World Cup 2019: गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी इंग्लैंड के मजबूत इरादों की चुनौती

United States News News

World Cup 2019: गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी इंग्लैंड के मजबूत इरादों की चुनौती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

WorldCup2019: गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी इंग्लैंड के मजबूत इरादों की चुनौती

के दूसरे सेमीफाइनल में एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा. पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में कदम रखना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने चौथी बार फाइनल खेलने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. इस बार इंग्लैंड की टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत टीम नहीं माना जा रहा था.ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ष 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2015 के फाइनल में पहुंच चुकी है, जिसमें से वह 1975 और 1996 में ही उपविजेता रही है. बाकी हर बार उसने खिताब पर कब्जा जमाया है. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम इससे पहले 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार उसे उप विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व कप के इस संस्करण के ग्रुप चरण में नौ मैचों में सात जीत और दो हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरी नंबर पर रही थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी.मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी जबकि इंग्लैंड ने भारत और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था. आस्ट्रेलिाई टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों अपना अंतिम लीग मैच 10 रनों से हार गई थी, अन्यथा वह शीर्ष स्थान के साथ लीग चरण का समापन करती. विश्व कप शुरू होने से पहले यह कहा जा रहा था कि मेजबान इंग्लैंड और भारत इस खिताब के दावेदार हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने लिए संभावनाएं जगा दी हैं. इंग्लैंड को लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 64 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.क्या है ऑस्ट्रेलिया की स्थिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पीटर हैंड्सकॉम्ब को चोटिल शॉन मार्श की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह अब इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल सकते हैं. वहीं, मासपेशियों में खिंचाव की शिकायत की वजह से उस्मान ख्वाजा को विश्व कप से बाहर होना पड़ा है और विकेटकीपर मैथ्यू वेड को टीम में शामिल किया गया है. इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को दोनों हार रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली है. पहली हार उसे भारत के खिलाफ और दूसरी हार दक्षिण अफ्रीका से मिली. ऐसे में टीम चाहेगी कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे. ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर अपने ओपनर डेविड वार्नर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो टूर्नामेंट के नौ मैचों में अब तक 638 रन बना चुके हैं. वहीं, गेंदबाजी में टीम को मिशेल स्टार्क से काफी उम्मीदें होगी, जो अब तक इस विश्व कप में 26 विकेट चटका चुके हैं.इंग्लैंड की टीम अपने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और जॉनी बेयरस्टो से काफी उम्मीदें लगाए होगी जो अब तक क्रमश: 500 और 462 रन जड़ चुके हैं. गेंदबाजी में जोफरा आर्चर अब तक 17 विकेट झटक चुके हैं जबकि मार्क वुड के खाते में 16 विकेट हैं. वहीं कप्तान इयोन मार्गन भी शानदार फॉर्म में लेकिन चोट के बाद वापसी करने के बाद वे अपना फॉर्म लौटा नहीं सके.: एरॉन फिंच , जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी , नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, मैथ्यू वेड, नाथन लॉयन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.इयोन मोर्गन , मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो , जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ICC World Cup 2019: भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान मैदान के ऊपर नहीं उड़ सकेंगे विमानICC World Cup 2019: भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान मैदान के ऊपर नहीं उड़ सकेंगे विमानभारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां होने वाले सेमीफाइनल के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के ऊपर विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे क्योंकि स्टेडियम को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।
Read more »

बुंदेलखंड के 'दशरथ मांझी' की प्रियंका गांधी वाड्रा ने की तारीफ, कही यह बात..बुंदेलखंड के 'दशरथ मांझी' की प्रियंका गांधी वाड्रा ने की तारीफ, कही यह बात..बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते बुंदेलखंड के एक गांव में करीब 4 साल से दिन-रात मेहनत करके कृष्णानंद ने 6 फुट गहरा तालाब महज इसलिए खोदा ताकि आने वाली बारिश में यह पानी से लबालब हो जाए और उसके गांव के लोगों और जानवरों को पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े। \n
Read more »

englang vs australia इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले क्यों सदमे में हैं ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच पोंटिंगenglang vs australia इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले क्यों सदमे में हैं ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच पोंटिंगलंदन। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सह कोच रिकी पोंटिंग इस वक्त सदमे में हैं। सदमे की वजह टीम के आखिरी ग्रुप मैच में हार और खिलाड़ियों की चोटें हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि इस वजह से ऑस्ट्रेलिया को 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Read more »

कर्नाटक के बागी विधायकों की अपील के बाद होटेल के बाहर सुरक्षा बढ़ी-Navbharat Timesकर्नाटक के बागी विधायकों की अपील के बाद होटेल के बाहर सुरक्षा बढ़ी-Navbharat TimesMumbai Political News: कर्नाटक के विधायकों के इस्तीफे को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा बढ़ता जा रहा है। मुंबई के होटेल में रुके विधायकों की अपील के बाद होटेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Read more »

World Cup 2019: भारत ने सेमीफाइनल हारते ही कर ली पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरीWorld Cup 2019: भारत ने सेमीफाइनल हारते ही कर ली पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरीभारतीय टीम आईसीसी विश्व कप (World Cup 2019) के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. उसे न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:33:16