दुनियाभर में आज 5 June को World Environment Day मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पेट्रोल-डीजल की जगह प्रदूषण न फैलाने वाली किन सस्ती Electric Cars को खरीदा जा सकता है। किस कंपनी की ओर से किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ कौन सी इलेक्ट्रिक कारों Electric Cars in India को ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज World Environment Day 2024 मनाया जा रहा है। इस मौके पर अगर आप भी अपने लिए इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो किस कार को खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा। हम इस खबर में आपको कम कीमत वाली ऐसी इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनको भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। MG Comet EV एमजी Comet EV को 6.
98 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट को 9.23 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से इस कार में 17.3kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स, कनेक्टिड एलईडी टेल और फ्रंट बार, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, ड्राइविंग के लिए इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, की-लैस एंट्री जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें एयरबैग, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज और थ्री पाइंट सीटबेल्ट को इसमें दिया गया है। Tata Tiago EV टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक हैचबैक कार के तौर पर टियागो को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह कार भी फुल चार्ज के बाद 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। बाजार में इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। इसमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, फ्रंट यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, लैदरेट अपहोलस्ट्री, सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ स्पीकर सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले, स्टेयरिंग ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, पार्किंग सेंसर, फॉग लैंप, टीपीएमएस, ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Tata की सबसे सस्ती कार को June 2024 में खरीदना होगी समझदारी, जानें किस गाड़ी पर मिल रहा कितना Discount Tata Tigor EV टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक सेडान के तौर पर टिगोर को खरीदा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को भी फुल चार्ज के बाद 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 12.49 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसमें फीचर्स के तौर पर कंपनी की ओर से प्रोजेक्टर हेडलैंप, डीआरएल, फॉग लैंप, लैदरेट सीट, स्टेयरिंग ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, मल्टी मोड रीजन मोड्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, टीपीएमएस, पंचर रिपेयर किट, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, आठ स्पीकर सिस्टम, सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। Citroen eC3 सिट्रॉएन की ओर से भी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर eC3 को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार में 29.2kw की क्षमता की बैटरी मिलती है, जिससे इसे 320 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें 26 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्क्रीन मिररिंग, ई-टॉगल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, फॉग लैंप, एलईडी लाइट्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। Tata Nexon EV टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सन ईवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज के बाद 465 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसकी कीमत की शुरूआत 14.49 लाख रुपये से हो जाती है। इसमें एलईडी लाइट्स, डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टिड टेल लाइट्स, हिडन रियर वाइपर, डिजिटल स्टेयरिंग व्हील, ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, 31.24 सेमी डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, नौ स्पीकर, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। Mahindra XUV400 महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी400 को भी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की इकलौती EV को फुल चार्ज करने के बाद 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 15.49 लाख रुपये से हो जाती है। इसमें फीचर्स के तौर पर रियर एसी वेंट, रियर यूएसबी, ड्यूल एयरबैग, एलईडी लाइट्स, कनेक्टिड फीचर्स, सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप शामिल हैं। MG ZS EV ब्रिटिश कार निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ZS EV को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह एसयूवी फुल चार्ज में करीब 461 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज होने में 60 मिनट का समय लगता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल कर सकती है। बाजार में इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 18.98 लाख रुपये से हो जाती है। यह भी पढ़ें- Turbo Petrol Cars: 10 लाख रुपये की कीमत पर मिलती हैं ये पांच सबसे ताकतवर टर्बो पेट्रोल कारें
Electric Cars In India Low Budget Electric Cars Affordable Electric Cars World Environment Day Electric Vehicle Electric Cars In India MG Comet EV Tata Tiago EV Tata Tigor EV Tata Nexon EV Mahindra XUV 400 MG ZS EV Automobile News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटकने पर भी नहीं टूटेंगे ये स्मार्टफोन, जानिए इनकी कीमत और फीचर्सअगर आप कोई ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसे आप चाहे जितनी बार पटकें या गिरा दें वो टूटता नहीं है। ऐसे में आप रग्ड स्मार्टफोन के बारे में सोच सकते हैं। ये स्मार्टफोन अपनी मजबूत बिल्ड के लिए जानें जाते हैं। हम यहां कुछ ऐसे ही फोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते...
Read more »
Apple iPad Air और iPad Pro हुए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्सApple iPad Air और iPad Pro में कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। कम कीमत के साथ आपको शानदार डिजाइन भी दिया गया है और फीचर्स भी काफी अच्छे मिलने वाले हैं।
Read more »
Blaupunkt ने लॉन्च किए दो दमदार साउंड सिस्टम, कम कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्सBlaupunkt की तरफ से 2 नए साउंड सिस्टम को मार्केट में उतारा गया है। इसकी कीमत भी काफी कम है और आपको फीचर्स भी काफी शानदार मिलने वाले हैं।
Read more »
Poco F6 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, जानिए कीमत और फीचर्सPoco F6 5G Price in India: शाओमी के सब-ब्रांड पोको ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Poco F6 5G को भारत में तीन कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. ये फोन पहली सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा. आप इसे Flipkart से खरीद सकेंगे. इसमें 50MP के मेन लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.
Read more »
IPL Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, उप-विजेता और तीसरे-चौथे नंबर पर रहने वाली टीम भी होगी मालामालआईपीएल 2024 का टाइटल जीतने वाली टीम को इतने करोड़ की ईनामी राशि मिलेगी जबकि उप-विजेता और तीसरे व चौथे नंबर पर रहने वाली टीम भी होगी मालामाल।
Read more »
पैडल मारकर नहीं बल्कि थ्रोटल घुमाकर चलाएं Electric Cycles, फुल स्पीड से Amazon Sale आज दे रहा है डिस्काउंटElectric Cycle पर Amazon की ओर से आपको भारी बचत वाली डील मिल रही है और महंगी कीमत में आने वाली ये जैकेट कम कीमत पर ही खरीदी जा सकती हैं। Amazon Deals पर इन दिनों गेट फिट डेज सेल चल रही है जिसकी मदद से ये Cycles बेहद कम दाम में ही खरीदे जा सकते हैं।
Read more »
