भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने वुमेंस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें 22 विकेट लिए और फाइनल में 5 विकेट झटके। आगरा की रहने वाली दीप्ति की क्रिकेट यात्रा, उनके परिवार का समर्थन और उनके उल्लेखनीय रिकॉर्ड्स का विवरण।
Women’s World Cup Final 2025: टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर दीप्ति शर्मा आजकल हर तरफ छाई हुई हैं. वजह है उनका धमाकेदार प्रदर्शन. वुमेंस वर्ल्ड कप में 22 विकेट लेकर वह सुर्खियों में हैं. उन्होंने फाइनल मैच में 5 विकेट झटकने के साथ-साथ अर्धशतक भी ठोका.
कम लोगों को पता होगा कि वह यूपी पुलिस में डीएसपी हैं. आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी… Deepti Sharma Biography: आगरा की रहने वाली हैं दीप्ति दीप्ति का जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद में हुआ था. उनके पिता भगवान शर्मा रेलवे में नौकरी करते थे और मां सुशीला शर्मा एक स्कूल की प्रिंसिपल हैं. घर में चार बड़े भाई थे जिनमें सबसे छोटे सुमित शर्मा यूपी के लिए फास्ट बॉलिंग करते थे. दीप्ति ने क्रिकेट की दुनिया में कदम सिर्फ 8 साल की उम्र में रखा जब वह भाई सुमित के साथ नेट्स पर खेलने जाती थीं.एक दिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमलता काला ने दीप्ति का थ्रो देखा और तुरंत कहा-इस लड़की में कुछ खास है. बस यहीं से प्रोफेशनल ट्रेनिंग की शुरुआत हुई. पहले दीप्ति फास्ट बॉलिंग करती थीं, लेकिन भाई सुमित ने समझाया कि स्पिनर बनना बेहतर होगा.इससे इंजरी का खतरा कम रहेगा और वो ऑलराउंडर भी बन सकेंगी.सुमित ने तो MBA के बाद नौकरी तक छोड़ दी और 2 साल तक रोज प्रैक्टिस कराई. नतीजा यह हुआ कि 12 साल की उम्र में ही दीप्ति का सेलेक्शन यूपी अंडर-19 टीम में हो गया. Deepti Sharma Family Background: 17 साल की उम्र में किया डेब्यू 2014 में सिर्फ 17 साल की उम्र में दीप्ति का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में सेलेक्शन हो गया.दीप्ति ने अपना पहला वनडे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला.इसके बाद 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 में डेब्यू किया और 2021 में उनका टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ हुआ. दीप्ति तब और चर्चा में आई जब उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ पूनम राउत के साथ मिलकर 320 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. जो महिला वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड है. दीप्ति ने उस मैच में 188 रन बनाए जो महिला वनडे का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.इतना ही नहीं दीप्ति 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं. WPL 2023 में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने हैट्रिक लेकर इतिहास रचा.ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय गेंदबाज बन गईं.दीप्ति ने 2024 T20 सीरीज में 30 विकेट लिए और अब वर्ल्ड कप 2025 में 22 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाली प्लेयर बन गईं.फाइनल मैच में उन्होंने 5 विकेट हासिल किया और अर्धशतक भी बनाया. Deepti Sharma DSP: 2023 में मिली डीएसपी की नौकरी इन सब उपलब्धियों के लिए दीप्ति को 2020 में अर्जुन अवॉर्ड मिला.कॉमनवेल्थ गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल जीतने पर यूपी सरकार ने जनवरी 2024 में 3 करोड़ रुपये और DSP की पोस्ट का ऐलान किया और 2025 में मुरादाबाद के समारोह में वर्दी पहनाई गई. दीप्ति के साथ पापा भगवान शर्मा, भाई सुमित और प्रशांत भी मौजूद थे.डीएसपी बनने के बाद दीप्ति ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं इस सम्मान से भरभराई हूं. परिवार का सहयोग और यूपी सरकार का धन्यवाद. DSP की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगी. UP DSP Salary: कितनी मिलेगी सैलरी? यूपी में DSP को मिलने वाली सैलरी की बात करें तो बेसिक पे 56,100 रुपये/महीना मिलता है.इसके अलावा DA, HRA,अलाउंस मिलाकर 80,000 से 1 लाख रुपये/महीने तक की सैलरी मिलती है और दीप्ति को WPL से 1.4 करोड़ और DSP की नौकरी मिली.खास बात ये भी है कि दीप्ति हनुमान जी की बड़ी भक्त हैं. हाथ पर हनुमान जी के दो टैटू गुदवाए हैं. कुल मिलाकर 230 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी दीप्ति अब सिर्फ क्रिकेटर नहीं यूपी पुलिस की DSP भी हैं.
दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट विश्व कप यूपी पुलिस क्रिकेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Women's World Cup 2025: भारत विश्वविजेता! टीम इंडियाने आयसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जिंकत रचला इतिहासINDW vs SAW Final Live: वर्ल्ड कप 2025 च्या अंतिम सामन्यात भारताने दक्षिण आफ्रिकेचा पराभव करत पहिल्यांदाच वर्ल्ड कपचं विजेतेपद पटकावलं.
Read more »
How Much Prize Money Did India Win After ICC Women’s World Cup 2025 Victory? Full Earnings Breakdown RevealedIndia created history by winning the ICC Women’s World Cup 2025, defeating South Africa in a thrilling final in Navi Mumbai and lifting their first-ever world title.
Read more »
India Lifts ICC Women’s World Cup 2025: Nation Erupts In Pride As ‘Women in Blue’ Make History; Here’s Who Said WhatIndia’s women’s cricket team wins its first-ever World Cup, drawing praise from leaders, legends and fans across the nation.
Read more »
Indian Women’s Cricket Team Celebrates Historic World Cup Win With Fireworks, Tears and Tricolour Pride Across the NationIndia created history by clinching their first-ever ICC Women’s World Cup 2025 title with a commanding win over South Africa at DY Patil Stadium, Navi Mumbai.
Read more »
Who Won What in Women’s World Cup 2025? Complete Awards Breakdown, Top Performers & Record Prize MoneyIndia scripted history by winning the ICC Women’s World Cup 2025, defeating South Africa in a thrilling final at DY Patil Stadium, Navi Mumbai.
Read more »
‘From No-Ball to No-Fear’: Deepti Sharma Delivers Dream World Cup, Becomes India’s Greatest Women’s All-RounderDeepti Sharma completed one of the greatest redemption arcs in women’s cricket, powering India to their maiden ICC Women’s ODI World Cup title in 2025.
Read more »
