Who Is Manohar Parrikar? Know About Political Journey And Career of Manohar Parrikar - कौन हैं मनोहर पर्रिकर? सादगी और 'मनोहर पर्रिकर' मुस्कान वाले हरदिल अजीज नेता

United States News News

Who Is Manohar Parrikar? Know About Political Journey And Career of Manohar Parrikar - कौन हैं मनोहर पर्रिकर? सादगी और 'मनोहर पर्रिकर' मुस्कान वाले हरदिल अजीज नेता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 239 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 51%

मनोहर पर्रिकर: सादगी और 'मनोहर' मुस्कान वाले हरदिल अजीज नेता via NavbharatTimes ManoharParrikar GoaCM BJP

पणजी सादगी, ईमानदारी और मुस्कुराहट भरी भाव भंगिमा। मनोहर पर्रिकर की शख्सियत ही कुछ ऐसी थी जो लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ देती थी। कैंसर से जंग लड़ रहे पर्रिकर ने रविवार को आखिरी सांसें लीं। हाल ही में गोवा का बजट पेश करने से पहले मनोहर पर्रिकर ने कहा था, 'परिस्थितियां ऐसी हैं कि विस्तृत बजट पेश नहीं कर सकता लेकिन मैं बहुत ज्यादा जोश और पूरी तरह होश में हूं।' इससे उनकी जिजीविषा का अंदाजा लगाया जा सकता है। कभी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की सहयोगी रही बीजेपी को गोवा में मामूली जनाधार से सत्ता तक लाने का श्रेय पर्रिकर को ही दिया जाता है। पहले आईआईटियन सीएम 13 दिसंबर 1955 को जन्मे पर्रिकर ने 1978 में आईआईटी बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजिनियरिंग में ग्रैजुएशन किया। वह किसी आईआईटी से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद देश के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले शख्स थे। पर्रिकर पहली बार 1994 में पणजी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह लगातार चार बार इस सीट से जीतते रहे। इसके पहले गोवा की सियासत में किसी भी नेता ने यह उपलब्धि नहीं हासिल की थी। LIVE: राष्ट्रपति ने पर्रिकर के निधन पर दुख जताया पूर्णकालिक सियासत में उतरने से पहले पर्रिकर का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ाव था। वह आरएसएस की नॉर्थ गोवा यूनिट में सक्रिय थे। वर्ष 2000 में वह पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। उनकी छवि आम आदमी के सीएम के रूप में थी। अकसर स्कूटी से सीएम दफ्तर जाते उनकी तस्वीरें मीडिया में काफी चर्चित रहीं। हालांकि, उनकी पहली सरकार फरवरी 2002 तक ही चल सकी। गोवा में बीजेपी की जड़ें जमाईं जून 2002 में गोवा विधानसभा भंग होने के बाद वहां फिर चुनाव हुए और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। दूसरी छोटी पार्टियों और एक निर्दलीय के सहयोग से पर्रिकर दूसरी बार सीएम बनने में कामयाब रहे। गोवा की राजनीति में बीजेपी की जड़ें जमाने में पर्रिकर का योगदान काफी अहम रहा। 2012 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च में उन्होंने 'जनसंपर्क यात्रा' नाम से जनता के बीच बड़ा अभियान चलाया। इसका नतीजा भी दिखा और पर्रिकर राज्य की 40 सीटों में से 21 पर बीजेपी का कमल खिलाने में कामयाब रहे। पढ़ें: BJP में जाएंगे? कामत बोले- यह सब फर्जी बात चुनाव के बाद पेट्रोल पर वैट हटाने का अपना वादा उन्होंने पूरा किया। गोवा में पेट्रोल की कीमत 11 रुपये तक घटाने के उनके प्रयास की देशभर में चर्चा हुई। बुजुर्गों के लिए दयानंद सामाजिक सुरक्षा योजना, साइबरएज योजना और सीएम रोजगार योजना के लिए उनको काफी प्रशंसा मिली। यही वजह थी कि योजना आयोग के सर्वेक्षण में गोवा लगातार तीन साल तक देश का बेस्ट गवर्निंग स्टेट रहा। मोदी की पीएम उम्मीदवारी का खुला समर्थन जून 2013 में पीएम कैंडिडेट के रूप में नरेंद्र मोदी का खुले तौर पर समर्थन करने वाले बड़े बीजेपी नेताओं में उनका नाम था। गोवा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान पर्रिकर ने कहा था कि मैं आम जनता के अकसर संपर्क में रहता हूं, जो मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने के पक्ष में है। इसी कार्यकारिणी के दौरान मोदी को बीजेपी प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था और उनकी पीएम उम्मीदवारी का रास्ता साफ हुआ था। यही नहीं पीएम बनने के बाद मोदी ने सबसे पहले गोवा का ही आधिकारिक दौरा किया था। पढ़ें: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, कैंसर से पीड़ित थे पर्रिकर पर्रिकर की क्षमताओं से वाकिफ पीएम मोदी ने नवंबर 2014 में उन्हें रक्षा मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान वह यूपी से राज्यसभा के लिए चुने गए। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में गोवा में सियासी रस्साकशी के बाद उन्हें दोबारा गोवा भेजा गया। संख्याबल कम होने के बावजूद बीजेपी ने दूसरी छोटी पार्टियों के सहयोग से सरकार बना ली। 13 मार्च 2017 को राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। बतौर सीएम यह उनका चौथा कार्यकाल था। विवादों में आखिरी कार्यकाल पर्रिकर का आखिरी कार्यकाल विवादों में भी रहा। विपक्षी कांग्रेस ने उन पर जनमत की उपेक्षा करते हुए जोड़तोड़ की बदौलत सरकार बनाने का आरोप लगाया। वहीं, राफेल मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्रिकर के बहाने पीएम को घेरने की कोशिश की। राहुल ने गोवा विधानसभा जाकर पर्रिकर से मुलाकात भी की थी। इसके बाद 30 जनवरी को ट्वीट करते हुए राहुल ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'मैं पर्रिकरजी से मिला था। पर्रिकरजी ने स्वयं कहा है कि डील बदलते समय पीएम ने हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था।' हालांकि, पर्रिकर ने इस चिट्ठी के ठीक बाद राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को एक अस्वस्थ व्यक्ति से अपनी मुलाकात का इस्तेमाल राजनीतिक मौकापरस्ती के लिए नहीं करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे जवाबी खत में पर्रिकर ने कहा, 'मुझे दुख हो रहा है कि आपने इस मुलाकात का इस्तेमाल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया। मेरे साथ बिताए गए पांच मिनट में, आपने न तो राफेल पर कुछ कहा और न ही हमने इसके संबंध में कोई चर्चा की।' राहुल गांधी इसके बाद भी नहीं रुके थे। इसी महीने राहुल ने कहा, 'पर्रिकर ने कैबिनेट में साफ तौर पर कहा था कि उनके पास राफेल से जुड़ी फाइलें हैं। यह उस ऑडियो टेप में है। उन्होंने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जा सकता है क्योंकि जिस दिन ऐसा हुआ उसी दिन वह राफेल से जुड़ी सारी फाइलें जारी कर देंगे।' राहुल ने कहा, 'पर्रिकर ने इंटरनैशनल मीडिया के सामने कहा कि उन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दस्तावेज कहते हैं कि चौकीदार ने एक समानांतर डील की थी।'.

पणजी सादगी, ईमानदारी और मुस्कुराहट भरी भाव भंगिमा। मनोहर पर्रिकर की शख्सियत ही कुछ ऐसी थी जो लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ देती थी। कैंसर से जंग लड़ रहे पर्रिकर ने रविवार को आखिरी सांसें लीं। हाल ही में गोवा का बजट पेश करने से पहले मनोहर पर्रिकर ने कहा था, 'परिस्थितियां ऐसी हैं कि विस्तृत बजट पेश नहीं कर सकता लेकिन मैं बहुत ज्यादा जोश और पूरी तरह होश में हूं।' इससे उनकी जिजीविषा का अंदाजा लगाया जा सकता है। कभी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की सहयोगी रही बीजेपी को गोवा में मामूली जनाधार से सत्ता तक लाने का श्रेय पर्रिकर को ही दिया जाता है। पहले आईआईटियन सीएम 13 दिसंबर 1955 को जन्मे पर्रिकर ने 1978 में आईआईटी बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजिनियरिंग में ग्रैजुएशन किया। वह किसी आईआईटी से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद देश के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले शख्स थे। पर्रिकर पहली बार 1994 में पणजी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह लगातार चार बार इस सीट से जीतते रहे। इसके पहले गोवा की सियासत में किसी भी नेता ने यह उपलब्धि नहीं हासिल की थी। LIVE: राष्ट्रपति ने पर्रिकर के निधन पर दुख जताया पूर्णकालिक सियासत में उतरने से पहले पर्रिकर का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ाव था। वह आरएसएस की नॉर्थ गोवा यूनिट में सक्रिय थे। वर्ष 2000 में वह पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। उनकी छवि आम आदमी के सीएम के रूप में थी। अकसर स्कूटी से सीएम दफ्तर जाते उनकी तस्वीरें मीडिया में काफी चर्चित रहीं। हालांकि, उनकी पहली सरकार फरवरी 2002 तक ही चल सकी। गोवा में बीजेपी की जड़ें जमाईं जून 2002 में गोवा विधानसभा भंग होने के बाद वहां फिर चुनाव हुए और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। दूसरी छोटी पार्टियों और एक निर्दलीय के सहयोग से पर्रिकर दूसरी बार सीएम बनने में कामयाब रहे। गोवा की राजनीति में बीजेपी की जड़ें जमाने में पर्रिकर का योगदान काफी अहम रहा। 2012 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च में उन्होंने 'जनसंपर्क यात्रा' नाम से जनता के बीच बड़ा अभियान चलाया। इसका नतीजा भी दिखा और पर्रिकर राज्य की 40 सीटों में से 21 पर बीजेपी का कमल खिलाने में कामयाब रहे। पढ़ें: BJP में जाएंगे? कामत बोले- यह सब फर्जी बात चुनाव के बाद पेट्रोल पर वैट हटाने का अपना वादा उन्होंने पूरा किया। गोवा में पेट्रोल की कीमत 11 रुपये तक घटाने के उनके प्रयास की देशभर में चर्चा हुई। बुजुर्गों के लिए दयानंद सामाजिक सुरक्षा योजना, साइबरएज योजना और सीएम रोजगार योजना के लिए उनको काफी प्रशंसा मिली। यही वजह थी कि योजना आयोग के सर्वेक्षण में गोवा लगातार तीन साल तक देश का बेस्ट गवर्निंग स्टेट रहा। मोदी की पीएम उम्मीदवारी का खुला समर्थन जून 2013 में पीएम कैंडिडेट के रूप में नरेंद्र मोदी का खुले तौर पर समर्थन करने वाले बड़े बीजेपी नेताओं में उनका नाम था। गोवा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान पर्रिकर ने कहा था कि मैं आम जनता के अकसर संपर्क में रहता हूं, जो मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने के पक्ष में है। इसी कार्यकारिणी के दौरान मोदी को बीजेपी प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था और उनकी पीएम उम्मीदवारी का रास्ता साफ हुआ था। यही नहीं पीएम बनने के बाद मोदी ने सबसे पहले गोवा का ही आधिकारिक दौरा किया था। पढ़ें: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, कैंसर से पीड़ित थे पर्रिकर पर्रिकर की क्षमताओं से वाकिफ पीएम मोदी ने नवंबर 2014 में उन्हें रक्षा मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान वह यूपी से राज्यसभा के लिए चुने गए। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में गोवा में सियासी रस्साकशी के बाद उन्हें दोबारा गोवा भेजा गया। संख्याबल कम होने के बावजूद बीजेपी ने दूसरी छोटी पार्टियों के सहयोग से सरकार बना ली। 13 मार्च 2017 को राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। बतौर सीएम यह उनका चौथा कार्यकाल था। विवादों में आखिरी कार्यकाल पर्रिकर का आखिरी कार्यकाल विवादों में भी रहा। विपक्षी कांग्रेस ने उन पर जनमत की उपेक्षा करते हुए जोड़तोड़ की बदौलत सरकार बनाने का आरोप लगाया। वहीं, राफेल मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्रिकर के बहाने पीएम को घेरने की कोशिश की। राहुल ने गोवा विधानसभा जाकर पर्रिकर से मुलाकात भी की थी। इसके बाद 30 जनवरी को ट्वीट करते हुए राहुल ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'मैं पर्रिकरजी से मिला था। पर्रिकरजी ने स्वयं कहा है कि डील बदलते समय पीएम ने हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था।' हालांकि, पर्रिकर ने इस चिट्ठी के ठीक बाद राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को एक अस्वस्थ व्यक्ति से अपनी मुलाकात का इस्तेमाल राजनीतिक मौकापरस्ती के लिए नहीं करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे जवाबी खत में पर्रिकर ने कहा, 'मुझे दुख हो रहा है कि आपने इस मुलाकात का इस्तेमाल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया। मेरे साथ बिताए गए पांच मिनट में, आपने न तो राफेल पर कुछ कहा और न ही हमने इसके संबंध में कोई चर्चा की।' राहुल गांधी इसके बाद भी नहीं रुके थे। इसी महीने राहुल ने कहा, 'पर्रिकर ने कैबिनेट में साफ तौर पर कहा था कि उनके पास राफेल से जुड़ी फाइलें हैं। यह उस ऑडियो टेप में है। उन्होंने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जा सकता है क्योंकि जिस दिन ऐसा हुआ उसी दिन वह राफेल से जुड़ी सारी फाइलें जारी कर देंगे।' राहुल ने कहा, 'पर्रिकर ने इंटरनैशनल मीडिया के सामने कहा कि उन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दस्तावेज कहते हैं कि चौकीदार ने एक समानांतर डील की थी।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोवा में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा-मनोहर पर्रिकर ने बहुमत खोयागोवा में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा-मनोहर पर्रिकर ने बहुमत खोयागोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कालवेकर ने गवर्नर को लिखे पत्र में कहा, बीजेपी एमएलए फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद ये सरकार अल्‍पमत में आ गई है. सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते अब हमें सरकार बनाने का मौका दिया जाए.
Read more »

मनोहर पर्रिकर बना सकते चुनाव प्रचार से दूरी, गोवा में भाजपा की चिंता बढ़ीमनोहर पर्रिकर बना सकते चुनाव प्रचार से दूरी, गोवा में भाजपा की चिंता बढ़ीपणजी। गोवा में 1994 से भाजपा के चुनाव प्रचार का नेतृत्व करने वाले नेताओं में शामिल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के इस लोकसभा चुनाव में प्रचार से दूर रहने की संभावना है। पर्रिकर अभी अस्वस्थ हैं।
Read more »

मनोहर पर्रिकर की सेहत गिरी, BJP तलाश रही गोवा के लिए नया CMमनोहर पर्रिकर की सेहत गिरी, BJP तलाश रही गोवा के लिए नया CMManohar Parrikar Health News Live Updates: हालांकि, उन्होंने इतना साफ किया कि जब तक पर्रिकर गोवा में तब कर वहीं सीएम रहेंगे। बैठक के बाद इंडियन एक्सप्रेस की स्मिता नायर से लोबो ने कहा, 'पर्रिकर जी आज भी हैं, कल भी रहेंगे। ऐसा कुछ न हो...हम उसके लिए दुआ कर रहे हैं।\n
Read more »

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित-Navbharat Timesगोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित-Navbharat TimesIndia News: गोवा के सीएम और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। कैंसर से गंभीर तौर पर जूझने के बावजूद वह बीते कई महीनों से सीएम के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे थे। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर आईआईटी से पढ़े थे।
Read more »

मनोहर पर्रिकर के जोश और जज्बे को सलाम, आखिरी दम तक ऐसे की जनता की सेवामनोहर पर्रिकर के जोश और जज्बे को सलाम, आखिरी दम तक ऐसे की जनता की सेवागंभीर बीमारी के चलते पर्रिकर की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा लेकिन उन्होंने पूरी लगन के साथ अपने आखिरी दम तक जनता की सेवा की. पार्टी में मनोहर पर्रिकर के काम के प्रति जोश और जज्बे की हमेशा तारीफ होती रही. पर्रिकर ने युवाओं में जोश पैदा करने की मिसाल कायम की.
Read more »

मनोहर पर्रिकरः ऐसा CM जो स्कूटर से जाता था CMO, इनकी सादगी की विपक्षी भी देते थे मिसाल-Manohar Parrikar life story: A real common man leader– News18 Hindiमनोहर पर्रिकरः ऐसा CM जो स्कूटर से जाता था CMO, इनकी सादगी की विपक्षी भी देते थे मिसाल-Manohar Parrikar life story: A real common man leader– News18 Hindiमनोहर पर्रिकरः ऐसा CM जो स्कूटर से जाता था CMO, इनकी सादगी की विपक्षी भी देते थे मिसाल-Manohar Parrikar life story: A real common man leader-जब मनोहर पर्रिकर की बीमारी सवाल उठा था तो उन्होंने नाक में नली पहनकर ऑफ‌िस आना शुरू कर दिया था.-manohar parrikar illness, manohar parrikar health, manohar parrikar wife, manohar parrikar family, manohar parrikar death, manohar parrikar caste, manohar parrikar health news, manohar parrikar in uri, मनोहर पर्रिकर ब्राह्मण, मनोहर पर्रिकर कैंसर, मनोहर पर्रिकर हेल्थ, मनोहर पर्रिकर का परिचय, मनोहर पर्रिकर की बीमारी, मनोहर पर्रिकर लेटेस्ट न्यूज़, मनोहर पर्रिकर health, मनोहर पर्रिकर बीमारी
Read more »

all you need to know about Manohar Parrikar family/जानिए मनोहर पर्रिकर के परिवार में है कौन-कौन, पत्नी की भी हो चुकी है कैंसर से मौत– News18 Hindiall you need to know about Manohar Parrikar family/जानिए मनोहर पर्रिकर के परिवार में है कौन-कौन, पत्नी की भी हो चुकी है कैंसर से मौत– News18 Hindiसाल 2000 में ही वे गोवा के सीएम चुन लिए गए थे. वह बिजनेस सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे, Abhijat, Abhijat parrikar instagram, manohar parrikar family, utpal parrikar, manohar parrikar illness, manohar parrikar, pancreatic ailment, Manohar Parrikar advanced stage of pancreatic cancer, mild pancreatitis, Signs and Symptoms of Pancreatic Cancer, Mumbai's Lilavati Hospital, Goa Medical College and Hospital, Stages of Pancreatic Cancer, Pancreatic Cancer Treatments by Stage, मनोहर पर्रिकर , मनोहर पर्रिकर कैंसर, मनोहर पर्रिकर बीमारी, मनोहर पर्रिकर को क्या बीमारी है, news in hindi,hindi news
Read more »

अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे मनोहर पर्रिकर, सीएम रहते स्कूटर से जाते थे विधानसभाअपनी सादगी के लिए जाने जाते थे मनोहर पर्रिकर, सीएम रहते स्कूटर से जाते थे विधानसभावह बिना सुरक्षा के किसी भी टी स्टॉल पर खड़े होकर चाय पीते भी नजर आ जाते थे. पर्रिकर की यह आदतें गोवा के लोगों के लिए एक आम बात थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:04:58