WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ग्रुप स्टेज का सफर समाप्त हो चुका है. रविवार, 1 फरवरी को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. जेमिमा रोड्रिगेज की ने लगातार चौथी बार प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है.
WPL 2026 : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ग्रुप स्टेज का सफर समाप्त हो चुका है. रविवार, 1 फरवरी को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. जेमिमा रोड्रिगेज की ने लगातार चौथी बार प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है.
इससे पहले हुए तीन संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन ट्रॉफी जीतने का ख्वाब अभी भी अधूरा है. दिल्ली कैपिटल्स की जीत से दो टीमों को तगड़ा झटका लगा है. यूपी वॉरियर्स के साथ-साथ डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की किस्मत उनके हाथ में नहीं थी और प्लेऑफ में एंट्री के लिए वो दिल्ली कैपिटल्स की हार की दुआ मांग रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल पर नंबर-3 पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी. ये मुकाबला मंगलवार, 3 फरवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम 5 फरवरी को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. बता दें कि स्मृति मंधाना की टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है और यही वजह है कि RCB सीधे फाइनल में पहुंच चुकी है. जेमिमा रोड्रिगेज ने खेली कप्तानी पारी यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अहम मैच में जेमिमा रोड्रिगेज ने कप्तानी पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचा दिया. यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 122 रन लगाए थे. इसके जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. जेमिमा 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहीं. उनके अलावा साउथ अफ्रीका की स्टार महिला खिलाड़ी लौरा वोल्वाड्ट ने भी 47 रनों की कीमती पारी खेली. गेंदबाजी में कमाल और 3 विकेट लेने वाली अनुभवी ऑलराउंडर मैरिजेन कप्प को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ये भी पढ़ें: जुर्माना या बैन? भारत के खिलाफ नहीं खेला पाकिस्तान को ICC निकालेगा वारंट, नकवी-शहबाज को लगेगा करंट!
WPL 2026 Wpl 2026 Playoffs Delhi Capitals Vs Up Warriorz Cricket News In Hindi Cricket Mumbai Indians Wpl Womens Premier League महिला प्रीमियर लीग दिल्ली कैपिटल्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराया, हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी भी बेकारWPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, जबकि मुंबई की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 82 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाईं। गुजरात इस जीत के साथ एलिमिनेटर में पहुंच गई, जबकि मुंबई के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
Read more »
WPL 2026 Highlights: हरमनप्रीत कौर की मेहनत बेकार, गुजरात ने मुंबई को पहली बार हराया, एलिमिनेटर में पक्की की जगहMumbai Indians vs Gujarat Giants: गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में जगह पक्की कर ली है। टीम ने लीग के इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस को हराया।
Read more »
WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, प्लेऑफ की दौड़ रोमांचकWPL 2026 में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब मुश्किल हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच के नतीजे मुंबई इंडियंस के लिए निर्णायक होंगे।
Read more »
WPL 2026: हरमनप्रीत कौर का जलवा, गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ में एंट्रीवुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में प्रवेश किया, जबकि मुंबई इंडियंस को आगे बढ़ने के लिए अन्य मैचों पर निर्भर रहना होगा। हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेन्ज कैप हासिल की। उन्होंने 82 रनों की तूफानी पारी खेली। सोफी डिवाइन पर्पल कैप की हकदार बनीं।
Read more »
WPL 2026: फाइनल में RCB, एलिमिनेटर में गुजरात, बची एक जगह के लिए 3 टीमों के बीच जंग, किसे मिलेगा प्लेऑफ का ...WPl 2026 Playoffs race How will Mumbai Indians Delhi Capitals UP Warriorz qualify: मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट बुक करने के लिए रेस लगी हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली है, जबकि गुजरात जायंट्स ने एलिमिनेटर मैच खेलने के लिए तैयार है.
Read more »
WPL 2026 का आखिरी लीग मैच आज: DC के लिए करो या मरो का मुकाबला, UPW जीती तो मुंबई एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई...Women's Premier League (WPL) 2026 Score: Follow Delhi Capitals Vs UP Warriorz Match, Playing 11 List Latest News, Photos and Videos Updates with Dainik Bhaskar.
Read more »
