वाला Smartphone सिर्फ ₹6,999 में, इस देसी कंपनी ने मचा डाला तहलका

Lava SHARK 2 4G News

iPhone 16 Pro Max जैसी डिजाइन वाला Smartphone सिर्फ ₹6,999 में, इस देसी कंपनी ने मचा डाला तहलका
Lava SHARK 2 Price In IndiaLava SHARK 2 SpecificationsLava SHARK 2 Launch
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 63%

इस लॉन्च के साथ Lava ने अपने 4G पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाया है. नया फोन बेहतर प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जो खासकर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले और युवा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है.

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने आज अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava SHARK 2 4G लॉन्च किया है. इस लॉन्च के साथ Lava ने अपने 4G पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाया है. नया फोन बेहतर प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जो खासकर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले और युवा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है.

कंपनी का कहना है कि SHARK 2 प्रदर्शन, स्टाइल और क्लीन सॉफ्टवेयर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो अपने पुराने मॉडल से बड़ा अपग्रेड साबित होगा. Lava SHARK 2 के मुख्य फीचर्स नया Lava SHARK 2 फोन 50MP AI रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है. फोन में Octa-core UNISOC T7250 प्रोसेसर, 4GB + 4GB वर्चुअल RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा इसमें 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देती है. फोन में 5000mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग पोर्ट, और IP54 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है. यह दो कलर वेरिएंट्स – Eclipse Grey और Aurora Gold में उपलब्ध होगा. Lava के प्रोडक्ट हेड सुमित सिंह का बयान लॉन्च के मौके पर Lava International Limited के प्रोडक्ट हेड सुमित सिंह ने कहा, “SHARK 2 के जरिए हम SHARK 4G की सफलता को आगे बढ़ा रहे हैं. आज के यूजर्स पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहते हैं, और SHARK 2 दोनों ही जरूरतों को पूरा करता है. यह फोन परफॉर्मेंस, स्टाइल और ड्यूरेबिलिटी का शानदार मिश्रण है, जो क्लीन, बिना ब्लोटवेयर वाले Android अनुभव के साथ आता है.” Performance और Storage – स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव Lava SHARK 2 में Octa-core UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों, ऑनलाइन क्लासेस और मोबाइल गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है. फोन में 4GB RAM है, जिसे 4GB वर्चुअल RAM से बढ़ाया जा सकता है, यानी टोटल 8GB तक. 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आप आसानी से फोटोज, वीडियोज और ऐप्स स्टोर कर सकते हैं. ऐप लॉन्च और ट्रांजिशन भी तेज और स्मूद रहते हैं. Camera Experience – हर लाइट में शानदार तस्वीरें युवा यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए Lava SHARK 2 में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो किसी भी लाइटिंग में क्लियर और वाइब्रेंट फोटो क्लिक करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और व्लॉगिंग के लिए परफेक्ट है. Display और Entertainment – स्मूद स्क्रॉलिंग और इमर्सिव व्यूइंग फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह वीडियो देखने, इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने और गेम खेलने के दौरान एक फ्लूइड और स्मूद एक्सपीरियंस देती है. बजट सेगमेंट में इतनी हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलना एक बड़ा प्लस पॉइंट है. Battery और Durability – लंबे समय तक चलने वाली पावर Lava SHARK 2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे गेमिंग और स्ट्रीमिंग सेशंस को सपोर्ट करती है. यह Type-C पोर्ट के साथ आता है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है . साथ ही, IP54 रेटिंग इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है, यानी फोन टिकाऊ भी है. Design और Colors – युवाओं के लिए खास स्टाइल Lava SHARK 2 का डिजाइन आधुनिक और आकर्षक है. Eclipse Grey और Aurora Gold दोनों कलर वेरिएंट्स इसे एक प्रिमियम और यूथफुल लुक देते हैं. फोन का स्लिम बॉडी और आरामदायक ग्रिप इसे हैंडल करने में आसान बनाता है. कीमत और उपलब्धता Lava SHARK 2 4G की कीमत ₹6,999 रखी गई है. यह फोन अक्टूबर 2025 से सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने वादा किया है कि इस डिवाइस को एक Android OS अपग्रेड और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Lava SHARK 2 Price In India Lava SHARK 2 Specifications Lava SHARK 2 Launch Lava SHARK 2 Features Lava SHARK 2 Camera Lava 4G Smartphone Lava SHARK 2 Battery Lava SHARK 2 Display लावा शार्क 2 4G Lava SHARK 2 कीमत Lava SHARK 2 फीचर्स Lava SHARK 2 कैमरा Lava SHARK 2 बैटरी Lava SHARK 2 डिस्प्ले Lava SHARK 2 लॉन्च डेट Lava SHARK 2 प्रोसेसर लावा स्मार्टफोन 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bose ऑडियो और डेनिम पैनल के साथ Redmi का ये नया फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमतBose ऑडियो और डेनिम पैनल के साथ Redmi का ये नया फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमतRedmi ने अपनी नई K90 सीरीज चीन में लॉन्च की है, जिसमें K90 और K90 Pro Max दोनों मॉडल शामिल हैं। दोनों ही फोन्स Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं और दमदार Snapdragon चिपसेट के साथ आते हैं। Pro Max मॉडल में 7,560mAh बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले और Bose ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए...
Read more »

iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! कीमत ₹85,000 से कम, जानिए कहां मिल रहा है यह धांसू ऑफरiPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! कीमत ₹85,000 से कम, जानिए कहां मिल रहा है यह धांसू ऑफरiPhone 17 Pro Offer: Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज के साथ फिर से बाजार में हलचल मचा दी है! नए डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल A19 Pro चिप के साथ यह फोन काफी पसंद किया जा रहा है. iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है!
Read more »

iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो फॉलो करें ये प्रोसेसiPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो फॉलो करें ये प्रोसेसiPhone 17 Price Drop: यदि आप भी iPhone 17 Pro खरीदना चाहते हैं और इसके लिए बड़ी छूट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका आ गया है। आपको 70,155 रुपये में iPhone 17 Pro मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको दो शर्तें पूरी करनी होंगी।
Read more »

iPhone 17 Pro Max का Orange कलर Pink क्यों हो रहा है? सामने आई चौंकाने वाली वजह, बचने के लिए तुरंत करें ये कामiPhone 17 Pro Max का Orange कलर Pink क्यों हो रहा है? सामने आई चौंकाने वाली वजह, बचने के लिए तुरंत करें ये कामiPhone 17 Pro Max Color Fading: Apple के लेटेस्ट iPhone 17 Pro Max का Cosmic Orange कलर यूजर्स को खूब पसंद आया लेकिन अब यही रंग यूजर्स को परेशान कर सकता है! सोशल मीडिया पर कई यूजर्स नेपोस्ट किया है कि उनके iPhone 17 Pro Max का ऑरेंज कलर कुछ ही दिनों में Pink शेड में बदल गया है.
Read more »

iPhone 17 Proની કિંમત ધડામ દઈને ઘટી, 70,155 રૂપિયામાં ખરીદવો છે તો ફોલો કરો આ પ્રોસેસiPhone 17 Proની કિંમત ધડામ દઈને ઘટી, 70,155 રૂપિયામાં ખરીદવો છે તો ફોલો કરો આ પ્રોસેસiPhone 17 Price Drop: જો તમે પણ iPhone 17 Pro ખરીદવા માંગો છો અને તેના માટે મોટી છૂટની રાહ જોઈ રહ્યા છો, તો તમારા માટે એક મોટી તક આવી ગઈ છે. તમને iPhone 17 Pro ₹70,155માં મળી શકે છે, પરંતુ તેના માટે તમારે બે શરતો પૂરી કરવી પડશે.
Read more »

देसी कंपनी ने 6,999 रुपये में लॉन्‍च किया 4 जीबी रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोनदेसी कंपनी ने 6,999 रुपये में लॉन्‍च किया 4 जीबी रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोनLava SHARK 2 4G को भारत में लॉन्‍च कर द‍िया गया है। यह देसी कंपनी का नया 4जी स्‍मार्टफोन है, जो कम दाम में आकर्षक फीचर्स पेश करता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:45:13