Waqf Amendment Act Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली अश्विनी उपाध्याय की याचिका को लंबित मामले में अंतरिम आवेदन के रूप में स्वीकार किया.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई की. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस मसीह की बेंच ने इस मामले में याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय की दलीलों को सुना.
बीजेपी नेता उपाध्याय ने इस याचिका में वक्फ अधिनियम 1995 की कई धाराओं की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है, जिन्हें वक्फ अधिनियम 2025 के जरिये संशोधित किया गया है. कोर्ट ने इस मामले में देरी को आधार बताते हुए याचिका को खारिज करने की बात कही, लेकिन आखिरकार इसे एक पेंडिंग मामले में अंतरिम आवेदन के रूप में स्वीकार कर लिया. अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 3, 4, 5, 6, 7, 8, 28, 29, 33, 36, 41, 52, 83, 85, 89 और 101 की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए. उन्होंने तर्क दिया कि ये प्रावधान, भले ही 2025 के संशोधन के बाद बदल गए हों, संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं. उपाध्याय ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उनकी याचिका को उन अन्य लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ा जाए, जिनमें पूजा स्थल अधिनियम और अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम को चुनौती दी गई है. 1995 के कानून को अब चुनौती क्यों? हालांकि कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि 1995 के कानून को अब तक चुनौती क्यों नहीं दी गई, और इतने लंबे समय बाद इस मामले को उठाना उचित नहीं लगता. जस्टिस मसीह ने उपाध्याय से कहा, ‘हमने पहले ही इस मामले में आदेश पारित कर दिया है.’ वहीं सीजेआई बीआर गवई ने याचिकाकर्ता से सवाल किया, ‘अब आप 1995 के अधिनियम को भी चुनौती दे रहे हैं. 1995 के अधिनियम को 2025 में चुनौती देने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए? हमें देरी के आधार पर इसे खारिज कर देना चाहिए.’ अश्विनी उपाध्याय ने क्या दी दलील? इस पर अश्विनी उपाध्याय ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही पूजा स्थल अधिनियम और अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘यह कोर्ट 2020 और 2024 में भी इस तरह की याचिकाओं पर सुनवाई कर चुका है. मैं अनुरोध करता हूं कि इस याचिका को लंबित मामले के साथ अंतरिम आवेदन के रूप में स्वीकार किया जाए.’ हालांकि, सीजेआई गवई ने कहा, ‘2025 में नहीं.’ इस मामले में लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी उपाध्याय की याचिका को एक लंबित मामले में आईए के रूप में स्वीकार करने की अनुमति दे दी. यह निर्णय वक्फ संपत्तियों, अल्पसंख्यक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े कानूनों पर कोर्ट के रुख को और स्पष्ट करेगा.
Supreme Court News Supreme Court Hearing Today Supreme Court Hearing On Waqf Amendment Bill Waqf Law Supreme Court सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई News About सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट वक्फ कानून पर सुनवाई वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वक्फ संशोधन कानून पर नई याचिकाएं सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SC ने क्या बताई वजह; पढ़ें CJI का फैसलावक्फ संशोधन कानून पर नई याचिकाओं को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि -हम अब याचिकाओं की संख्या नहीं बढ़ाने जा रहे हैं...
Read more »
सुप्रीम कोर्ट वक्फ कानून पर नहीं लगाएगा ब्रेक!...मुसलमानों की आपत्तियां दरकिनार होंगी, केरल क्यों विरोध में?supreme court waqf act: सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई होने वाली है। जानते हैं इस मामले में क्या है झोल।
Read more »
'संसद द्वारा पारित कानून की होती है संवैधानिकता', वक्फ कानून पर सुनवाई के दौरान CJI बीआर गवई की अहम टिप्पणीSupreme Court hearing on Tuesday on Waqf Amendment act 2025 challenging petition । 'संसद द्वारा पारित कानून की होती है संवैधानिकता', वक्फ कानून पर सुनवाई के दौरान CJI गवई ने की टिप्पणी । देश
Read more »
Waqf Law Supreme Court Hearing: वक्फ कानून पर सुनवाई के दौरान क्या बोले CJI गवई?Waqf Law Supreme Court Hearing: वक्फ कानून पर सुनवाई के दौरान क्या बोले CJI गवई?
Read more »
अंतिम सुनवाई के बाद भी लगे कि वक्फ कानून असंवैधानिक है तो कोर्ट इसे रद्द कर सकता है, सुप्रीम कोर्ट में बोला केंद्रसुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भी नए वक्फ कानून को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलीलें रखीं।
Read more »
Supreme Court : वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम सुनवाई पूरी, कोर्ट ने याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखासुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद तीन प्रमुख मुद्दों पर अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिए। इनमें उन संपत्तियों को डिनोटिफाई
Read more »
