डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोविड-19 का B.1.617 वेरिएंट स्पष्ट रूप से भारत में कोरोना विस्फोट का महत्वपूर्ण कारक है. वायरस का यह प्रकार पिछले साल अक्टूबर में पहली बार पाया गया था. उन्होंने कहा, कोरोना के मामलों में उछाल के पीछे कई चीजें हैं और तेजी से फैलाने वाला वायरस का प्रकार उनमें से एक है.
जेनेवा: भारत में कोरोनावायरस लगातार कहर बरपा रहा है. तमाम प्रतिबंधों और लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों के बावजूद कोरोना के नए मामलों में कोई खास कमी आते हुए नहीं दिख रही है. ऐसे में सवाल यह है कि कोरोना के बेलगाम मामले आने के पीछे की वजह क्या है? इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक ने भारत में कोरोना विस्फोट के कारणों को लेकर कहा कि भारत में COVID-19 का एक वेरिएंट बहुत अधिक संक्रामक है और तेजी से लोगों को शिकार बना रहा है.
यह वैक्सीन से होने वाली प्रोटेक्शन को भी रोक सकता है. यह भी पढ़ेंडब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में चेताया है कि भारत में हम जो स्थिति देख रहे हैं वह संकेत देते हैं कि यह वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है. बता दें कि शनिवार को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं. यह एक दिन में कोरोना से मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यही नहीं इस दौरान चार लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं. स्वामीनाथन ने कहा कि कोविड-19 का B.1.617 वेरिएंट स्पष्ट रूप से भारत में कोरोना विस्फोट का महत्वपूर्ण कारक है. वायरस का यह प्रकार पिछले साल अक्टूबर में पहली बार पाया गया था. उन्होंने कहा,"कोरोना के मामलों में उछाल के पीछे कई चीजें हैं और तेजी से फैलाने वाला वायरस का प्रकार उनमें से एक है." उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के अलावा कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण B.1.617 वेरिएंट को गंभीरता से ले रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी जल्द ही इस पर कोई कदम उठाएगा. डब्ल्यूएचओ की शीर्ष अधिकारी ने कहा,"B 1.617 वेरिएंट चिंता का विषय है क्योंकि इसमें कुछ म्यूटेशन है, जो ट्रांसमिशन को बढ़ा देता है और वैक्सीन या फिर प्राकृतिक संक्रमण द्वारा शरीर में पैदा होने वाले एंटीबॉडी को बनने से रोक सकता है." हालांकि, उन्होंने जोर दिया है कि भारत में कोरोना के मामलों में बेतरतीब उछाल के लिए सिर्फ कोविड-19 का यह संस्करण जिम्मेदार नहीं है बल्कि ऐसा लगता है कि भारत में लोगों की लापरवाही भी इसके लिए जिम्मेदार है. लोगों ने कोरोना के खिलाफ सुरक्षात्मक उपायों को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि भारत में कई लोगों को ऐसा लगा कि संकट खत्म हो गया. लोगों ने मास्क लगाना और अन्य उपायों का पालन करना छोड़ दिया. वीडियो: कहर बरपाती कोरोना की दूसरी लहर, मई में अब तक करीब 30 हजार मौतेंCovid-19 VariantCoronavirusIndiaWHOटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2021 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें और जानें इलेक्शन रिज़ल्ट्स सबसे पहले |
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
#LadengeCoronaSe : सात दिन में 900 किमी साइकिल यात्रा, लद्दाख में दिया कोरोना रोकथाम का संदेशLadengeCoronaSe : सात दिन में 900 किमी साइकिल यात्रा, लद्दाख में दिया कोरोना रोकथाम का संदेश LadengeCoronaSe Coronavirus Ladakh
Read more »
चला गया दिल्ली क्रिकेट का इनसाइक्लोपीडिया, बीसीसीआइ के स्कोरर-अंपायर केके तिवारी का कोरोना से निधनलोकल मैचों में अंपायरिंग करने के साथ-साथ कई कोर्स पास करके केके बीसीसीआइ के स्कोरर बन गए। हरदिल अजीज केके बीमार होने के बावजूद आइपीएल के मैचों में स्कोरिंग करने को व्याकुल थे लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें 27 अप्रैल को झज्जर स्थित एम्स में भर्ती किया गया।
Read more »
कोरोना के बढ़ते मामलों पर केरल-तमिलनाडु में लॉकडाउन, देश के इन राज्यों में कड़े प्रतिबंधदेश के दक्षिणी राज्यों के भी COVID-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने के बीच केरल (Kerala Lockdown) में शनिवार सुबह से पूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया, जबकि तमिलनाडु (Tamil Nadu Lockdown) में भी 10 मई से दो सप्ताह का ‘‘पूर्ण’’ लॉकडाउन लग जाएगा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राज्य में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लागू होंगे.
Read more »
कोरोना: दिल्ली ,महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट - BBC Hindiदिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,651 मामले दर्ज किए गए. महाराष्ट्र में 37,236 नए मामले सामने आए.
Read more »
बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,174 नए मामले, अबतक 3357 लोगों की मौतबिहार में लॉकडाउन हुए 6 दिन हो गए हैं. इस बीच कोरोना संक्रमण की रफ्तार करीब 5 फीसदी कम हुई है. इससे लगता है कि अगर लॉकडाउन पहले लगाया जाता तो संक्रमण इतना नहीं फैलता और सरकार की इतनी फजीहत नहीं होती.
Read more »
बक्सर: कोरोना काल में गंगा में बह रही लाशों के पीछे जुड़ी है वर्षों पुरानी परंपराबिहार के बक्सर से कोरोना काल की सबसे भयानक तस्वीर आई, जहां गंगा नदी के महादेवा घाट के पास करीब 40 लाशें तैरती दिखाईं दीं. माना जा रहा था कि कोरोना की इस महामारी में लोग अपनों का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिये लाशों को गंगा नदी में फेंक रहे हैं, लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है.
Read more »
