महिला विश्वकप 2025 में टीम इंडिया को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. बीते रविवार यानि 19 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड और भारत की भिड़ंत हुई. क्रिकेट | खेल समाचार
"IND W vs ENG W: महिला विश्वकप 2025 में टीम इंडिया को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. बीते रविवार यानि 19 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड और भारत की भिड़ंत हुई. इंग्लिश टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन बनाए थे.
टीम इंडिया इसका जवाब देते हुए निर्धारित 50 ओवर खेलने के बावजूद 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन ही बना पाई. इस हार के बाद अब मेजबानों के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. Advertisment भारतीय टीम के लिए राह हुई मुश्किल हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 5 में से 3 मैच गंवा दिए हैं. दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब 4 अंक के साथ भारतीय टीम चौथे स्थान पर काबिज है. सेमीफाइनल में जाने के लिए अब अगले दोनों मैच जीतने होंगे. जिसमें न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश से भिड़ंत होने वाली है. न्यूज़ीलैंड के खाते में भी 4 ही अंक है लेकिन भारत का नेट रनरेट 0.526 का है तो कीवी टीम -0.245 के नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर है. इन 3 टीमों की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की टीम इंडिया की हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के नाम 5 मुकाबलों में 4 जीत है, 9 अंक और 1.818 के नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर काबिज है. इंग्लैंड ने भी 5 में से 4 मैच जीते हैं. 1.490 का नेट रनरेट होने की वजह से उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा है. दक्षिण अफ्रीका के खाते में 8 अंक है, उनका नेट रनरेट मौजूदा टॉप-4 में सबसे कम है. रोमांचक मुकाबले में भारत की हार बात की जाए मैच कि तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए थे. हीदर नाइट ने 91 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली. जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल था. 289 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 94 गेंदों में 88 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों में 70 रन की पारी खेली. लेकिन उनका यह प्रयास टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था. आखिरी 2 ओवर में 23 रन की जरूरत थी, टीम इंडिया सिर्फ 19 ही बना पाई. यह भी पढ़ें - IND vs AUS: सिराज है या सुपरमैन, छलांग लगाकर SIX जा रही गेंद को रोका, ऑस्ट्रेलिया से छीने 5 रन यह भी पढ़ें - IND W vs ENG W: हीदर नाइट ने शतक जड़कर भारतीय गेंदबाजी की लगाई क्लास, इंग्लैंड ने बनाए 288 रन यह भी पढ़ें - "हम मैच में पिछड़ते गए", ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ODI में क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने बताई वजह"
Cricket News Hindi Latest Cricket News Hindi Womens ODI World Cup 2025 ICC Womens Cricket World Cup 2025 ICC World Cup 2025 ICC Women's World Cup 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रियाद के Joy Forum 2025 में छाए 3 खान, गाना गाते दिखे Aamir Khan; Salman Khan और Shah Rukh Khan ने किया डांसJoy Forum 2025: रियाद में जॉय फोरम 2025 में बॉलीवुड के तीनों खान दिखाई दिए. सलमान खान, शाहरुख खान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Kolkata Metro: এবার কালীপুজোতেও রাতে মেট্রো! রাতের শেষ মেট্রো কখন, জানুন...Kolkata Metro latest news Blue line and green line metro timings for Kalipujo 2025
Read more »
अयोध्या दीपोत्सव में 26.11 लाख दिए जलाए जाएंगे: 2100 अर्चक सरयू आरती करेंगे, योगी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाएंग...Ayodhya Deepotsav 2025 : 26 lakh diyas, 2100 priests performing Sarayu Maharti, and make in india 1100 drone show, 3 world records अयोध्या दीपोत्सव लाइव अपडेट फोटो वीडियो (दैनिक भास्कर)
Read more »
IND W vs ENG W Live Score: इंग्लैंड की बैटिंग लय में नहींIndia vs England Live Score, Womens World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में भारतीय टीम अपने 5वें मुकाबले में इंग्लैंड के सामने है।
Read more »
India Women vs England Women World Cup 2025: भारत को इंग्लैंड से 4 रन से हार, सेमीफाइनल की राह मुश्किलमहिला वर्ल्ड कप 2025 के एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 रन से करीबी हार मिली। दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन (4 विकेट और अर्धशतक) के बावजूद टीम इंडिया जीत से चूक गई। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि भारत के लिए राह मुश्किल हो गई। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है।
Read more »
World Cup 2025 Points Table: వరల్డ్ కప్ 2025 పాయింట్స్ టేబుల్.. భారత్ ఏ స్థానంలో ఉందంటే..?ICC Womens World Cup 2025 Points Table: మహిళల వరల్డ్ కప్లో టీమిండియా వరుసగా మూడో మ్యాచ్లోనూ ఓటమిపాలైంది. భారత్ పరాజయాల కంటే.. ఓడిపోయిన తీరే ఎక్కువగా ఫ్యాన్స్ను బాధిస్తోంది. ఈ మూడు మ్యాచ్ల్లోనూ గెలుపు అవకాశాలు సృష్టించుకుని.. ఆఖర్లో పట్టువీడి ఓటములను కొని తెచ్చుకుంది.
Read more »
