War 2 On OTT ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर मूवी वॉर 2 पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह स्पाई थ्रिलर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होने वाली है जानिए इस बारे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 की सबसे बड़ी फिल्म वॉर 2 पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी वॉर का सीक्वल है। पहली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में थे, लेकिन सीक्वल में ऋतिक के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी YRF की स्पाई थ्रिलर वॉर 2 को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को मोटे बजट में बनाया गया था लेकिन कमाई वैसी नहीं हो पाई, जैसी उम्मीद थी। खैर, सिनेमाघरों में एक महीने तक चलने वाली यह फिल्म अब ओटीटी पर भी दस्तक देने की तैयारी में है। किस ओटीटी पर रिलीज होगी वॉर 2 ? ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यूं तो फिल्म के रास्ते में उस वक्त बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं थी, लेकिन रजनीकांत स्टारर कूली ने इसे जबरदस्त टक्कर दी। खैर, पहल हफ्ते फिल्म ने 200 करोड़ कमा लिए थे, लेकिन इसके बाद रफ्तार बहुत धीमी रही। सुपरहिट के ट्रैक से दूर वॉर 2 अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। Photo Credit - X हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर 2 के स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पास है। यानी कि सिनेमाघरों से उतरने के बाद यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक तारीख का एलान नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि फिल्म 25 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। यह भी पढ़ें- Box Office Report: नई फिल्मों ने War 2 की निकाली हवा! कूली या परम सुंदरी.
. किसके वश में बॉक्स ऑफिस? वॉर 2 हिट हुई या फ्लॉप? वॉर 2 YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है जिसकी सफलता की खूब उम्मीद जताई जा रही थी। फिल्म पर कथित तौर पर 325 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन भारत में फिल्म की इतनी कमाई भी नहीं हो पाई। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के कलेक्शन से सिर्फ 75 प्रतिशत की रिकवरी की है। फिल्म का नेट कलेक्शन जहां 244.29 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि दुनियाभर में कमाई 371.26 ग्रॉस कलेक्शन है। ऐसे में फिल्म एवरेज है। यह भी पढ़ें- 2025 में इन टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, दुनियाभर में छापे इतने नोट
War 2 Movie War 2 OTT Release Date War 2 Cast Hrithik Roshan Junior Ntr Hrithik Roshan Junior Ntr Movie War 2 On Ott War 2 On Netflix Hrithik Roshan War 2 ऋतिक रोशन जूनियर एनटीआर वॉर 2 Bollywood News Bollywood Movies
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
45 Cr लागत और कमाई 577 करोड़, 50 से ज्यादा दिनों तक फिल्म की मची धूम, कुछ ही घंटों में OTT पर बन गई नंबर 1Top Trending Film On OTT: 45 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने 577 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब मूवी ने ओटीटी पर गदर काट दिया है और टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
Read more »
Materialists OTT Release: अब घर बैठे देखिए डकोटा जॉनसन और क्रिस इवांस की धमाकेदार फिल्म, जानिए कब और कहांडकोटा जॉनसन, क्रिस इवांस और पेड्रो पास्कल स्टारर 'मटीरियलिस्ट्स' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी यह फिल्म आप घर बैठे देख सकते हैं। जानिए कब और कहां:
Read more »
'कांतारा' के टक्कर की धांसू मूवी, बॉक्स ऑफिस लूटने के बाद OTT पर कर रही ट्रेंड, 8.5 है रेटिंग!Movie Su From So OTT: फिल्म के रिलीज होते ही कन्नड़ सिनेमा में भूचाल आ गया था. दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे थे. वे फिल्म की तुलना 'कांतारा' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों से कर रहे थे. झाड़-फूंक, प्यार और भूत-प्रेत के किस्सों में लिपटी फिल्म को बनाने में 3 करोड़ खर्च हुए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस से 121 करोड़ रुपये कमाए थे.
Read more »
8 एपिसोड की धुआंधार सीरीज, थ्रिल-मिस्ट्री से भरपूर कहानी, OTT पर काट रही गदर8 एपिसोड की धुआंधार सीरीज, थ्रिल और मिस्ट्री से भरपूर है कहानी, OTT पर काट रही गदर, भारत में बन गई नंबर 1
Read more »
त्योहारों से पहले Airtel का तोहफा, Free मिलेगा Google स्टोरेज, Apple Music संग OTT का मजाAirtel ने त्योहारों से पहले ही अपने प्रीपेड यूजर्स को तोहफा दे दिया है। अब एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स Google स्टोरेज, Apple Music संग OTT के अलावा कई और फायदो का आनंद ले सकेंगे। चलिए डिटेल में इसके बारे में जानते हैं।
Read more »
अमेरिका ने रूस की ओर मोड़ दिए मिसाइलों-टैंकों के मुंह, क्या है वजहRussia-Ukraine War: अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध में जमकर फायदा उठाया है। वहीं, दूसरों को ज्ञान देने में उसने कोई भी कोताही नहीं बरती।
Read more »
