Wolf Attack: भेड़िये के आतंक ने BJP विधायक को बंदूक उठाने पर किया मजबूर, रात में अंधेरे में मौत का तांडव

Lone Wolf Attack News

Wolf Attack: भेड़िये के आतंक ने BJP विधायक को बंदूक उठाने पर किया मजबूर, रात में अंधेरे में मौत का तांडव
BJP MLANewsnationNewsnationlatestnews
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Wolf Attack: यूपी के बहराइच में भेड़ियों ने दहशत फैला रखी है. यहां पर अब छह बच्चों और बुर्जुग महिला की मौत हो चुकी है. लोग यहां पर डरे और सहमे हुए हैं.

Wolf Attack: भेड़िये के आतंक ने BJP विधायक को बंदूक उठाने पर किया मजबूर, रात में अंधेरे में मौत का तांडव Wolf Attack: यूपी के बहराइच में भेड़ियों ने दहशत फैला रखी है. यहां पर अब छह बच्चों और बुर्जुग महिला की मौत हो चुकी है.

लोग यहां पर डरे और सहमे हुए हैं.यूपी के बहराइच जिले में भेड़िये को लेकर दहशत का माहौल है. यहां पर लोगों के दिन का चैन और रात की नींद हराम हो चुकी है. बस लोगों के बीच यह डर है कि कही उन पर भेड़िया अटैक न कर दे. लोगों को जान बचाने के लिए रातों को जागना पड़ रहा है. भेड़िए के हमले से बीते डेढ़ माह में एक बुजुर्ग महिला और छह बच्चों की मौत हो चुकी है. यहां पर लोग डरे सहमे हुए हैं. हालात यहां तक बिगड़ गए है कि खुद क्षेत्र के विधायक हाथ में बंदूक लेकर चौकीदारी कर रहे हैं.बहराइच जिला देवीपाटन मंडल के उत्तर पूर्वी भाग में मौजूद है. जिले का उत्तरी भाग तराई क्षेत्र में स्थि​त है. यह घने जंगलों से गिरा हुआ है. जिले के मुख्य वन क्षेत्रों में चकिया, सुजौली, निशानगारा, मिहींपुरवा, बिछिया और बघौली हैं. इस पर कतर्नियाघाट काफी मशहूर है. कतर्नियाघाट के जंगल में जानवारों की भरमार है. अकसर यहां पर हाथी, बाघ और तेंदुआ दिख जाते हैं. जंगल की कटाई के कारण ये जंगल से बाहर आ जाते हैं. मैदानी इलाकों में चले जाते हैं. इसके बाद ये इंसानों पर अटैक कर देते हैं. अब तक कई बार बाघ और तेंदुए लोगों पर हमले कर चुके हैं. इसमें कई की मौत हो गई.मगर अब यहां पर भेड़ियों का आतंक फैल गया है. इनका आतंक इस कदर यहां पर फैला हुआ कि रात होते ही लोगों में घबराहट शुरू हो जाती है. गांव बालों को अब बाघ और तेंदुओं से अधिक इन भेड़ियों के हमले का डर सता रहा है. डेढ़ माह के अंदर भेड़िये अब तक छह बच्चे और एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना चुके हैं. वहीं तीन बच्चे इस हमले में घायल हैं. इनका इलाज अस्पताल में जारी है. राज्यसभा उपचुनाव से पहले BJP को मिली बड़ी जीत, रवनीत बिट्टू, उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा निर्विरोध चुने गए बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र में यह आतंक मचा हुआ है. यहां पर हरदी थाना क्षेत्र में 24 से ज्यादा गांवों में लोग दिन-रात जागकर पहरेदारी में जुटे हुए हैं. यहां पर बीते सोमवार की रात भेडियों ने अटैक कर दिया. सोमवार रात को एक गांव के तीन बच्चों को घायल कर दिया. जब बचाव टीम यहां पर पहुंचती, भेड़िये दूसरे गांव तक पहुंच गए. उन्होंने एक पांच साल के बच्चें अयांश को अपना निवाला बनाया. यह हमला रायपुर ग्राम पंचायत के दीवानपुरवा मजरे में हुआ.DFO अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, अयांश का शव मंगलवार के समय एक खेत से मिला. भेड़ियों द्वारा 40 से 50 प्रतिशत शव खाया हुआ था. DFO के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ माह से इन हमलों में अब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी है.अब तक तीन भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है. मगर इनकी संख्या कितनी है, इसका अंदाजा नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा भेड़ियों का आतंक है. इस मामले में खुद BJP विधायक सुरेश्वर सिंह को बंदूक लेकर उतरना पड़ा. वह ग्रामीणों को जगाकर रात भर पहरा देते दिखे. इस तरह से वे बच्चों और महिलाओं को भेड़ियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. BJP विधायक कहना है कि परिवार को अगर बचाना है तो जागते रहना है. जानवरों को पकड़ने का बंदोबस्त हो रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

BJP MLA Newsnation Newsnationlatestnews Newsnation Newsnationtv

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोचिंग के बेसमेंट के पास रफ्तार से SUV चलाने वाले ड्राइवर को मिली जमानतकोचिंग के बेसमेंट के पास रफ्तार से SUV चलाने वाले ड्राइवर को मिली जमानतगुरुवार को दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्होंने कोचिंग सेंटर में मौत के मामले में एसयूवी चालक के खिलाफ 'गैर इरादतन हत्या' का कठोर आरोप हटाने का फैसला किया है.
Read more »

राजेंद्र नगर हादसा: 'दृष्टि आईएएस' के विकास दिव्यकीर्ति ने किए ये अहम एलानराजेंद्र नगर हादसा: 'दृष्टि आईएएस' के विकास दिव्यकीर्ति ने किए ये अहम एलानदिल्ली के राजेंद्र नगर में छात्रों की मौत को लेकर दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने छात्रों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने का एलान किया है.
Read more »

हरियाणा के नूंह में पूर्व विधायक के कार्यक्रम में बिरयानी पर टूट पड़े लोग, खाने के लिए जमकर हुई मारामारीहरियाणा के नूंह में पूर्व विधायक के कार्यक्रम में बिरयानी पर टूट पड़े लोग, खाने के लिए जमकर हुई मारामारीहरियाणा में अब चुनावों का मौसम शुरू हो चुका है। सोमवार को पूर्व विधायक ने खानपान का अच्छा प्रबंध किया। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने उनको सुनने में कोई रूचि नहीं दिखाई।
Read more »

मुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुखमुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुखमुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
Read more »

Nashik Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बुलाया गया बंद, अचानक भड़की हिंसा में 18 पुलिसकर्मी घायलNashik Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बुलाया गया बंद, अचानक भड़की हिंसा में 18 पुलिसकर्मी घायलNashik Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में सकल हिंदू मोर्चा ने नासिक में बंद का आह्वान किया था.
Read more »

Bahraich Video: बहराइच के आदमखोर भेड़िये कैमरे में हुए कैद पर हाथ नहीं आए, नौ की ले चुके जानBahraich Video: बहराइच के आदमखोर भेड़िये कैमरे में हुए कैद पर हाथ नहीं आए, नौ की ले चुके जानBahraich Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:09