दरअसल, विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीतने के बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह को मजाकिया अंदाज में लंगड़ाते हुए जीत का जश्न मनाते देखा गया।
युवी-रैना और भज्जी का वीडियो वायरल दरअसल, विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीतने के बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह को मजाकिया अंदाज में लंगड़ाते हुए जीत का जश्न मनाते देखा गया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने नाराजगी जताई है। Legends Winning celebrations from Yuvraj Singh , Harbhajan and Raina.
🤣🔥😭🫶 pic.twitter.com/du7hc28VaK — Niranjan Dadhich🇮🇳❤️ July 14, 2024 पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी ने जताई नाराजगी मानसी का मानना है कि रैना-युवी और भज्जी दिव्यांगजनों का मजाक उड़ा रहे हैं। मानसी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "आप जैसे क्रिकेट स्टार्स से जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है। प्लीज ऐसे लोगों का मजाक मत उड़ाइए जो दिव्यांग हैं। यह मजाक नहीं है।" मानसी ने इस वीडियो को अपमानजनक बताया। हरभजन सिंह ने मांगी माफी इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद हरभजन सिंह ने माफी मांगी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से इस वीडियो को डिलीट करते हुए साफ किया कि भारतीय खिलाड़ियों ने किसी को भी आहत करने की मंशा से यह वीडियो नहीं बनाई थी। उन्होंने लिखा, "हमने किसी को भी आहत करने की मंशा से ये वीडियो साझा नहीं की थी। हमने सिर्फ ये जाहिर किया था कि 15 दिन लगातार खेलने के बाद हमारा शरीर किस तरह से रिफ्लैक्ट कर रहा था। हमने किसी का अपमान नहीं किया, लेकिन किसी को लगता है कि हमने गलत किया तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।" पुलिस में शिकायत दर्ज पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कथित रूप से दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। राष्ट्रीय दिव्यांगजन रोजगार संवर्धन केंद्र के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने नई दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमर कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की आगे की जांच के लिए इसे जिले के साइबर सेल के साथ साझा किया जाएगा।
Yuvraj Singh Harbhajan Singh Suresh Raina Mansi Joshi Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: पैरा बैडमिंटन में सुहास एल वाई ने बनाया कीर्तिमान, बने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ीSuhas I Y World Number 1 Para Badminton Player: भारत के पैरा बैडमिंडन खिलाड़ी सुहास लालिनाकेरे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Lok Sabha: लोकसभा में राहुल गांधी के 'हिंदू' पर दिए बयान पर हंगामा, पीएम मोदी-अमित शाह ने दिया जवाबकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Read more »
VIDEO: बैडमिंटन की शानदार खिलाड़ी हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, साइना नेहवाल को हराया, देखें वीडियोDroupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइना नेहवाल के साथ राष्ट्रपति भवन में बैडमिंटन खेला. वह एक प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लग रही थीं.
Read more »
WCL Final: युवराज, रैना और हरभजन तौबा-तौबा डांस में बुरे फंसे, भज्जी को सरेआम मांगनी पड़ी माफी, एथलीट्स ने लताड़ाIndia vs Pakistan: 13 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच राइवलरी की एक झलक एक बार फिर मैदान पर नजर आई. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत ने खिताबी जीत दर्ज की और जमकर जश्न मनाया. जीत के बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन ने मिलकर तौबा-तौबा सॉन्ग पर अजीबोगरीब डांस किया.
Read more »
युवराज, रैना और हरभजन के 'तौबा-तौबा' गाने के डांस पर बड़ा विवाद, भज्जी को सरेआम मांगनी पड़ी माफीभारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना को तौबा तौबा गाने पर डांस करना काफी भारी पड़ा है. भज्जी को सरेआम माफी मांगनी पड़ी है.
Read more »
WCL 2024: युवी-भज्जी की वीडियो पर नहीं थम रहा विवाद, पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी ने जताई नाराजगी, मांगनी पड़ी माफीदरअसल, विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीतने के बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह को मजाकिया अंदाज में लंगड़ाते हुए जीत का जश्न मनाते देखा गया।
Read more »
