WB: खगेन मुर्मू पर हमले की NIA जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका; BJP बोली- ममता की उल्टी गिनती शुरू

West Bengal News

WB: खगेन मुर्मू पर हमले की NIA जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका; BJP बोली- ममता की उल्टी गिनती शुरू
Bjp Mp Khagen MurmuBjp Mla Shankar GhoshAttack In North Bengal
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 51%

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की एनआईए जांच की मांग को लेकर गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। बता दें कि न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अदालत ने

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की एनआईए जांच की मांग को लेकर गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। बता दें कि न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग वाली याचिका दायर करने की अनुमति दे दी। याचिकाकर्ता के वकील अनिंद्य सुंदर दास ने कहा कि मामले की सुनवाई 14 अक्तूबर को होने की संभावना है। याचिकाकर्ता के वकील सायन चट्टोपाध्याय ने अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया क्योंकि मुर्मू एसटी समुदाय से हैं। दोनों भाजपा नेता सप्ताहांत में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित नागराकाटा क्षेत्र में गए थे। जहां उनपर हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा उत्तर बंगाल में भाजपा नेताओं पर हुए हमले के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक शंकर घोष पर हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इन्हें देर रात करीब 3 बजे नागराकाटा इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शाहनूर आलम और तौफैल हुसैन हैं। पुलिस का कहना है कि इन दोनों की सीधे इस हमले में भूमिका रही है। यह भी पढ़ें - Politics: 'प्रधानमंत्री ने जो बातें मुझपर थोपीं, वो पूरी तरह गलत'; जानें पीएम मोदी पर क्यों हमलावर हुए चिदंबरम हमारी हत्या करने की कोशिश की गई थी- शंकर घोष इस मामले में भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा, 'सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, क्या वे वास्तव में घटना में शामिल थे या नहीं। मेरी और खगेन मुर्मू की हत्या करने की कोशिश की गई थी। बहुत गंभीर चोटें आईं। भीड़ ने लिंचिंग जैसी स्थिति बना दी थी। अब देखना यह होगा कि ये गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा है या सच में दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश की जा रही है।' #WATCH | Siliguri , West Bengal : On arrest of two more people in connection with attack on BJP MP Khagen Murmu and him, BJP MLA Shankar Ghosh says, "First, we have to identify the person who is being arrested - whether they are involved in the incident or not.

The injuries are… pic.twitter.com/4N6qfZsiWW — ANI October 9, 2025 ममता की उल्टी गिनती शुरू- भाजपा पूर्व राज्यसभा सदस्य सैयद जफर इस्लाम ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा विधायक और सांसद की पिटाई की...यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है...पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।' #WATCH | Delhi | Former Member of Rajya Sabha, Syed Zafar Islam says, "...BJP MLA and MP were beaten by TMC goons in West Bengal...This is not the first time they have targeted the BJP workers...Mamata Banerjee's countdown has begun in West Bengal..." On the upcoming Bihar… pic.twitter.com/mv4y3LP7Y2— ANI October 9, 2025 यह भी पढ़ें - NIA: बिहार में हथियार तस्करी मामले में एनआईए का एक्शन,9 एमएम पिस्तौल, डबल बैरल गन सहित इतना गोला-बारूद बरामद जलपाईगुड़ी में भाजपा नेताओं पर हुआ था हमला बता दें कि, 6 अक्तूबर को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान उन पर पत्थर और डंडों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों नेताओं को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को पकड़ चुकी है और अब दो और गिरफ्तारियां होने से जांच में तेजी आने की संभावना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Bjp Mp Khagen Murmu Bjp Mla Shankar Ghosh Attack In North Bengal Attack On Bjp Leader In Bengal Jalpaiguri Siliguri Absconding Accused Nagrakata Area Mob Lynching India News In Hindi Latest India News Updates पश्चिम बंगाल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू भाजपा विधायक शंकर घोष उत्तर बंगाल में हमला बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमला जलपाईगुड़ी फरार आरोपी नागराकाटा क्षेत्र मॉब लिंचिंग सिलीगुड़ी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mamata Banerjee: সৌজন্যের রাজনীতি! আহত বিজেপি সাংসদ খগেন মুর্মুকে দেখতে হাসপাতালে মুখ্যমন্ত্রী....Mamata Banerjee: সৌজন্যের রাজনীতি! আহত বিজেপি সাংসদ খগেন মুর্মুকে দেখতে হাসপাতালে মুখ্যমন্ত্রী....Mamata Banerjee visit hospital to meet BJP MP Khagen Murmu
Read more »

Alipurduar: বন্যাকবলিত উত্তরবঙ্গে এবার গেরুয়াশিবিরে ভাঙন! মুখ্যমন্ত্রীর সফরের মাঝেই... বিরাট চমক...Alipurduar: বন্যাকবলিত উত্তরবঙ্গে এবার গেরুয়াশিবিরে ভাঙন! মুখ্যমন্ত্রীর সফরের মাঝেই... বিরাট চমক...BJP leader Rahul lohar joins TMC in Alipurduar
Read more »

પાટીલ પછી પંચાલ બનાવશે નવી ટીમ! મહામંત્રી અને ઉપાધ્યક્ષ સહિત મહત્વના પદો પર બદલાવની અટકળોપાટીલ પછી પંચાલ બનાવશે નવી ટીમ! મહામંત્રી અને ઉપાધ્યક્ષ સહિત મહત્વના પદો પર બદલાવની અટકળોBJP cabinet expansion: ગુજરાત ભાજપના સુકાની તરીકે ઓબીસી નેતા અને ધારાસભ્ય જગદીશ પંચાલની નિયુક્તિ બાદ હવે પ્રદેશ સંગઠનના માળખામાં મોટા ફેરફાર કરવાની દિશામાં કવાયત શરૂ થઇ ગઈ છે.
Read more »

Mamata Bandyopadhyay: প্রধানমন্ত্রীকে বলব, সবসময় অমিত শাহকে বিশ্বাস করবেন না, উনি একজন বড় মীরজাফর... ত্রিপুরা ইস্যুতে বিজেপিকে চাঁচাছোলা আক্রমণ মুখ্যমন্ত্রীর...Mamata Bandyopadhyay: প্রধানমন্ত্রীকে বলব, সবসময় অমিত শাহকে বিশ্বাস করবেন না, উনি একজন বড় মীরজাফর... ত্রিপুরা ইস্যুতে বিজেপিকে চাঁচাছোলা আক্রমণ মুখ্যমন্ত্রীর...Mamata Bandyopadhyay slams BJP and Amit shah on Tripura issue
Read more »

Churu|शराब ठेकेदारों ने BJP नेता को किया किडनैप, चलती कैंपर में तोड़े हाथ-पैरChuru|शराब ठेकेदारों ने BJP नेता को किया किडनैप, चलती कैंपर में तोड़े हाथ-पैरChuru News: राजस्थान के चूरू के सादुलपुर में शराब ठेकेदारों ने BJP नेता को किडनैप किया और चलती कैंपर में मारपीट करते हुए हाथ-पैर तोड़े.
Read more »

'यापेक्षा अधिक निलाजरेपणा..', 31000 कोटींवरुन टीका करणाऱ्या ठाकरेंना भाजपाने सुनावलं; 'मुख्यमंत्रीपदाच्या काळात...''यापेक्षा अधिक निलाजरेपणा..', 31000 कोटींवरुन टीका करणाऱ्या ठाकरेंना भाजपाने सुनावलं; 'मुख्यमंत्रीपदाच्या काळात...'BJP Reply UBT On Maharashtra Govt Rs 31628 Crore Package: उद्धव ठाकरेंच्या शिवसेनेनं केलेल्या टीकेला भारतीय जनता पार्टीने कठोर शब्दांमध्ये निशाणा साधला आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:43:39