InternationalWomensDay PM ने महिला दिवस पर किया नारी शक्ति को सलाम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके. बता दें कि हर साल आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत और विश्व की समस्त महिलाओं को मेरी बधाई. महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं.’ राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, 'आइए, हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके.'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिरण के लिए अनेक निर्णय लिए हैं जिस पर उन्हें गर्व है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं. हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ न्यू इंडिया4 नारी शक्ति शीर्षक से वीडियो भी जारी किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व है.’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि विश्व महिला दिवस में महिलाओं की लड़ाई की भावना को सलाम करते हुए, मैं यह भी चाहूंगा कि हम उन बाधाओं को तोड़ने के लिए खुद को फिर से एकजुट करें जो स्वतंत्रता और समानता के लिए अपने रास्ते में बाधा बन रहे हैं. ऐसा करने में, एक बेहतर, उज्ज्वल, साहसी दुनिया हमारी प्रतीक्षा करती है. बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की आधी आबादी रखने वाली महिलाओं खासकर परिवार, समाज व देश के भलाई में समर्पित सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ये दिन अन्य बातों के अलावा अपना संवैधानिक हक बढ़कर लेने का प्रण का भी है और चुनाव उनमें से एक बेहतरीन मौका है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत में महिलाओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई. आइए हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें और उन्हें भारत की प्रगति और समृद्धि में एक महत्वपूर्ण हितधारक बनाएं. My warm wishes and greetings to the women in India on the occasion of International Women's Day. Let us reaffirm our commitment to ensure safety, security and dignity of women and make them an important stakeholder in India’s progress & prosperity. — Rajnath Singh March 8, 2019केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस दौरान लिखा कि हर दिन अपने साथ नए सपने लाता है, हर चुनौती उज्ज्वल चमकने का अवसर देती है; आज के लिए और रोज हमारा दिन है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं हर महिला की सफलता की कामना करती हूं. मैं आभारी हूं कि वे अपने दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र को मजबूत करते हैं और एक नया भारत बनाने में मदद करते हैं. Every day brings with it new dreams, every challenge an opportunity to shine bright; for today & everyday is our day. On #InternationalWomensDay, I wish success to every woman. I’m grateful that they strengthen the Nation with their determination & help build a New India. pic.twitter.com/GlAES17xuk — Smriti Z Irani March 8, 2019केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की नारी शक्ति को मेरा सलाम. आइए हम हर उस महिला के साहस और संकल्प का जश्न मनाएं, जिसने डिजिटल इंडिया में असाधारण भूमिका निभाई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस मौके पर ट्वीट किया, 'भारत की नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा और लगन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है. हम उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति उनकी अदम्य भावना और समर्पण को सलाम करते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संघ पर महिला विरोधी का लगा आरोप, RSS नेता ने दिया क्रिकेट का उदाहरणRSS के संयुक्त महासचिव कृष्णा गोपाल ने शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में RSS के महिला विरोधी होने के आरोप को गलत बताया।
Read more »
शोपियां में आर्मी कैंप पर आतंकियों ने की फायरिंग, सेना ने इलाके को घेराजम्मू कश्मीर के नागबल इलाके में फायरिंग की गई. आर्मी ने इलाके को घेरकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
Read more »
ओआईसी पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, बोली- देश को एनडीए ने बेच दिया
Read more »
एयर स्ट्राइक पर सिद्धू ने उठाया सवाल, ट्विटर पर लोगों ने लगाई जमकर लताड़...भाजपा के पूर्व सांसद और अब पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू ने हाल ही में पाकिस्तान जैश के आतंकी शिविरों पर बम बरसाने वाली वायुसेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आतंकवादी गिराए गए या पेड़ गिराए गए।
Read more »
'ऑपरेशन बालाकोट' को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम पर साधा निशाना, नीयत पर उठाए सवालउन्होंने ट्वीट कर कहा कि 40 जवान शहीद हुए, कितने आंतकी मरे? 56 इंच का सीना कहां गया? नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने मोदी सरकार को लेकर एक शायरी भी लिखी. उन्होंने लिखा कि तालिम का जोर इतना, तहजीब का शोर इतना, बरकत क्यों नहीं होती, तुम्हारी नीयत में खराबी है.
Read more »
Google Doodle: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को गूगल ने खास डूडल स्लाइड से किया सेलिब्रेट-Navbharat TimesIndia News: भारत सहित पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में सर्च इंजन गूगल क्यों पीछे रहता। उसने भी एक विशेष डूडल स्लाइड के जरिये महिलाओं के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया है।
Read more »
महिला दिवस: माथे पर बिंदी, हाथों में बंदूक, सलाम कीजिए हिंदुस्तान की महिला शक्ति कोसीआरपीएफ की 73वीं बटालियन, जिसमें अफसर से लेकर जवान तक हर मोर्चे पर सिर्फ महिलाएं ही हैं. InternationalWomensDay (kamaljitsandhu)
Read more »
महिला दिवस पर पीएम मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम, पोस्ट किया यह वीडियोनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को नमन किया और उन्हें बधाई दी।
Read more »
एयर इंडिया: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्रू के हाथों में 52 फ्लाइट्स की कमानअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए एयर इंडिया ने 40 घरेलू और 12 अंतराष्ट्रीय उड़ानों में महिला क्रू की तैनाती की गई है. इन फ्लाइट्स में पायलट से लेकर फ्लाइट अटेंडेंट तक सभी महिलाएं हैं.
Read more »
