Xiaomi ने दो नए प्रीमियम 5G फोन Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro लॉन्च किए हैं। 15T Pro में डाइमेंसिटी 9400 और 15T में डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा चिपसेट है। दोनों में 5500mAh बैटरी और 3D आइसलूप सिस्टम है। 15T Pro में Leica के साथ तैयार ट्रिपल रियर कैमरा है। 15T Pro की कीमत 77000 रुपये से शुरू होती है जबकि 15T का बेस मॉडल 65000 रुपये का...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने दो नए प्रीमियम 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं जिसे कंपनी ने Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro के नाम से लॉन्च किया है। इन दोनों फ्लैगशिप डिवाइस में मीडियाटेक का पावरफुल प्रोसेसर लगा है और Leica के साथ मिलकर तैयार किए गए ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। सीरीज के हाई-एंड Xiaomi 15T Pro में तो लेटेस्ट वाला डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट मिल रहा है, जबकि स्टैंडर्ड Xiaomi 15T डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। दोनों ही डिवाइस में आपको 5,500mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है जिसके साथ थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D आइसलूप सिस्टम दिया गया है। चलिए जानें दोनों डिवाइस की कीमत.
.. Xiaomi 15T Pro की कितनी है कीमत? Xiaomi 15T Pro की कीमत लगभग 77,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। जबकि सीरीज का 12GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 83,000 रुपये में और 12GB + 1TB वैरिएंट लगभग 99,000 रुपये में आता है। यह ब्लैक, ग्रे और मोका गोल्ड रंग विकल्पों में उपलब्ध है। Xiaomi 15T की कितनी है कीमत? जबकि नॉन प्रो Xiaomi 15T के बेस वैरिएंट की कीमत लगभग 65,000 रुपये है जिसमें आपको 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। जबकि 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत लगभग 65,000 रुपये है। Xiaomi 15T Pro के स्पेसिफिकेशन Xiaomi 15T Pro के स्पेस की बात करें तो डिवाइस में आपको 6.83-इंच का AMOLED LIPO डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 3nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 9400+ चिपसेट मिलता है जिसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। Xiaomi 15T Pro के कैमरा स्पेस कैमरा की बात करें तो डिवाइस में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस दिया गया है। डिवाइस में OIS सपोर्ट के साथ f/1.62 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में 5X ऑप्टिकल जूम और OIS वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 15T के स्पेसिफिकेशन सीरीज के नॉन प्रो Xiaomi 15T में Xiaomi 15T Pro जैसा ही सॉफ्टवेयर, डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा दिया गया है लेकिन इसका डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ही सपोर्ट करता है। इस फोन में मीडियाटेक 8400 अल्ट्रा चिपसेट है। नॉन प्रो में भी Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। यह भी पढ़ें- Xiaomi ने लॉन्च किया शानदार टैबलेट: 8.8-इंच की डिस्प्ले और 7,500mAh की बैटरी भी
Xiaomi 15T Premium 5G Phones 50MP Camera Mediatek Dimensity 9400+ Mediatek Dimensity 8400 Ultra 5500Mah Battery Leica Camera Smartphone Launch Xiaomi Price
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का ये नया 5G फोन, इतनी है कीमतVivo ने ताइवान में अपना नया Vivo V60 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आया है और इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ 12GB तक RAM दी गई है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा 32MP फ्रंट कैमरा और 6500mAh बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये फोन IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता...
Read more »
₹7 ಸಾವಿರಕ್ಕಿಂತ ಕಡಿಮೆ ಬೆಲೆಗೆ Vivo T4x 5G ಮೊಬೈಲ್: ಫ್ಲಿಪ್ಕಾರ್ಟ್ ಬಿಗ್ ಬಿಲಿಯನ್ ಡೇಸ್ ಬಂಪರ್ ಆಫರ್!ವಿವೋ T4x 5G ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ಗೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದ ವೈಶಿಷ್ಟ್ಯಗಳ ವಿವರಗಳನ್ನ ನೋಡುವುದಾದರೆ, ಇದು ಮೀಡಿಯಾ ಟೆಕ್ ಡೈಮೆನ್ಸಿಟಿ 7300 5G ಚಿಪ್ಸೆಟ್ನೊಂದಿಗೆ ಲಭ್ಯವಿದೆ.
Read more »
OnePlus का 7,000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भीवनप्लस जल्द ही नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकता है जिसमें बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट चिपसेट होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस पहले चीन में और बाद में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि वनप्लस 15 में एक नया कैमरा मॉड्यूल और 50-मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद...
Read more »
5200mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन सिर्फ 5,999 रुपये में, एयरटेल दे रहा है ऑफरRedmi A5 Airtel Edition लॉन्च हो गया है, जिसमें सिर्फ Airtel की सिम कार्ड यूज होगी. एयरटेल ने भी इसके साथ कई खास ऑफर्स देने का ऐलान किया है. यह मोबाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5200mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Xiaomi के दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स हुए लॉन्च, मिलेगा Leica ब्रांडेड कैमरा; जानें कीमतXiaomi ने अपने ग्लोबल लॉन्च इवेंट में नए Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च किए। दोनों फोन्स MediaTek Dimensity चिपसेट Leica कैमरा सेटअप 5500mAh बैटरी और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। Pro मॉडल Dimensity 9400 चिपसेट और 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। आइए जानते हैं...
Read more »
Vivo का 6,000mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा भीअमेज़न पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वीवो V50 5G अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन 39999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन सेल में यह 27999 रुपये में मिल रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है। फोन में Zeiss-ट्यून्ड डुअल कैमरा सेटअप 6000mAh की बैटरी स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 चिपसेट और 6.
Read more »
